– जीनियस पब्लिक स्कूल में हुई भाजपा नगर मंडल की बैठक
जावरा। भाजपा नगर मंडल की बैठक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कान्हसिंह चौहान, विधानसभा प्रभारी महेश सोनी के आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय कोठारी, नंदकिशोर महावर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पटवा, महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष प्रमोद रावल, नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा मंचासीन रहे। अतिथियोंं द्वारा भारत माता, पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया।
29 सीटे जीतकर रचा इतिहास –
नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि पहले विधानसभा व फिर लोकसभा में भाजपा की जीत के शिल्पकार कार्यकत्र्ता रहे, बुथ स्तर तक के कार्यकत्र्ताओ की मेहनत से ही प्रदेश की 29 लोकसभा सीटे जीतकर इतिहास रचा है। आगामी दिनों में शक्ति केंद्र स्तर पर सम्मेलन आयोजित कर सभी कार्यकत्र्ताओ का सम्मान किया जाएगा। विधानसभा प्रभारी महेश सोनी ने कहां कि लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी है, हम सभी के लिए गौरव की बात है।
कार्यकर्ताओ की ताकत ही परिणाम लाती हैं –
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कान्हसिंह चौहान ने कहां कि कार्यकत्र्ताओ की ताकत ही हमेशा परिणाम लाती हैं, विपक्ष के नेता कह रहें है कि भाजपा की सीटे कम आई है पर वो तो लगातार फैल हो रहें है। देश की जनता ने भाजपा नीत राजग को पूर्ण बहुमत दिया हैं जो आप सभी कार्यकत्र्ताओ की मेहनत से ही हुआ है।
इनकी रही उपस्थिति –
इस दौरान पूर्व नपाध्यक्ष निर्मला हाडा, मुकेश प्रजापत, शिखर धारीवाल, मनोहर पांचाल, सुभाष टुकडियां, संतोष शर्मा, पार्षद सोनु सोलंकी, वीरेंद्रसिंह चौहान, प्रदीप तिवारी, घनश्याम सोलंकी, संदीप रांका, पंकज कांठेड, शंकर चतवानी, प्रकाश बालचंदानी, चतरसेन रामचंदनी, अकरम कबाडी, प्रेमनारायण भनोपा, पार्षद अनिल मोदी, शिवेंद्र माथुर, बाबुलाल मईडा, मनीष ऊँटवाल, चंद्रप्रकाश सोलंकी, इरफान मेव, गौरव गोड, तेजनाथ गांधी, अंकित औरा, योगेश यादव, आयुष पोरवाल, मोहन बोरीवाल, रामनिवास मीना, दिव्य छाजेड, भुरू खान आदि उपस्थित थे। संचालन नगर महामंत्री अनिल धारीवाल ने तथा आभार प्रमोद रावल ने माना।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

