– हादसे में बोलेरो की छत उड़ी, हादसा देख लगा कोई नहीं बचा होगा
जावरा। उज्जैन जावरा रोड़ पर रविवार की रात में बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक ट्रक और बोलेरो की आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बोलेरो की छत उड़ गई। बोलेरो की हालत देखकर ऐसा लगा की हादसे में कोई भी नहीं बचा होगा, लेकिन गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हादसे में 6 लोगों के घायल होने की सूचना मिली हैं, लेकिन जावरा के सरकारी अस्पताल में केवल 4 घायल ही उपचार के लिए पहुंचे, जिन्है प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम रैफर किया गया। सूचना पर बड़ावदा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ऐम्बुलेंस की मदद से जावरा भेजा।
मिली जानकारी अनुसार बड़ावदा से करीब ड़ेढ किलोमीटर उज्जैन की और ट्रक क्रमांक आरजे 09 जीए 9843 तथा बोलेरो क्रमांक एमपी 09 जेडबी 0790 की आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर होते ही बोलेरो की छत उड गई और बोलेरो में सवार अरुण पिता जगदीश (34), राहुल पिता प्रकार (30), विशाल पिता सतीश (25) तथा धीरज पिता सुरेश (25) सभी निवासी सुलाखेड़ी जिला देवास गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्है ऐम्बुलेंस की मदद से जावरा के शासकीय अस्पताल भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्है रतलाम जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। हालाकि हादसे में 6 लोगों के घायल होने की सूचना मिली हैं, लेकिन जावरा के सिविल हास्पीटल में केवल 4 घायल ही पहुंचे जिनका उपचार किया गया। हादसे के बाद बड़ावदा रोड़ पर कुछ देर जाम की स्थिति बन गई।




