उचित मूल्य कि दुकान को पुनः बहल करने के एवज में मांगे थे 15 हजार रुपये
जावरा। शहर के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रेम कुमार अहिरवार को उज्जैन लोकायुक्त ने शिकायतकर्ता देवीङ्क्षसह गर्जर निवासी अरनिया गुर्जर की रिर्पोट पर बुधवार को सुबह उनके निवास स्थान से 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। अहिरवार ने शिकायतकर्ता से उचित मूल्य की दुकान को पुन: बहाल करने के लिए 15 हजार की रिश्वत मांगी थी। जिस पर शिकायतकर्ता ने उज्जैन लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा को शिकायत की थी, जिस पर बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व कार्रवाई को अंजाम दिया और अधिकारी को टे्रप किया।
शिकायतकर्ता देवी सिंह गुर्जर निवासी अरनिया गुर्जर पिपलोदा ने लोकयुक्त उज्जैन पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के समक्ष शिकायत किया था कि भोलेनाथ स्वयं सहायता समूह को आवंटित उचित मूल्य की दुकान किसी कारणवश निलंबित कर दी गई थी। उक्त उचित मूल्य की दुकान पर आवेदक की पत्नी पार्वती देवी समूह की सचिव एवं विक्रेता हैं। उक्त उचित मूल्य की दुकान की निलंबन से बहाली के लिए कनिष्ठ खाद आपूर्ति अधिकारी जावरा प्रेम कुमार अहिरवार के द्वारा 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही हैं। पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी राजेश पाठक के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कराया गया शिकायत सही पाए जाने पर डीएसपी राजेश पाठक के द्वारा आठ सदस्य ट्रैप दल का गठन कर 14 अगस्त 2024 को ट्रेप का प्लान कर प्रेम कुमार अहिरवार को रिश्वत की राशि 4000 लेते हुए उसके जावरा स्थित शासकीय घर पर लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है। ट्रैप की कार्रवाई में डीएसपी राजेश पाठक, निरीक्षक दीपक सेजवार, प्रधान आरक्षक हितेश, आरक्षक उमेश जाटव,आरक्षक मोहम्मद इसरार,आरक्षक श्याम शर्मा आदि मौजुद रहे। 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

