– कलालिया के योगेश पाटीदार और वाहन चालक का ऑडियों क्लिप वायरल होने के बाद एसपी ने की कार्रवाई
– ऑडियों को सुनकर लगा पुलिस की छत्रछाया में जारी हैं अवैध सट्टा
जावरा। रिंगनोद थानान्तर्गत आने वाले गांव कलालिया के चार युवकों के साथ दलाल वाहन चालक के माध्यम से अवैध वसुली करने के मामले में एक ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने चार आरक्षकों को निलंबित कर दिया हैं। वहीं करीब 5 मिनीट की ऑडियों क्लिप सुनने के बाद ऐसा लग रहा हैं कि गांव कलालिया में पुलिस जवानों की छत्रछाया में अवैध रुप से सट्टे का व्यापार फल फुल रहा हैं। ऑडियों में कलालिया के योगेश पाटीदार और रिंगनोद पुलिस के वाहन चालक रोजना निवासी दुर्गेश पाटीदार के बीच हुई बातचित हैं। जिससे इस मामले में लेन देन होना और सट्टे बाजी में पुलिस जवानों का का संरक्षण होना स्पष्ट सुनाई देता हैं। संभवत: इसी ऑडियों क्लिप को सुनकर ही एसपी ने उक्त कार्रवाई की हैं।
रिंगनोद थाना पर पदस्थ आरक्षकों द्वारा कलालिया के चार युवकों से झुठे प्रकरण में फसाने की धौंस देकर उनसे अवैध वसुल किए जाने का मामला सामने आया हैं, युवकों ने पुरी घटना और अवैध वसुली को लेकर स्वयं का विडियों भी जारी किया हैं, वहीं वाहन चालक के खाते में ऑनलाईन ट्रांजेक्शन के सबुत भी दिखाए हैं, पीडि़त युवकों ने विडियों और ऑनलाईन ट्रांजेक्शन के रिकार्ड सहित लिखित शिकायत जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय और एसपी राहुल कुमार लोढ़ा से की हैं। विडियों के साथ एक ऑडियों क्लिप भी वायरल हुई। जिसके बाद एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने रिंगनोद थाने पर पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक अजीत शुक्ला, आरक्षक बलराम पाटीदार, रविन्द्र और सुरेन्द्र को निलंबित कर दिया हैं।वाहन चालक पर अवैध वसूली का प्रकरण दर्ज किया हैं।



