– दादा आदिनाथ के दर्शन पूजन किया, शिक्षिकाओ और बच्चों का बहुमान किया
जावरा। श्री त्रिस्तूतिक श्रीसंघ जयंत सेन अनुयाई अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन महिला परिषद की पारिवारिक सभा अष्टापद तीर्थ पर संपन्न हुई। पारिवारिक सभा की अध्यक्षता महिला परिषद प्रांतीय अध्यक्ष सारिका कोलन द्वारा की गई। इस दौरान महिला सदस्यों द्वारा दादा आदिनाथ के दर्शन, पूजन, वंदन कर सभा प्रारंभ की। महिला परिषद द्वारा जिन महिलाओं के वर्षित तप चल रहे है उनकी अनुमोदना कर बहुमांन किया गया। साथ ही विगत 2 वर्ष में सक्रिय रूप से कार्य करने वाली महिलाओं तथा धार्मिक बाल संस्कार योजना के अंतर्गत बेहतर कार्य करने पर शिक्षिकाओं एवं बच्चों को सामग्री भेंटकर बहुमान किया। इस मौके पर परिषद की महिलाओं ने पूरे प्रांत में सक्रिय रूप से कार्य करने एवं समाज में अपना विशेष योगदान देने पर सारिका कॉलोनी का शाल-श्रीफल से बहुमांन किया गया। सारिका कोलन ने कहा कि महिलाओं को प्रतिदिन देव दर्शन, पूजा, प्रतिक्रमण जैसी कार्य नियमित करना चाहिए। वही बच्चों को भी पाठशाला भेजे। बच्चे पाठशाला में धार्मिक ज्ञान के साथ-साथ संस्कार प्राप्त होगे। तीर्थ पर महिला परिषद ने मानव सेवा प्रकल्प के तहत गुप्त दान महादान जैसी योजना प्रारंभ की, योजना से 11 हजार की राशि गु्रप को प्राप्त हुई। 


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

