• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच, नाकोड़ा ट्रेडर्स से मैगी नूडल्स का सैंपल लिया

October 9, 2026

रतलाम में रिश्वत के 3 मामलों में कलेक्टर की कार्रवाई, जावरा, नामली व ताल के तीन पटवारी निलंबित

October 9, 2026

जावरा में 11 पेटी अवैध शराब जब्त: अल्टो कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 1.98 लाख रुपये का माल बरामद

October 8, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, October 9
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»देश-विदेश के कई बड़े स्कूलों को पीछे छोड़ रतलाम का एक सरकारी स्कूल बना विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्कूल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
रतलाम

देश-विदेश के कई बड़े स्कूलों को पीछे छोड़ रतलाम का एक सरकारी स्कूल बना विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्कूल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

EditorBy EditorOctober 24, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– रतलाम का सीएम राईज स्कूल की लंदन में हुई औचपारिक घोषणा
– स्कूल को मिलेंगे 10 हजार यूए डॉलर (करीब 8 लाख 40 हजार)
– स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा हमारी शिक्षा प्रणाली के लिए एक अद्वितीय उपलब्धि
– मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि स्कूल के शिक्षक, पालक तथा विद्यार्थियों ने मिलकर बनाया कीर्तिमान
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम का विनोबा सीएम राइज स्कूल ‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार, 2024Ó के ‘नवाचारÓ श्रेणी में प्रथम स्थान पर घोषित हुआ है। लंदन स्थित टी-4 एजुकेशन संस्था ने आज विभिन्न श्रेणियों में विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की घोषणा की। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाला की टीम और स्कूल शिक्षा विभाग को बधाई दी है। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सीएम राइज विद्यालय रतलाम के सभी सहयोगियों एवं स्कूल शिक्षा विभाग को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
प्रदेश ही नहीं वरन भारत के लिए एतिहासिक उपलब्धी –
स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि, यह ऐतिहासिक उपलब्धि केवल राज्य के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सीएम राइज विनोबा ने दुनिया के स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब जीता है।

राष्ट्र के लिए गौरव का क्षण –
प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप भी रतलाम कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े, उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी, काश्यप ने कहा कि सी.एम. राईस स्कूल रतलाम को संस्था टी. 4 द्वारा इनोवेशन केटेगरी में प्रथम स्थान प्रदान किया गया है, यह उपलब्धि रतलाम के साथ ही प्रदेश एवं राष्ट्र के लिए भी गौरव का क्षण है। हमारे शासकीय स्कूल के शिक्षकों, पालकों तथा बच्चों ने मिलकर एक कीर्तिमान बनाया है। यह कीर्तिमान अन्य स्कूलों तथा शिक्षकों को भी प्रेरणा देगा कि इच्छाशक्ति हो तो नई ऊंचाईयों को छुआ जा सकता है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के नेतृत्व में सी.एम. राईज स्कूल को यह उपलब्धि मिली है। आगे भी रतलाम के इस नवाचार को, हमारे शिक्षकों के कार्य को पूरे प्रदेश के अन्दर एक रोल माडल के रुप में आगे बढाया जाएगा। हम अत्यन्त गंभीरता से मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं।अमेरिका, यूके,स्पेन, ब्राजील, केन्या सहित कई देशों के 1 हजार से अधिक स्कूल हुए थे शामिल –
इस पुरस्कार की दौड़ में भारत के अलावा अमेरिका, यूके, स्पेन, ब्राजील, केन्या और थाईलैंड जैसे देशों से लगभग 1000 विद्यालय शामिल थे। टी-4 संस्था के द्वारा इस अवार्ड की सम्मान निधि के तहत सीएम राइज़ विनोबा स्कूल रतलाम को 10 हज़ार यू.एस. डॉलर (लगभग 8 लाख 40 हज़ार रूपये) प्रदान किए जायेंगे। पुरूस्कारों की घोषणा करते हुए टी-4 एजुकेशन के मुख्य कार्यकारी सचिव और सह-संस्थापक विकास पोटा ने सीएम राइज विनोबा की टीम और मध्यप्रदेश सरकार को बधाई देते हुए कहा, यह उपलब्धि दर्शाती है कि भारत के सरकारी स्कूलों में विश्व-स्तरीय शिक्षा का निर्माण हो रहा है। यह पूरी दुनिया के शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है।स्कूल शिक्षा सचिव ने दी बधाई –
स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. संजय गोयल ने बताया कि, लंदन स्थित टी-4 एजुकेशन द्वारा आयोजित विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार उन स्कूलों को वैश्विक मंच देते हैं। जिन्होंने शिक्षा में अग्रणी होकर अपने छात्रों और समुदायों पर सकारात्मक प्रभाव डाला। सीएम राइज विनोबा की यह वैश्विक पहचान उसके शिक्षकों, स्कूल लीडर्स एवं समुदाय की दूरदर्शी सोच, अटूट समर्पण और अनुकरणीय प्रयासों का प्रतिफल है। यह उपलब्धि हमें कई चरणों से गुजरने के बाद मिली है। सर्व प्रथम इस पुरस्कार के लिए हमारे तीन विद्यालयों ने नामांकन किया था। कई चरण के साक्षात्कार के बाद उनमे से 2 विद्यालय सीएम राइज विद्यालय झाबुआ का शैक्षणिक प्रक्रिया में स्वस्थ्य जीवन शैली एवं सीएम राइज विद्यालय विनोबा रतलाम का नवाचार श्रेणी में शीर्ष 10 में चयन हुआ। उसके बाद हमारा एक विद्यालय सीएम राइज रतलाम ने शीर्ष तीन में स्थान हासिल करने के साथ-साथ फाइनल में जगह बनाई और अंतत: यूनाइटेड किंगडम एवं थाईलैंड के विद्यालय से हुई प्रतिस्पर्धा में अपनी श्रेणी में सर्वोच्च स्थान हासिल किया।
०००००००००००००००००००००००

Post Views: 386
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

रतलाम में रिश्वत के 3 मामलों में कलेक्टर की कार्रवाई, जावरा, नामली व ताल के तीन पटवारी निलंबित

October 9, 2026

रतलाम कलेक्टर की कार्रवाई : अवैध बायोडीजल का 3.70 लाख का माल राजसात, सरपंच-सचिव के खिलाफ जमानती वारंट, एक साल का जिला बदर

October 7, 2026

रतलाम जिले की 50 गौशालाओं को 1.77 करोड़ रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत, 14,291 गोवंश के चारे-भूसे की होगी व्यवस्था

October 6, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच, नाकोड़ा ट्रेडर्स से मैगी नूडल्स का सैंपल लिया

By EditorOctober 9, 2026

– खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खिड़की दरवाजा स्थित फर्म का किया निरीक्षण – भोपाल की…

रतलाम में रिश्वत के 3 मामलों में कलेक्टर की कार्रवाई, जावरा, नामली व ताल के तीन पटवारी निलंबित

October 9, 2026

जावरा में 11 पेटी अवैध शराब जब्त: अल्टो कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 1.98 लाख रुपये का माल बरामद

October 8, 2026

रतलाम कलेक्टर की कार्रवाई : अवैध बायोडीजल का 3.70 लाख का माल राजसात, सरपंच-सचिव के खिलाफ जमानती वारंट, एक साल का जिला बदर

October 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच, नाकोड़ा ट्रेडर्स से मैगी नूडल्स का सैंपल लिया

October 9, 2026

रतलाम में रिश्वत के 3 मामलों में कलेक्टर की कार्रवाई, जावरा, नामली व ताल के तीन पटवारी निलंबित

October 9, 2026

जावरा में 11 पेटी अवैध शराब जब्त: अल्टो कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 1.98 लाख रुपये का माल बरामद

October 8, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.