– दीपावली पर्व के चलते जावरा एवं अरनियापीथा मंडी में 7 दिन नहीं होगी कृषि उपज की नीलामी
– अवकाश के दौरान MP FARM GATE APP के माध्यम से जारी रहेगी ऑनलाइन सौदा पत्रक व्यवस्था
जावरा। दीपावली पर्व के मद्देनजर कृषि उपज मंडी समिति जावरा द्वारा मंडी में नीलामी कार्य को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार 5 नवंबर 2026 से 11 नवंबर 2026 तक जावरा मंडी प्रांगण एवं अरनियापीथा मंडी में नीलामी कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान किसान अपनी कृषि उपज मंडी प्रांगण में विक्रय के लिए नहीं लाएं।
मंडी समिति द्वारा बताया गया कि अवकाश के दिनों में भी किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कृषि उपज का क्रय-विक्रय ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से जारी रहेगा। मंडी बोर्ड भोपाल द्वारा संचालित MP FARM GATE APP के माध्यम से ऑनलाइन सौदा पत्रक की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। जिन किसानों की कृषि उपज का सौदा अवकाश अवधि में किया जाना है, वे किसान मोबाइल एप के माध्यम से अपनी उपज का विक्रय कर सकेंगे।
ऑन लाईन बेच सकते हैं उपज –
मंडी समिति ने किसानों से अपील की है कि अवकाश के दौरान अपनी कृषि उपज का विक्रय MP FARM GATE APP के माध्यम से करें। ऑनलाइन सौदे के अंतर्गत विक्रय की गई उपज का भुगतान नियमानुसार मंडी अनुज्ञाधारी व्यापारियों द्वारा किया जाएगा।
मंडी से संबंधित जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क –
मंडी समिति द्वारा किसानों की सुविधा के लिए अलग-अलग मंडी प्रांगणों के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं।
– जावरा लहसुन मंडी प्रांगण – 9752163402
– अरनियापीथा मंडी प्रांगण – 9926258051
– उपमंडी पिपलोदा – 9826288764
– उपमंडी सुखेड़ा – 9685284488
– उपमंडी बड़ावदा – 8989526421
– उपमंडी कालूखेड़ा एवं हाटबाजार ढोढर – 9171750708
अवकाश के दौरान माल लेकर नहीं आए किसान –
कृषि उपज मंडी समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार 5 से 11 नवंबर तक नीलामी कार्य बंद रहेगा। किसानों को सलाह दी गई है कि मंडी में उपज लाने से पहले अवकाश की अवधि का विशेष ध्यान रखें, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। मंडी प्रशासन से किसानों से अपील की है कि वे दीपावली अवकाश के दौरान मंडी में उपज लेकर नहीं पहुंचें और ऑनलाइन विक्रय सुविधा का लाभ उठाएं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

