– स्वीटी अरोड़ा प्रथम, आंचल कांठेड द्वितीय तथा श्रृति वर्मा रही तृतीय
जावरा। रोशनी के पर्व दीपावली पर शहर के सोमवारियां में निवास करने वाले रहवासियों के लिए विशाल जनता क्लब सोमवारियां द्वारा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सोमवारिंया के हर घर के बाहर बनी रंगोली का फोटो लेकर उसे सोश्यल मीडिया पर डालकर सोश्यल मीडिया के माध्यम से परिणाम प्राप्त करने का अनुठा प्रयोग किया गया। जिसे सोश्यल मीडिया पर खुब सराहा गया, कई लोगों ने रंगोलियों को सराहा और अपने कमेंट भी किए।
सोश्यल मीडिया और विशाल जनता क्लब सोमवारियां के वरिष्ठजनों के निर्णय उपरांत प्रतियोगिता में प्रथम स्वीटी रौनक अरोड़ा रही, दूसरा स्थान आंचल कांठेड़ ने पाया तो तीसरे स्थान पर श्रुति वर्मा को दिया गया। वहीं प्रोत्साहन पुरुस्कार पूजा आनंद पांचाल को दिया गया। क्लब के सुभाष टुकडिय़ा ने बताया कि दीपोत्सव पर मेहनत कर बनाई गई रंगोली को अशोक झामर एवं राकेश टुकडिय़ा (अफसर) द्वारा पुरुस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में करीब 80 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। अब प्रतिवर्ष यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।





