Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
स्मार्ट मीटर की डकैती और भारी भरकम बिजली बिल के विरोध में बिजली कंपनी दफ्तर में डीपी धाकड़ के नेतृत्व में प्रदर्शन, भारी संख्या में जुटे आमजन
– बिजली कंपनी से शहर पुलिस थाने तक निकाली रैली, बगैर अनुमति बिजली के स्मार्ट मीटर लगाकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की – बिजली कंपनी के खिलाफ आंदोलन में कई जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत, बने आम जनता की आवाज जावरा। आम उपभौक्ताओं पर बढ़ते बिजली बिलों और बगैर अनुमति के निंजी कंपनियों द्वारा स्मार्ट मीटर लगा करकर आम जनता के धोखाधड़ी करने के मामले में बुधवार को जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ के नेतृत्व में आम जनता और कई जनप्रतिनिधियों ने बिजली कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोला, सुबह करीब 10 बजे से बिजली कंपनी…
– शहर थाना पर सीएसपी दुर्गेश आर्मो के नाम दिया राजेश भरावा के नेतृत्व में दिया ज्ञापन जावरा। कालूखेड़ा थानान्तर्गत आने वाले गांव लसुडिय़ा नाथी से परिजनों के पास सो रही 10 माह की मासूम के अपहरण के मामले में अब तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगे हैं, परिजनों और समाजजनों द्वारा मंगलवार को कालूखेड़ा थाने का घेराव किए जाने के बाद भी अब तक मामले में कोई जानकारी पुलिस द्वारा नहीं दी गई हैं। ऐसे में अब जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा ने बुधवार को सीएसपी दुर्गेश आर्मो के नाम शहर थाने पर ज्ञापन सौंपकर जल्द मासुम…
– एक पेड़ माँ के नाम के तहत रौपे जाएंगे 5100 पीपल के पौधे – केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित सांसद, विधायक रहेंगे मौजुद जावरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ माँ के नाम के तहत मां अन्नपूर्णा शक्ति पीठ सेमलिया पहाड़ी पर प्रकृति महोत्सव का आयोजन 21 अगस्त 2024 को प्रात: 11 बजे प्रकृति महोत्सव का आयोजन किया गया हैं। महोत्सव के तहत पहाड़ी पर 5100 पीपल के पौधों का रोपण किया जाएगा साथ ही गुरुकुल शिलान्यास भी किया जाएगा। शक्तिपीठ अध्यक्ष संतोष मेढ़तवाल ने बताया कि प्रकृति महोत्सव के तहत महंत बालकनाथ विधायक तिजारा (राजस्थान) के साथ 1008…
जावरा। भाई और बहन के पवित्र स्नेह का पर्व रक्षाबंधन मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर, सरस्वती पुरम पहाडय़िा रोड़, जावरा की कक्षा 12वी की छात्राओं ने शहर पुलिस थाने पर पहुंचकर थाना प्रभारी सहित थाना स्टॉफ को राखी बांधकर मनाया। शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपाल सिंह जादौन के साथ थाने पर पदस्थ एसआई, एसआई और आरक्षकों को राखी बांधकर पर्व मनाया। थाना प्रभारी ने विद्यालय की समस्त छात्राओं को मिठाई खिलाई एवं महिला अपराधो से संबंधित सुरक्षा की जानकारी प्रदान की। छात्राओं ने ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क की भी जानकारी प्राप्त की, छात्राओं के साथ आचार्य हेमंत जोशी और ललिता दीदी…
– राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने शीर्ष नेतृत्व की सहमति से की नियुक्ति जावरा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय मंत्री पद पर डॉ हमीरसिंह राठौर (ठि. पुन्याखेड़ी) को मनोनीत किया हैं। मनोनयन महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजीवसिंह भदौरिया (ग्वालियर) ने महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवरामसिंह गौर (वृंदावन), मध्यप्रदेश प्रभारी भेरुसिंह चौहान, महिला विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा पंवार (उज्जैन), राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष युवा रणविजयसिंह (उ.प्र.) की सहमति से किया हैं। डॉ राठौर के राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत होने पर महासभा प्रदेशाध्यक्ष रामकुमार सिकरवार (ग्वालियर), कार्यकारी अध्यक्ष यशपालसिंह सिसौदिया (नागदा जं.), तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्रसिंह चौहान के साथ क्षत्रिय महासभा शाखा जावरा के…
– यात्रा में निकली सजीव झांकियां, आदिवासी ढोल और बाबा श्याम की झांकी रही आकर्षण का केन्द्र – खाटु श्याम मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा जागनाथ महादेव मंदिर पर हुई समाप्त जावरा। भगवान भोले नाथ की भक्ति के पवित्र माह सावन में जहां पुरे माह कावड़ यात्राओं की धुम रहीं, वहीं माह के अंतिम दिन में जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा की श्री हरि से हर का मिलन यात्रा ने पुरे जावरा को बाबा श्याम और भोले की भक्ति में रंग दिया ओर शहर को धर्ममय कर दिया। यात्रा में दिल्ली के कलाकारों द्वारा दिखाई गई जीवंत झांकियों ने सभी…
जावरा। भाई और बहिन के पवित्र प्रेम के पर्व रक्षाबंधन पर विधानसभा जावरा की सभी लाड़ली बहनों के लिए विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने सभी बहनों को समर्पित करते हुए गाना गाया और बहनों से राखी बंधवाई, मौका था प्रदेश की महत्ती लाड़ली बहना योजना की रांशि अंतरण और रक्षाबंधन उपहार का, इस दौरान विधायक ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान सभी बहनों के लिए फुलों का तारों का सबका कहना हैं, एक हजारों में मेरी बहना है गाना गाकर सभी का मन मोहा, वहीं आयोजन में सभी बहनों से राखी बंधवाई। https://youtu.be/ybqOWcAuv4s?si=SpTw_8Us3VYGQS0W तिरंगा रैली में भी गाया था…
जावरा। सहस्त्र ओदिच्य ब्राह्मण जावरा द्वारा सोमवार को श्रावणी उपाक्रम किया। समाजजनों ने पंडित तेजप्रकाश भट्ट के सानिध्य में तर्पण के साथ साथ जनेऊ बदल कर उपाकर्म संपन्न किया। समाज के सचिव कुलदीप भट्ट और अंकुर व्यास ने बताया की प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सहस्त्र ओदीच्य ब्रह्मण परिवार ने विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय द्वारा समाज को जो भूमि ग्राम आक्या देह में दान की उस भूमि पर श्रावणी उपकर्म संपन्न हुवा। जिसमें मुख्य जजमान भंवरलाल पांडेय, राधेश्याम व्यास, सत्यनारायण पांडेय, गोपाल कृष्ण उपाध्याय, अध्यक्ष गिरिराज उपाध्याय, दीपक त्रिवेदी, अनिल पाठक, रामकृष्ण उपाध्याय, अतुल उपमन्यु, प्रवीण पाठक, लोकेश शर्मा उपस्थित…
जावरा। परमपूज्य दादा गुरुदेव श्रीमद विजय राजेन्द्रसुरिश्वर जी म.सा. की क्रियोद्धारक पूण्य भूमि जावरा नगर की धन्यधरा पर परम पूज्य राष्ट्र संत शिरोमणि गच्चाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद विजय हेमेन्द्र सूरी जी म.सा. के शिष्यरत्न एवं परमपूज्य ज्योतिष सम्राट जीवदया प्रेमी गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्री मद ऋषभचन्द्र सुरिश्वर म.सा.के आज्ञानुवर्ती परम पूज्य मुनिराज सिद्धितप प्रेरक चन्द्रयश विजय जी म.सा. आदि ठाणा के आत्म शुद्धि चातुर्मास पर्व के तहत 240 सिद्धि तप तपस्वी रत्नों के पगलिये मुनिराज चन्द्रयश विजय जी म.सा. व मुनिराज जिनभद्र विजय जी म.सा. की निश्रा में चातुर्मास समिति अध्यक्ष धरमचंद चपडोद के निवास स्थान पिपली बाज़ार पर हुआ।…
– प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने शीर्ष नेतृत्व की सहमति से की नियुक्ति जावरा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मध्यप्रदेश की जावरा तहसील अध्यक्ष पद पर शैलेन्द्रसिंह चौहान (ठि. सेमलिया महाराज) हालमुकाम जावरा को महासभा का जावरा तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया हैं। मनोनयन महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष यशपालसिंह सिसौदिया (नागदा जं.) ने महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवरामसिंह गौर (वृंदावन), राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजीवसिंह भदौरिया (ग्वालियर), मध्यप्रदेश प्रभारी भेरुसिंह चौहान, महिला विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा पंवार (उज्जैन), राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष युवा रणविजयसिंह (उ.प्र.), महासभा प्रदेशाध्यक्ष रामकुमार सिकरवार (ग्वालियर) की सहमति से किया हैं। चौहान के तहसील अध्यक्ष मनोनीत होने पर क्षत्रिय महासभा जावरा के…
