– पूण्य सम्राट आचार्य श्री जयंतसेन सूरिश्वर जी मसा की सांतवी पूण्यतिथि पर श्री राजेन्द्र जैन महिला परिषद ने बांटे
जावरा। लायंस क्लब जावरा समाज सेवा के कार्य में सतत रहते हुए क्लब के माध्यम से अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन महिला परिषद जावरा के द्वारा पूज्य सम्राट गच्छाधिपति आचार्य श्री जयंतसेन सूरीश्वरजी मसा की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर लायंस नेत्र चिकित्सालय में नेत्र रोगियों को ऑपरेशन के पश्चात लगने वाले चश्मा एवं दवाई का नि:शुल्क वितरण किया। कार्यक्रम परिषद की मातृ शक्ति ने नवकार मंत्र आराधना से आरंभ किया। जैन महिला परिषद की प्रांतीय अध्यक्ष सरिता कोलन , प्रांतीय सचिव पारस बेन संघवी, पारसमणी मारवाड़ी,जीवन बाला हरण, दिव्या दसेड़ा, स्नेहलता बेन चोपड़ा के साथ क्लब के रीजन चेयरमैन अरुण संघवी अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र पांडे, सचिव यश जैन (एडवोकेट), कोषाध्यक्ष संजय गोधा मंच पर उपस्थित थे।
डॉ पाण्डेय ने महिला परिषद को दिया धन्यवाद –
स्वागत भाषण क्लब अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र पांडे ने देते हुए कहा कि दृष्टि सबसे महत्वपूर्ण इंद्रियों में से एक है यह हमें दैनिक गतिविधियों का आनंद लेने प्रियजनों को पहचानने और दुनिया के अजूबों का अनुभव करने में सक्षम बनाते हुए बेहतर जीवन जीने का अवसर मिल जाता हैं। महिला परिषद की जो आज मानव सेवा कार्य किए हैं उसके लिए संस्था की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।
नैत्रदान दो लोगों के जीवन को रोशन करता हैं –
सचिव यश जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि आंखें हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है नेत्र रोगों की यथाशीघ्र पहचान कर उनका इलाज कराना जरूरी है साथ ही नेत्रदान को लेकर जानकारी दी और एक नेत्रदान दो लोगों को जीवन रोशन करता हैं। प्रांतीय अध्यक्ष कोलन ने कहा कि लायंस क्लब सेवा के क्षेत्र में सबसे अग्रणी पंक्ति में खड़ा होकर कार्य कर रहा हैं।
नशे का सेवन नहीं करने का दिलाया संकल्प –
प्रांतीय अध्यक्ष कोलन ने नेत्रदान और नेत्र रोगियों की सेवा कार्यों में कर रहे संस्था और चिकित्सालय के कार्यों को नमन करते हुए, वहीं उपस्थित सभी रोगियों एवं समुदाय को नशे का सेवन को नहीं करने का संकल्प दिलवाया। हरण ने कहा कि गुरुदेव के आशीर्वाद से महिला परिषद ने कई मानव सेवा धार्मिक और पर्यावरण के कार्य किए गए हैं और आगे भी ऐसे ही परिषद के द्वारा कार्य सतत रूप से किए जाएंगे।
इनकी रही उपस्थिति –
कार्यक्रम मैं संस्था के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुरेश मेहता, अनिल धारीवाल, घनश्याम रामनानी, विजय पामेचा, अनिल काला, पूर्व सचिव नरेंद्र संघवी, मनीष कोचर के साथ अ.भा. श्री राजेंद्र जैन महिला परिषद की कई सदस्याएं मौजुद रही।
संचालन राजकुमार मारवाड़ी ने किया। आभार सचिव यश जैन ने माना।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

