• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

महावीर जैन नेशनल स्कूल के 7 खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

November 2, 2026

चोरी की बाइक से जहरीली शराब तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पिकअप भी बरामद

November 2, 2026

कम राशन वितरण पर कलेक्टर सख्त, लापरवाह उचित मूल्य दुकानों पर कार्रवाई के निर्देश

November 2, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, November 2
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»खेल»महावीर जैन नेशनल स्कूल के 7 खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन
खेल

महावीर जैन नेशनल स्कूल के 7 खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

EditorBy EditorNovember 2, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– जबलपुर में दिखाएंगे खेल प्रतिभा का दम, जावरा और विद्यालय का बढ़ाया गौरव
जावरा। महावीर जैन नेशनल स्कूल के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है। विद्यालय के 7 प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों का चयन राज्य स्तरीय अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाडिय़ों ने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और शानदार खेल प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर विद्यालय एवं जावरा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
राज्य स्तरीय अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 6 नवंबर 2026 तक जबलपुर जिले के कलपी क्षेत्र में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए महावीर जैन नेशनल स्कूल, जावरा से चयनित खिलाडिय़ों में जपमीत सिंह सलूजा, मोहम्मद अनीस खान, दिव्यांश माहौर, प्रिंस राज सिंह, अमृता कुंवर, वैदांशी शर्मा एवं सोनिया माली शामिल हैं।

 

खेलों में लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा विद्यालय –
विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है। खिलाडिय़ों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक खेल सुविधाएं, राष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर, अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण की व्यवस्था उपलब्ध है। इसी का परिणाम है कि विद्यालय के विद्यार्थी प्रतिवर्ष जिला, संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
प्राचार्य ने दी शुभकामनाएं –
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अश्विन गंगवाल ने सभी चयनित खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे प्रतियोगिता में पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी मेहनत और खेल कौशल के दम पर नई सफलताएं हासिल करेंगे तथा भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी जावरा और विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Post Views: 1
#handball #jaora news today #MJNS JAORA #sport #State championship
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

परवलिया डेरे में विवाद करना पड़ा भारी! पुलिस ने 5 लोगों पर कसा शिकंजा, धारा 170 BNSS में कार्रवाई

November 2, 2026

जावरा में श्री बालाजी प्रोडक्ट को अनुभवी लड़कियों की तत्काल आवश्यकता

November 2, 2026

जावरा में घर को दें रॉयल और शानदार लुक, KC Home Interior लेकर आया दीवाली डबल धमाका ऑफर

November 1, 2026
Don't Miss
खेल

महावीर जैन नेशनल स्कूल के 7 खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

By EditorNovember 2, 2026

– जबलपुर में दिखाएंगे खेल प्रतिभा का दम, जावरा और विद्यालय का बढ़ाया गौरव जावरा।…

चोरी की बाइक से जहरीली शराब तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पिकअप भी बरामद

November 2, 2026

कम राशन वितरण पर कलेक्टर सख्त, लापरवाह उचित मूल्य दुकानों पर कार्रवाई के निर्देश

November 2, 2026

परवलिया डेरे में विवाद करना पड़ा भारी! पुलिस ने 5 लोगों पर कसा शिकंजा, धारा 170 BNSS में कार्रवाई

November 2, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

महावीर जैन नेशनल स्कूल के 7 खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

November 2, 2026

चोरी की बाइक से जहरीली शराब तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पिकअप भी बरामद

November 2, 2026

कम राशन वितरण पर कलेक्टर सख्त, लापरवाह उचित मूल्य दुकानों पर कार्रवाई के निर्देश

November 2, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.