मंदिर में चोरी करते रंगे हाथ धराया बदमाश, किया पुलिस के हवाले, जांच की तो निकला विक्षिप्त
– बिजली कंपनी स्थित पशुपति नाथ महादेव मंदिर का दानपात्र तोड़कर किया चोरी का प्रयास
– बुधवार की रात करीब 11 बजे बाद कि घटना
जावरा। क्षेत्र में इन दिनों मंदिरों में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। चोर गावं के साथ शहरी क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। अब तक तो बदमाश रात में 3 बजे के बाद चोरी को अंजाम देते है, लेकिन अब बदमाश आधी रात का भी इंतज़ार नही कर रहे है। बुधवार को रात एक बदमाश जावरा विधुत वितरण कंपनी लिमिटेड के कार्यालय प्रागण में स्थित श्री पशुपति नाथ महादेव के मंदिर में घुसा और गेती से दानपात्र को तोड़कर उसमे रखी राशि को चुराते हुवे एक थैले में भर लिया। ऐसी बीच बिजली कंपनी के कर्मचारी पहुँच गए और मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने जांच में पाया कि उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जो कि सुन और बोल नही सकता है। ऐसे में पुलिस ने मंदिर से थैले में भारी सारी राशि पुनः मंदिर में देते हुवे विक्षिप्त को छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि उक्त विक्षिप्त सुबह से जावरा में घूम रहा है, कई दुकानों पर पहुँच कर खाने की वस्तुएं इशारो से मांग रहा था। सड़को पर अजीब अजीब हरकते करता हुवा भी देखा गया था।


