जावरा। समीपस्थ ग्राम लुहारी में बगैर मुंडेर के कुंए में गिरने से एक 65 वर्षीय बुर्जूग की मौत हो गई। सुबह जब परिजनों को बुर्जूग में घर में नहीं मिले तो उनकी तलाश में जब कुंए पर गए तो देखा वे कुंए में गिरे हुए हैं, सूचना पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को रस्सियों के सहारे कुंए से बाहर निकाला।
औद्योगिक क्षैत्र थाना पर पदस्था रतनसिंह सिसौदिया ने बताया कि रविवार को सुबह लुहारी के कुंए में शव होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे और कुंए से शव को बाहर निकाला, शव की पहचान बलवंतसिंह पिता कालुसिंह (65) निवासी लुहारी के रुप में हुई । परिजनों ने बताया कि रोज की तरह वे रात में खाना खाकर सोए थे, और सुबह जल्दी उठकर खेत की और चले गए। जब बहुत देर तक घर वापस नहीं लोटे तो उनकी तलाश करने खेत पर पहुंचे तो देखा कि वे कुंए में गिरे हुए हैं। इस बात की सूचना थोड़ी ही में देर में गांव तक पहुंची तो ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे, सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और रस्सियों के सहारे शव को कुंए से बाहर निकालकर पंचनामा बनाया और पुछताछ की, लेकिन किसी प्रकार के संदेह की गुंजाईश नहीं रही, शव को पीएम के लिए जावरा के सरकारी अस्पताल भेजा गया। मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया हैं। 


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

