• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, September 9
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में डीआरएम से मिला रतलामी गेट से फाटक तक के व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल, रखी व्यापारियों की समस्या
जावरा

सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में डीआरएम से मिला रतलामी गेट से फाटक तक के व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल, रखी व्यापारियों की समस्या

EditorBy EditorOctober 25, 2024Updated:October 26, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– अण्डरब्रिज को रेलवे फाटक से ही निकालने की रखी मुख्य मांग
– सासंद गुप्ता ने की डीआरएम से मोबाईल पर की बात, बोले व्यापारियों की समस्या का करो निराकरण
– डीआरएम ने आश्वासन दिया, बोले वरिष्ठ कार्यालय से मार्गदर्शन लेकर इंजिनियरों से चर्चा करेंगे
– फाटक क्षैत्र में व्यापार प्रभावित ना हो इसके लिए करेंगे भरसक प्रयास
जावरा। रेलवे फाटक क्रमांक 177 के बंद होने के साथ ही फाटक क्षैत्र में व्यापार व्यवसाय भी लगभग बंद होने की कगार पर पहुंच गया हैं, फाटक बंद होने से समुचा ट्राफिक फ्लाय ओव्हर ब्रिज पर डायर्वट होने के बाद रतलामी गेट से फाटक चौराहा तक माहोल बिलकुल सुना पड़ा हैं, ऐसे में इस क्षैत्र के व्यापारी खासे परेशान हैं। व्यापारियो की समस्या सुनने वाला कोई नहीं हैं। ऐसे में शुक्रवार को रतलामी गेट से फाटक तक पीडि़त व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में डीआरएम से मिले और समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान चौधरी ने सांसद सुधीर गुप्ता की मोबाईल पर डीआरएम से बात करवाई, सांसद ने डीआरएम से व्यापारियों के हीत में निर्णय लेने के लिए कहा।
सांसद प्रतिनिधि चौधरी के नेतृत्व में डीआरएम से चर्चा करते हुए व्यापारियों ने बताया कि वर्तमान में रेलवे फाटक बंद कर दिया गया हैं। जिससे फाटक क्षैत्र में व्यापारियों का व्यापार व्यवसाय पूरी तरह से बंद हो गया हैं। फिलहाल दीवाली जैसे त्यौहार का सीजन हैं, ऐसे में फाटक क्षैत्र सुना पड़ा हैं। त्यौहारी सीजन में दुकाने माल से भरी हैं, लेकिन ग्राहक नदारत हैं। ऐसे में व्यापारियों के समक्ष दुकाने बंद करने की नोबत आ गई हैं। परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी आने लगी हैं।
अण्डरब्रिज फाटक के नीचे से निकालने की रखी मांग –
व्यापारियों ने डीआरएम से कहा कि वर्तमान में जो अण्डरब्रिज बनाया जा रहा हैं, वह रेलवे फाटक से करीब 100 मीटर दूर बनाया जा रहा हैं, जिससे रतलामी गेट से फाटक चौराहे तक की सड़क पूरी तरह से सुनी हो जाएगी। व्यापारियों ने डीआरएम से कहा कि यदि अण्डरब्रिज को प्रस्तावित स्थान के बजाय रेलवे फाटक के नीचे से ही निकाल दिया जाए तो फाटक क्षैत्र के व्यापारियों को संजीवनी मिल जाएगी। चौराहा फिर से चमन हो जाएगा। लोगों को आने जाने में परेशानी भी नहीं होगी साथ ही ब्रिज पर लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी। प्रतिनिधि मंडल में मनोज अग्रवाल, सुनिल सोमानी, प्रकाश बालचंदानी, गिरीराज उपाध्याय, जितु कोठारी शामिल रहे।
डीआरएम बोले मुख्यालय से चर्चा कर बताएंगे –
व्यापारियों से चर्चा के बाद डीआरएम रजनीश कुमार ने कहा कि अण्डरब्रिज का स्थान परिवर्तित करने के लिए उन्है मुख्यालय से चर्चा करना पड़ेगी, इंजिनियरों और तकनिशियनों के साथ मिलकर ड्राईंग डिजाईन देखकर पुरा प्रोजेक्ट पुन: बनाना पड़ेगा। जगह देखना पड़ेगी, उस हिसाब से आगे का प्रोजेक्ट तैयार कर मुख्यालय भेजा जाएगा। वहंा से अनुमति मिलने के बाद काम आगे बढ़ सकेगा। इतनी प्रोसेस में टाईम लगेगा। डीआरएम ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि फाटक क्षैत्र का व्यापार प्रभावित ना हो इसके लिए वे पुरा प्रयास करेंगे।

Post Views: 221
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

By EditorSeptember 8, 2026

– जावरा के पांच मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच जावरा । में…

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.