– महिला बाल विकास विभाग प्रमुख सचिव ने दिया आश्वासन
भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के प्रतिनिधि मंडल ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की विभिन्न समस्याओं और मांगों के साथ उनका भविष्य उज्जवल हो इसको लेकर गुरुवार को महिला बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव से भोपाल स्थित कार्यालय पहुंचकर मुलाकात कर समस्याअेंा और लंबित मांगों को लेकर चर्चा करते हुए मांग पत्र सौंपा।
प्रतिनिधि मंडल में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुर्जर, मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ भोपाल की प्रदेश महामंत्री संगीता श्रीवास्तव, भारतीय मजदूर संघ प्रभारी स्कीम वर्क प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना राजोरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष म.प्र.आँ.का.सहा.संघ झाबुआ गंगा गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष म.प्र.आँ. का. सहा. संघ उमरिया सुनीता त्रिपाठी, मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ रतलाम की प्रदेश संयुक्त महामंत्री हेमलता शर्मा, प्रदेश संयुक्त महामंत्री म.प्र.आँ.का.सहा.संघ खरगोन आशा अमोदे, प्रदेश कोषाध्यक्ष मप्रआँ.का.सहा.स़ंघ.उज्जैन निर्मला गोस्वामी के साथ प्रदेश सदस्य मंजू लोहार शामिल रही।इन मांगों पर प्रमुख सचिव ने दी सहमति –
– एक दो दिन में मिनिकार्यकर्ताओं के फुल के आदेश विभाग को भेज दिये जायेंगे।
– सहायिका बहनों की आयु सीमा का बंधन हटाये जाने की कार्यवाही जल्द की जायेगी।
– कार्यकर्ताओं की आयु सीमा का वंधन हटाने पर विचार किया जायेगा।
– सेवा निवृत्त पर मिलने वाली राशि को मृत्यु या एक्सीडेंट मृत्यु पर भी लाभ दिए जाने पर सहमति दी गयी।
– प्री प्राइमरी शिक्षक की भर्ती मैं कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की बात पर प्रस्ताव भेजने की बात की गयी।
– आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की यूनिफॉर्म वदलने की भी बात की गयी।
– जिला नर्मदापुरम की केशला परियोजना की 233 कार्यकर्ताओं का जून 2024 मैं 3 दिवस का संपर्क ऐप की उपस्थिती के कारण काटे गये मानदेय का भुगतान तत्काल किया जायेगा।
– जिला रायसैन मैं जुलाई माह का बार्षिक वृद्बि की राशि का भुगतान शीध्र किया जायेगा।
– आयुक्त महोदया द्बारा विभागों को भेजा गया पत्र जिसमें कार्यकर्ताओं की ड्यूटी अन्य विभागों के कार्य मैं न लगाया जाये पर विभाग को पालन करने के लिए आदेशित किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.