– स्टॉफ और नर्सो की उपस्थिति के संबंध में बीएमओ से की पुछताछ
– रक्षाबंधन के बाद जावरा और पिपलौदा ब्लाक के डॉक्टरों की लेगें बैठक
– बैठक में सीएमएचओ को भी बुलाकर टाईट करेंगे व्यवस्था
– एमएलसी और पीएम के लिए पुलिस के साथ मिलकर करेंगे राह आसान
जावरा। शहर की चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कोरोना काल से प्रयासरत जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने जहां संसाधनों की उपलब्धता को लेकर कोई कमि नहीं छोड़ी हैं, वहीं अब अस्पताल में डॉक्टरों की उपलब्धता के बाद भी समय पर डॉक्टरों और स्टॉफ की उपस्थिति को लेकर भी कमर कस ली हैं। इसी कड़ी में बुधवार को सुबह सुबह विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय बगैर किसी पूर्व सूचना के जावरा के सरकारी अस्पताल पहुंच गए और डाक्टर्स से लेकर स्टॉफ की उपस्थिति को लेकर उपस्थिति रजिस्टर की जांच की तो पाया कि चार डॉक्टर्स डयूटी पर नहीं पहुंचे थे, जिस पर विधायक ने स्वयं उपस्थिति रजिस्टर में उनकी अनुुपस्थिति दर्ज की, वहीं कुछ स्टॉफ के सदस्य भी अनुपस्थिति मिले। अस्पताल में डॉक्टर्स और स्टॉफ की उपस्थिति के सबंध में विधायक डॉ पाण्डेय ने बीएमओ सीबीएमओ निर्देश देते हुए सभी की समय पर उपस्थिति अनिवार्य किए जाने के लिए कहा।
ओपीडी और वार्ड का राउण्ड रेग्युलर रखे –
विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि लंबे समय से अस्पताल में डाक्टर्स ओर स्टॉफ के समय पर उपस्थित नहीं होने को लेकर शिकायते मिल रही थी, जिस पर बुधवार को एक पीएम के मामले में जावरा अस्पताल पहुंचा था, तो इसी दौरान अस्पताल का भी निरीक्षण किया तो डयूटी पर करीब चार डॉक्टर अनुपस्थिति मिले। वहीं कुछ स्टॉफ के सदस्य भी नदारत थे। जिनके हाजरी रजिस्टर में अनुपस्थिति दर्ज की हैं। वहीं अस्पताल प्रभारी डॉ दीपक पालडिय़ा और सीबीएमओ डॉ शंकरलाल खराड़ी को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल में 16 डाक्टर्स पदस्थ हैं, लेकिन उसके बाद भी समय पर डॉक्टर्स उपस्थित नहीं रहते हैं। जो कि खेद का विषय हैं, विधायक ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रभारी और सीबीएमओ से कहा कि ओपीडी समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम को 5 से 6 बजे तक सभी डॉक्टर्स की उपस्थिति अनिवार्य की जाए, केवल जिन डाक्टर्स की नाईट डयूटी हैं उन्है छोड़कर, बाकी सुबह सभी की उपस्थिति अनिवार्य हैं। वहीं स्टॉफ को लेकर भी यही निर्देश दिए। ओपीडी के साथ राउण्ड का वार्ड भी दोनो समय रेग्युलर रखे।
स्वच्छता पर भी जताई नाराजगी –
औचक निरीक्षण के दौरान विधायक डॉ पाण्डेय ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था का लेकर भी असंतुष्टी जाहिर की, विधायक ने अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। वहीं डॉक्टर्स व स्टॉफ की अनुपस्थिति तथा अन्य शिकायतों को लेकर रक्षाबंधन के बाद जावरा और पिपलौदा ब्लाक के सभी डाक्टर्स, प्रभारियों की बैठक सीएमएचओ की उपस्थिति में लेने की बात कहीं। 

