• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

महावीर जैन नेशनल स्कूल के 7 खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

November 2, 2026

चोरी की बाइक से जहरीली शराब तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पिकअप भी बरामद

November 2, 2026

कम राशन वितरण पर कलेक्टर सख्त, लापरवाह उचित मूल्य दुकानों पर कार्रवाई के निर्देश

November 2, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, November 2
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»चोरी की बाइक से जहरीली शराब तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पिकअप भी बरामद
क्राइम न्यूज़

चोरी की बाइक से जहरीली शराब तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पिकअप भी बरामद

EditorBy EditorNovember 2, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– ताल थाना पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी को पकड़ा
– पूछताछ में नागदा से चोरी की बाइक और कम्माखेड़ी से चोरी हुई बोलेरो पिकअप का खुलासा
ताल/जावरा। रतलाम जिले के ताल थाना पुलिस ने अवैध जहरीली कच्ची शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की बिना नंबर की मोटरसाइकिल से शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस पूछताछ में एक चोरी की महिंद्रा बोलेरो पिकअप भी बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए विशेष कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी आलोट पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में आलोट एवं जावरा ग्रामीण अनुभाग की संयुक्त टीम गठित की गई।10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दबोचा –
पुलिस टीम ने 1 नवंबर को कार्रवाई करते हुए रामपाल उर्फ महिपाल उर्फ नेपालसिंह, निवासी ग्राम लाखाखेड़ी, थाना उन्हैल, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध जहरीली कच्ची शराब और एक बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल जब्त की गई। इस मामले में ताल थाने पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 49ए में प्रकरण दर्ज किया गया है।
पूछताछ में खुला चोरी की पिकअप का राज –
ताल थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने बताया कि पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी से एक अन्य चोरी का वाहन भी बरामद किया गया। ग्राम कम्माखेड़ी से चोरी हुई महिंद्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक MP13 GA 5716 को पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जब्त कर लिया। यह वाहन चोरी का मामला ताल थाने में अपराध क्रमांक 579/26 के तहत दर्ज है।
नागदा से चोरी की बताई मोटरसाइकिल –
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके पास से जब्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल नागदा से चोरी की गई थी। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर उसके अन्य साथियों और वाहन चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। ताल पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करी और वाहन चोरी के मामलों में शामिल आरोपियों को कड़ा संदेश गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर अन्य चोरी और उसके साथियों के संबंध में भी महत्वपूर्ण खुलासे की संभावना जता रही है।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका –
इस कार्रवाई में निरीक्षक स्वराज डाबी, उप निरीक्षक कांतिलाल सोनार्थी, सहायक उप निरीक्षक मदनसिंह डोडिया, प्रधान आरक्षक निकोलस लकड़ा सहित आरक्षक देवेंद्र कायस्थ, हरीशंकर, नितिन सक्सेना, निलेश शर्मा, बाबूलाल मालवीय, अंकित काला और दीपक पाटीदार का सराहनीय योगदान रहा।

Post Views: 4
#crime news #police action #SP Ratlam #Tal news today #Tal thana
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

परवलिया डेरे में विवाद करना पड़ा भारी! पुलिस ने 5 लोगों पर कसा शिकंजा, धारा 170 BNSS में कार्रवाई

November 2, 2026

“रिहायशी इलाके में पटाखों का जखीरा! 46 कार्टून, 3 लाख का माल जब्त—बिना लाइसेंस चल रहा था खेल”

November 1, 2026

10 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार, औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने मंदसौर से दबोचा

November 1, 2026
Don't Miss
खेल

महावीर जैन नेशनल स्कूल के 7 खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

By EditorNovember 2, 2026

– जबलपुर में दिखाएंगे खेल प्रतिभा का दम, जावरा और विद्यालय का बढ़ाया गौरव जावरा।…

चोरी की बाइक से जहरीली शराब तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पिकअप भी बरामद

November 2, 2026

कम राशन वितरण पर कलेक्टर सख्त, लापरवाह उचित मूल्य दुकानों पर कार्रवाई के निर्देश

November 2, 2026

परवलिया डेरे में विवाद करना पड़ा भारी! पुलिस ने 5 लोगों पर कसा शिकंजा, धारा 170 BNSS में कार्रवाई

November 2, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

महावीर जैन नेशनल स्कूल के 7 खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

November 2, 2026

चोरी की बाइक से जहरीली शराब तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पिकअप भी बरामद

November 2, 2026

कम राशन वितरण पर कलेक्टर सख्त, लापरवाह उचित मूल्य दुकानों पर कार्रवाई के निर्देश

November 2, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.