Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
एक्शन मोड़ में विधायक डॉ पाण्डेय : सुबह सुबह बगैर सूचना के पहुंचे अस्पताल, चार डाक्टर मिले अनुपस्थित विधायक ने स्वयं लगाई हाजरी रजिस्टर में अनुपस्थिति
– स्टॉफ और नर्सो की उपस्थिति के संबंध में बीएमओ से की पुछताछ – रक्षाबंधन के बाद जावरा और पिपलौदा ब्लाक के डॉक्टरों की लेगें बैठक – बैठक में सीएमएचओ को भी बुलाकर टाईट करेंगे व्यवस्था – एमएलसी और पीएम के लिए पुलिस के साथ मिलकर करेंगे राह आसान जावरा। शहर की चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कोरोना काल से प्रयासरत जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने जहां संसाधनों की उपलब्धता को लेकर कोई कमि नहीं छोड़ी हैं, वहीं अब अस्पताल में डॉक्टरों की उपलब्धता के बाद भी समय पर डॉक्टरों और स्टॉफ की उपस्थिति को लेकर भी…
उज्जैन लोकायुक्त की कार्रवाई : जावरा के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीके अहिरवार को ४ हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
उचित मूल्य कि दुकान को पुनः बहल करने के एवज में मांगे थे 15 हजार रुपये जावरा। शहर के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रेम कुमार अहिरवार को उज्जैन लोकायुक्त ने शिकायतकर्ता देवीङ्क्षसह गर्जर निवासी अरनिया गुर्जर की रिर्पोट पर बुधवार को सुबह उनके निवास स्थान से 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। अहिरवार ने शिकायतकर्ता से उचित मूल्य की दुकान को पुन: बहाल करने के लिए 15 हजार की रिश्वत मांगी थी। जिस पर शिकायतकर्ता ने उज्जैन लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा को शिकायत की थी, जिस पर बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व कार्रवाई को अंजाम…
चेहल्लुम 2024 : 15 अगस्त को परचम कुशाई के साथ होगा आगाज़, बारिश के बीच होगा आयोजन, देश विदेश से जुटेंगे लाखों ज़ायरीन
– हुसैनी मिशन, हुसैन टैकरी की इंतेजामिया कमेटी के साथ ही स्थानीय प्रशासन व पुलिस के लिए व्यवस्थाएं जुटाने में होगी परेशानी जावरा। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हुसैन टैकरी शरीफ पर हुसैन मिशन द्वारा हज़रत इमाम हुसैन की याद में दस दिनी चेहल्लुम का आयोजन इस साल 15 से 25 अगस्त 24 तक होगा। 15 अगस्त को परचम कुशाई के साथ चैहल्लुम का आगाज होगा और 24 अगस्त को मादम ए खंदक तथा 25 अगस्त को अलविदा मजलीस के साथ आयोजन का समापन होगा। चेहल्लुम को लेकर सारी व्यवस्थाऐं हुसैन टैकरी शरीफ की इंतेजामिया कमेटी द्वारा किया जाता हैं, सुरक्षा…
– शहर में निकली तिरंगा रैली, एसडीएम, सीएसपी, एसडीएम सहित सभी अधिकारी रहे मौजुद – सीएम राईज स्कूल से रैली को ध्वज दिखाकर किया रवाना जावरा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा किए गए कठिन संघर्ष और उनके बलिदान को स्मरण करने का अवसर हमारा स्वतंत्रता दिवस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के साथ हम एक बार फिर स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं। तिरंगा हमारे स्वाभिमान का आधार और देश को विशेष पहचान दिलाने का माध्यम हैं। आजादी के 78 वें वर्ष में हमारा यह प्रयास हो कि माताओं.बहनों और बच्चों को प्रगति के…
बी.ए.की परीक्षा में भाई के स्थान पर दुसरों से परीक्षा दिलवाने वाले को न्यायालय ने दी दो आरोपियों को सजा व अर्थदण्ड
जावरा। कालूखेड़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भोज मुक्त विश्वविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा में चिकलाना के श्यामलाल धाकड़ की सीट पर धोखाधड़ी करते हुए परीक्षा देने वाले आरोपी मोहनलाल धाकड़ दोनो भाईयों को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दीपक कनेरिया ने 18-18 माह का कारावास और अर्थदण्ड से दण्डित किया हैं। सहायक मिडिया सेल प्रभारी भूपेन्द्र कुमार सांगते ने बताया कि फरियादी शासकीय उ.मा. वि. कालूखेड़ा की केन्द्राध्यक्ष संजना चौहान ने आवेदन प्रस्तुत किया है कि शासकीय. उ. मा. वि. कालूखेड़ा पर भोजमुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षा बी.ए. द्वितीय वर्ष के हिन्दी साहित्य के द्वितीय प्रश्न पत्र की…
– पेतृक गांव सुजापुर में पिता पूर्व सांसद स्व. डॉ लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की स्मृति में दी जमीन – ओदीच्य ब्रह्मण समाज का पारिवारिक मिलन समारोह में की घोषणा जावरा। मानव जीवन बड़े पुण्य प्रताप से प्राप्त होता हे। और जीवन का हर क्षण देश व मानव जाति के कल्याण के लिए होना चाहिए, समाज चाहे वो कोई सा भी हो समाज ना होते हुवे एक परिवार होना चाहिए, जिसमे कितने भी मतभेद हो पर किसी का मन भेद नहीं होना चाहिए। उक्त विचार विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने ओदिच्य ब्राहम्ण समाज के पारिवारिक मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप…
– गौशाला स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर से निकली यात्रा, जागनाथ महादेव पर हुआ समाप्त – नगाड़ा पार्टी के साथ अखाड़ा रहा आकर्षण का केन्द्र – पूर्व गृहमंत्री सहित कई नेताओं ने की यात्रा की अनुवानी – शहर में कई स्थानों पर हुआ कावड़ यात्रा का स्वागत जावरा। भगवान भोलेनाथ की भक्ति के पवित्र माह सावन में चौथे सोमवार को नगर में शिवोह्म कावड़ कलश यात्रा निकाली गई। जिससे पुरा शहर शिवमय हो गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाए सिर पर कलश लिए शामिल हुई, वहीं बच्चों से लेकर बड़ो तक ने कावड़ उठाकर बाबा जागनाथ का जलाभिषेक किया। यात्रा की…
बड़ावदा के पास ट्रक और बोलेरो की टक्कर, देवास जिले के 4 युवक घायल, रतलाम रैफर, नहीं हुई कोई जनहानि
– हादसे में बोलेरो की छत उड़ी, हादसा देख लगा कोई नहीं बचा होगा जावरा। उज्जैन जावरा रोड़ पर रविवार की रात में बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक ट्रक और बोलेरो की आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बोलेरो की छत उड़ गई। बोलेरो की हालत देखकर ऐसा लगा की हादसे में कोई भी नहीं बचा होगा, लेकिन गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हादसे में 6 लोगों के घायल होने की सूचना मिली हैं, लेकिन जावरा के सरकारी अस्पताल में केवल 4 घायल ही उपचार के लिए पहुंचे, जिन्है प्राथमिक उपचार के बाद…
जावरा। पीपली बाजार स्थित जैन मंदिर पर श्री खरतरगच्छ उपाश्रय पर रविवार को श्री सरस्वती माता पूजन महाअनुष्ठान का आयोजन किया गया। चातुर्मास हेतु विराजित अवन्तितीर्थ उद्धारक युगदिवाकर खरतरागच्छाधिपति आचार्य प्रवर श्री मणिप्रभ सूरीश्वर जी की आज्ञाकिंत छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि महत्तरा पदविभूषिता प.पू.मनोहर श्री जी म.सा.की सुशिष्या जप साधना साधिका,मालव ज्योति प.पू.अमिपूर्णा श्री जी म.सा. ने यह अनुष्ठान विधिविधान पूर्वक सम्पन्न करवाया। इस महापूजन के मुख्य लाभार्थी अभय कुमार,अनोखीलाल बोरदिया परिवार रहे। इस मौके पर आजादसिंह ढड्ढा, प्रदीप लोढ़ा, ललित जैन, विजय बोरदिया, मदनलाल मेहता, आशीष धारीवाल, मनीष मेहता, अखिलेश ढड्ढा आदि सहित बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाएं उपस्थित रहे।
सावन की फुहारों के बीच शिव की भक्ति में रमे कावडिये, मिंडाजी से निकली सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा, पिपलौदा रोड़ पर लीनेस क्लब ने किया स्वागत
जावरा। हर हर महादेव और जय जय शंभू की गूंज और जयकारों के साथ सावन की रिमझीम फुहारों के बीच शिव की भक्ति में रमे कावडिय़ों का जावरा में शहर में प्रवेश के बाद शनिवार की शाम को जगह जगह फुलों से स्वागत हुआ। तो रविवार को सुबह इंदिरा कॉलोनी से पुन: प्रारंभ हुई सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा चौपाटी क्षैत्र में जोरदार स्वागत हुआ। पिपलौदा रोड़ पर लीनेस क्लब जावरा अध्यक्ष तथा लांयस क्लब ओजस सचिव कविता कुंवर चौहान, कोषाध्यक्ष रेखा रावल के साथ लायंस क्लब पूर्व सचिव हेमंत ठक्कर, ज्वाला ग्रुप चौपाटी के राजा के शैलेन्द्रसिंह चौहान, अमन राठौर,…
