Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा। कियोद्धारक पुण्य भूमि पर जैन धर्म के 22 वें तीर्थंकर नेमीनाथ प्रभु का जन्म कल्याणक महोत्सव धर्ममय जावरा नगरी की धन्य धरा पर प्रखर प्रवचनकार सिद्धितप प्रेरक परमपूज्य मुनिराज चन्द्रयशविजयजी म.सा. एवं मुनिराज जिनभद्रविजयजी म.सा. की पावन निश्रा में मुंबई के जैन संगीतकार स्वर सम्राट विदित गेमावत ने ऐतिहासिक आयोजन सम्पन्न करवाया। भगवान नेमीनाथ जन्म कल्याणक के अवसर पर भगवान के पिता समुद्रविजय व माता शिवादेवी को 14 स्वप्न की अनुभूति बालिकाओं ने नाटक के द्वारा कराई। जन्म के पश्चात 56 दिगकुमारियों के द्वारा नाटक का मंचन किया गया। भगवान के माता पिता विनीत सृष्टि कांकरिया, सौधर्म इन्द्र इन्द्राणी…
लाड़ली बहनों को मिला रक्षाबंधन का उपहार, सिंगल क्लिक से डली खातों में राशि, विधायक डॉ पाण्डेय को बांधी राखी
– पौधारोपण के साथ निकाली तिरंगा रैली, सेल्फी पाईंट पर ली तस्वीर – नगर पालिका ने आयोजित किया रक्षा बंधन सह उपहार कार्यक्रम जावरा। प्रदेश सरकार की महती लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत प्रदेश की लाड़ली बहनाओं को प्रदेश सरकार ने रक्षा बंधन का उपहार भेंट करते हुए सिंगल क्लिक के माध्यम से बहनों के खातों में राशि का अंतरण किया गया। इस दौरान तिरंगा रैली के साथ पौधारोपण भी किया गया। बहनों ने लाडली बहना की राशि के साथ रक्षा बंधन उपहार मिलने पर विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय को राखी भी बांधी। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत पंजीकृत…
कोठारी ज्वेलर्स पर हुई पांच करोड की चोरी की खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, फरार छ: आरोपियो में से एक कि मौत
– शहर के मुख्य बाजार बजाज खाना मे हुई थी पांच करोड के सोना चांदी के आभूषणो की चोरी – 5 करोड़ के आभुषणों मे से करीब 17 लाख रुपए का मश्रुका जब्त जावरा। शहर के मुख्य बाजार बजाजखाना में सितंबर 2023 में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के भतीजे प्रकाश कोठारी की कोठारी ज्वेलर्स पर करीब पांच करोड़ के सोने चांदी के आभुषणों की चोरी हुई थी। जिले की सबसे बड़ी चोरी के आरोपियों को पकडऩे में शहर पुलिस को करीब 11 महीने बाद सफलता मिली, मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं, वहीं 6…
जावरा। सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर सरस्वती पुरम पहाडिय़ा रोड़ जावरा पर आज नागपंचमी के अवसर पर कुश्ती का आयोजन किया गया । जिसमे विद्यालय के विद्यार्थियो ने भाग लिया। जिसमे बालक वर्ग में छात्र निखिल कल्याणे ने निजाम अली को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया एवम् बालिका वर्ग में पायल कुमावत विजेता रही। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका विद्यालय के खेल शिक्षक अक्षय बैरागी ने निभाई। पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य रेणुबाला शर्मा ने नागपंचमी के अवसर पर कुश्ती का महत्व बताया। उन्होंने कहा की खेल जीवन का एक अनिवार्य अंग है और सभी को इसमें भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम…
जावरा। श्री मारुती नंदन उत्सव समिति द्वारा 12 अगस्त सोमवार को गोपेश्वर महादेव मंदिर गौशाला रोड़ से निकाली जाने वाली शिवेह्म विशाल कावड यात्रा में शामिल होने उत्सव समिति के पदाधिकारी व सदस्य जावरा शहर के विभिन्न मोहल्लों में घर घर पहुंचकर निमंत्रण दे रहे हैं। यात्रा 12 अगस्त को गौशाला रोड़ से प्रारंभ होकर नगर के सभी प्रमुख मार्गो से होती हुई, पुल बाजार स्थित श्री जागनाथ महादेव मंदिर पर पहुंचेगी। जहां बाबा जागनाथ का जलाभिषेक होगा और महाआरती की जाएगी। इसी कड़ी में शुक्रवार की रात में समिति के डॉ अभिदीप शाकल्य के नेतृत्व में हनुमान गंज, कृष्णा…
बांग्लादेश में क्रांति के नाम पर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में जावरा में जलाया बांग्लादेश का ध्वज
जावरा। बांग्लादेश में क्रांति के नाम पर हो रहे हिंदुओं पर अत्याचारों के विरोध में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सुनील भावसार के नेतृत्व में युवाओं द्वारा बांग्लादेश का झंडा जलाकर जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। https://youtu.be/DydWeVaF_4s?si=StHjJspB6fdFHrK4 इस अवसर पर सुनील भावसार ने अपने संबोधन में कहा कि बांग्लादेश के कट्टरपंथियों द्वारा क्रांति के नाम पर हिंदू विहीन बांग्लादेश बनाने की साजिश की जा रही है। जिस तरह के अत्याचार हिंदू परिवारों पर हो रहे हैं वह रोंगटे खड़े करने वाले हैं आश्चर्य की बात है कि दुनिया में मानव अधिकारों की बात करने वाले बड़े-बड़े लोकतांत्रिक देश…
शिवभक्त सेवा समिति की कावड़ यात्रा 10 अगस्त को मिंडाजी से होगी प्रारंभ, 12 को पहुंचेगी सैलाना
जावरा। शिवभक्त सेवा समिति द्वारा पिछले वर्ष प्रारम्भ की गई कावड़ यात्रा इस वर्ष द्वितीय वर्ष में दिनांक 10 अगस्त को प्रात: 8 बजे मनकामनेश्वर महादेव (मिंडाजी) से प्रारंभ होगी । उक्त जानकारी शिवभक्त सेवा समिति के सयोजक प्रांजल पांडेय ने बताया की सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा 10 अगस्त को मनकामनेश्वर मंदिर से पूजन कर त्रिवेणी के पवित्र जल को कावड़ में लेकर सैलाना स्थित केदारेश्वर महादेव सैलाना में 12 अगस्त को पहुंच कर भगवान महादेव का अभिषेक कर सम्पन्न होगी। पांडे ने बताया की यात्रा 10 को प्रात: मिंडाजी से प्रारंभ होगी जो की 10 अगस्त शाम 5 बजे…
जावरा। घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड करने वाले आरोपी कंवरलाल उर्फ कमल पिता कारुलाल निवासी बोरदा को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अंकित भूजंग ने धारा 354, 452 के तहत दोषी पाते हुए एक साल के कठोर कारावास और अर्थदण्ड से दण्डित किया हैं। सहायक मिडिया सेल प्रभारी भूपेन्द्र कुमार सांगते ने बताया कि फरियादीया ने थाना औद्योगिक क्षैत्र जावरा पर आकर रिपोर्ट की, दिनांक 01 अक्टुबर 2023 को फरियादीया का पति सुबह 05.30 बजे घर से इप्का फेैक्ट्री रतलाम में काम के लिये चले जाते है। घटना दिनांक को फरियादीया के पति ने बोला कि मैं जा रहा…
– दिवाकर भवन पर चार्तुमास के तहत चल रही धर्मसभा जावरा। हम आत्मा का सम्मान नहीं करते हैं, हम पदार्थ का सम्मान करते हैं हम जड़ का सम्मान करते रहते हैं। दुनिया में इतना झगड़ा नहीं है जितने दिखाई देते हैं यह झगड़ालू वृत्ति के कारण होते हैं झगड़ा करना इसलिए भी जरूरी हो जाता है कि मेरा नाम हो मेरा फोटो छपे में भीड़ में आगे आ जाऊं व्यक्ति इसलिए झगड़ा करता है। लेकिन अच्छे कार्यों में अपना नाम करो बुरे कर्मों से नाम नहीं होता आज अपने बच्चों के नाम कोई रावण कंस कैकई सुरपंखा नहीं रखता बुराई…
जावरा। जैन धर्म अपने आप में जबरदस्त धर्म है किंतु यह धर्म किसी से जबरदस्ती करना नहीं सिखाता है। परमात्मा महावीर स्वामी ने हमे अहिंसा, अपरिग्रह एवं अनेकांतवाद का मार्ग बताया है। अवन्तितीर्थ उद्धारक युगदिवाकर खरतरागच्छाधिपति आचार्य प्रवर श्री मणिप्रभ सूरीश्वर जी की आज्ञाकिंत छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि महत्तरा पदविभूषिता प.पू.मनोहर श्रीजी म.सा. की सुशिष्या जप साधना साधिका, मालव ज्योति प.पू.अमिपूर्णा श्रीजी ने जैन मंदिर पीपली बाजार स्थित खरतरगच्छ उपाश्रय पर आयोजित भगवान नेमीनाथ के जन्मकल्याणक महोत्सव में यह बात कही। आपने कहा कि किसी को शारीरिक चोट पहुंचाना ही हिंसा नही है अपितु किसी का दिल दुखाना,किसी बुरा सोचना, किसी…
