– सूचना पर मौके पर जमा हुई भीड़, पुलिस ने पंचनामा बनाकर जांच की प्रारंभ
जावरा। शहर के बांडा खाल पुलिस के समीप रेलवे पटरी पर शनिवार को दोपहर में सुखेड़ा के समीप के गांव रामगंज बैलारी एक युवक की कटने से मौत हो गई। प्रत्यक्ष दर्शीयों की माने तो युवक ट्रेन आने से पहले पटरी के समीप पत्थर पर बैठा था और ट्रेन आते ही युवक अचानक से ट्रेन के आगे कुंद गया। इधर युवक के कटने की सूचना जंगल की आग की तरह पुरे शहर में फैल गई। थोड़ी ही देर में घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बॉडी शिनाख्त करने में भी पुलिस को मशक्कत करना पड़ी, क्यों कि युवक के पास से नौशाद नाम का आधार कार्ड मिला था, लेकिन युवक के हाथ पर ऊँ गुदा हुआ था, तो पुलिस को युवक की शिनाख्त करने में परेशानी उठानी पड़ी। बहरहाल युवक की शिनाख्त विश्वराजसिंह पिता धर्मेन्द्रसिंह (19)निवासी रामगंज बैलारी (सुखेड़ा) तह. पिपलौदा के रुप में हुई। युवक ने आत्यहत्या की हैं या यह एक हादसा था, पुलिस इसकी जांच में जुटी हैं।


