– शुक्रवार को सड़क पर बही दूध की नदी, हुआ नुकसान लगी चोंट
जावरा। शहर के खाचरौद रोड़ स्थित रत्नराज परिसर तक पहुंच मार्ग पर नगर पालिका परिषद ने गत वर्ष पाईप लाईन डाली थी, लेकिन पाईप लाईन डालने के बाद अब तक उसे सही से कवर नहीं किया गया हैं, वहीं खोदी गई साईडों का मलबा भी पड़ा हैं, ऐसे में अब ये खुदी हुई साईड और मलबा हादसों का कारण बन रहा हैं। खुदी हुए हिस्से में करीब डेढ़ फीट गहरा रोड़ के समान्तर बना हुआ हैं। जिससे कई हादसे हो चुके हैं। उक्त सड़क को सही करने और खुदी हुई साईड को दुरुस्त करने हेतु कई बार नगर पालिका को आवेदन दिए लेनिक अब तक ना तो रोड सुधरी और ना ही खुदी हुई साईड भर पाई। वहीं मंदिर के पास वाली नाली को भी नहीं बनाया गया, जिससे गंदगी हो रही हैं, जिसमें जानवर पनप रहे हैं।
बारिश के दौरान गहराई का नहीं चलता पता –
रहवासियों ने बताया कि बारिश के दौरान सड़क की साईड में खुदे हुए हिस्से में पानी भर जाता हैं, जिससे गहराई का अंदाजा नहीं होता हैं, जिसके चलते शुक्रवार को सुबह एक दुध वाला गहराई में बाईक फिसलने से गिर गया। बाईक गिरने से दूध की केन से दूध गिरकर सड़क पर फैल गया। जिससे दूध वाले का काफी नुकसान हो गया वहीं उसे चोंट भी लगी। रहवासियों ने बताया कि नगर पालिका अधिकारी सुनते नहीं हैं सिर्फ आश्वासन दे कर चले जाते हें, नगर पालिका उपाध्यक्ष का वार्ड हैं। इसके बाद भी काम नहीं हो रहा हैं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

