– गौशाला स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर से निकली यात्रा, जागनाथ महादेव पर हुआ समाप्त
– नगाड़ा पार्टी के साथ अखाड़ा रहा आकर्षण का केन्द्र
– पूर्व गृहमंत्री सहित कई नेताओं ने की यात्रा की अनुवानी
– शहर में कई स्थानों पर हुआ कावड़ यात्रा का स्वागत
जावरा। भगवान भोलेनाथ की भक्ति के पवित्र माह सावन में चौथे सोमवार को नगर में शिवोह्म कावड़ कलश यात्रा निकाली गई। जिससे पुरा शहर शिवमय हो गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाए सिर पर कलश लिए शामिल हुई, वहीं बच्चों से लेकर बड़ो तक ने कावड़ उठाकर बाबा जागनाथ का जलाभिषेक किया। यात्रा की अनुवानी प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री के साथ ही कई नेताओं और वरिष्ठ नागरिकों ने की, भगवा ध्वज, भगवान शंकर के भजनों और नारों के बीच शहर में शिव भक्ति का उल्लास देखने को मिला। कावड़ यात्रा का शहर में कई स्थानों पर स्वागत भी हुआ।
शिवोहृ़म कावड़ यात्रा संयोजक डॉ दिलीप शाकल्य, डॉ अभिदीप शाकल्य ने बताया कि सावन माह के चौथे सोमवार को शिवोहृम कावड़ यात्रा निकाली गई। जो गौशाला रोड़ स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर रतलामी गेट, लक्ष्मीबाई मार्ग, नीम चौक, पिंजार वाड़ी, आजाद चौक, खारीवाल मोहल्ला, घंटाघर चौराहा, तम्बाकु बाजार, हंगामा 88 चौराहा, जवाहर पथ, चुड़ी बाजार, भडभुंजा चौक होकर पुल बाजार स्थित श्री जागनाथ महादेव मंदिर पहुंची। जहां बाबा जागनाथ का कावड़ के जल से जलाभिषेक कर महाआरती उतारी गई।
इन्होने की यात्रा की अनुवानी –
यात्रा संयोजक डॉ अभिदीप ने बताया कि गौशाला रोड़ से प्रारंभ हुई कावड़ यात्रा की अनुवानी प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री कैलाश चांवला, आलोट पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत, भाजपा नेता केकेसिंह कालूखेड़ा, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, चन्द्रप्रकाश ओस्तवाल, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, देवेंद्र शर्मा, हरिराम शाह, अभय कोठारी, अशोक सेठिया, पिंकेश मेहरा, राहुल ओस्तवाल, पिपलौदा नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल, किर्तीशरणसिंह, कांग्रेस नेता डॉ हमीरसिंह राठौर, वीरेन्द्रसिंह सोलंकी, वरूण श्रोत्रिय, डीपी धाकड़, विवेक पोरवाल, सुनिल भावसार, पवन भावसार, कैलाश विजवा, पार्षद शिवेन्द्र माथुर, रजत सोनी, अनिल मोदी, कान्हा हाड़ा, राजेश धाकड़, पप्पु चारोडिय़ा, लोकेश विजवा, विश्वास शर्मा आदि के साथ शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने की।
क्षत्रिय महासभा और लीनेस क्लब ने किया –
गौशाला से निकली शिवोह्म कावड़ यात्रा का शहर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शहर के घंटाघर चौराहे पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और लीनेस क्लब जावरा ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जहां क्षत्रिय महासभा के विक्रमसिंह सोलंकी, बहादुरसिंह सोनगरा, हरिसिंह चौहान, शैलेन्द्रसिंह चौहान, पप्पुसिंह राठौर, अजयसिंह कछावा के साथ लीनेस क्लब अध्यक्ष कविता कुंवर चौहान, सचिव विनीता सोनी, लायंस क्लब ओजस अध्यक्ष दीपिका सोनी, वर्षा अरोड़ा, जनपद सदस्य प्रिया सिसौदिया आदि ने पुष्प वर्षा औ माला पहनाकर यात्रा का स्वागत किया। तम्बाकु बाजार में राजेश भरावा मित्र मंडल ने भी स्वागत किया।
वाल्मीकि व्यायाम शाला ने किया स्वागत –
घंटाघर चौराहे पर वाल्मीकि व्यायाम शाला और मारुति ग्रुप द्वारा कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत उस्ताद किशोर कल्याणे (पहलवान), खलीफा कमल चौहान, शिवकुमार कंडारे, नानूराम चौहान, धनराज चौहान, विनोद थनवार, कर्मचारी संघ अध्यक्ष संदीप डुलगज, कार्तिक कल्याणे, राहुल धौलपुर, नितेश कंडारे, अमित दुलगज, राहुल हंस के साथ समस्त वाल्मीकि समाज के समाजजन मौजूद थे। इसमें प्रदर्शनकारियों को आयोजन कर्ताओं को साफा बांधकर श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया


