– शहर थाना प्रभारी ने पटाखा विक्रेताओं की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जावरा। दीपोत्सव के तहत लगने वाले पटाखा मार्केट में दुकान लगाने वाले व्यापारियों को सुरक्षा संबंधी इंतजाम करने के एससी अमित कुमार के निेर्दश के पालन में एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में गुरुवार को शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने शहर के समस्त पटाखा विक्रेताओं की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नपा सभागृह में हुई बैठक में थाना प्रभारी ने मुख्य रुप से पटाखा दुकान के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम करने पर जोर देते हुए कहा कि यदि लापरवाही के चलते दुर्घटना हुई तो उसकी जवाबदारी संबंधित दुकानदार की रहेगी। थाना प्रभारी आगजनी से बचने के लिए अपनी दुकान के सामने दो अलग-अलग बाल्टी में पानी, रेत तथा अग्निशामक यंत्र आवश्यक रूप से रखने, दुकान के चारों ओर व्यवस्थित टिन सेड लगाने, बिजली की व्यवस्था सुचारू रूप से करें ताकि किसी भी प्रकार का कोई शाट शर्किट ना हो। सभी लाइसेंस धारक अपने-अपने दुकान के सामने लाइसेंस धारी का नाम पता मोबाइल नंबर आदि की पट्टीका लगाएंगे। रात्रि में चौकीदार की व्यवस्था रखेंगे दुकान नगर पालिका के समय के अनुसार ही खोलेंगे तथा बंद करेंगे साथ ही पटाखों के अवैध भण्डारण पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में पटाखा एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य मौजुद रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

