– गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोपाल इफ्तेखार और श्री कृष्ण गोपाल गौशाला में आयोजित हुआ कार्यक्रम
– पशु पालन विभाग और गौशाला ने किया सामुहिक आयोजन
जावरा। भारतीय संस्कृति में सदैव से गाय का महत्व रहा है। इसलिए हम गाय को गौमाता कहकर बुलाते हैं। दीपावली के त्यौहार के अंतर्गत हम उसी कडी में गोवर्धन पूजा कर अपनी आस्था, अपना समर्पण गौमाता के प्रति व्यक्त करते हैं।
उक्त विचार मध्यप्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड द्वारा गौ रक्षा वर्ष के अंतर्गत श्री गोपाल इफ्तेखार गौशाला एवं श्री कृष्ण गोपाल गौशाला बरखेडी व पशुपालन विभाग जावरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गोवर्धन पूजन कार्यक्रम में विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने व्यक्त किए। विधायक डॉ पाण्डेय ने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गौ माता के प्रति संवेदनशील है तथा इस क्षेत्र में कई कार्य कर रहे हैं, जो प्रशंसनीय है। हमें भी गौसेवा में भागीदारी करते हुए गौशाला में सहयोग देना चाहिए।
कार्यक्रम में गौशाला अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय, डॉ.पी.सी.कुशवाह सीनियर वेटेनरी सर्जन, डॉ.रूपेश मण्डलोई पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, उपाध्यक्ष मोहन पटेल, रामविलास धाकड, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा मंच पर उपस्थित थे। डॉ कुशवाह ने स्वागत उद्बोधन किया। स्वागत पवन मोदी, नंदकिशोर महावर, अभय कोठारी, राजेन्द्र श्रोत्रिय, मनोहर पांचाल, प्रकाश मांदलिया, जगदीश कुमावत, बंकट धाकड, मुकेश प्रजापत, घनश्याम सोलंकी, गायत्रीप्रसाद मण्डलोई आदि ने किया। अतिथि डॉ.राजेन्द्र पाण्डेय ने गोवर्धन एवं गाय की पूजन कर पर्व मनाया। संचालन आई.पी.त्रिवेदी ने तथा आभार कैलाश विजयवर्गीय ने माना। कार्यक्रम में विजयवर्गीय ने अपने जन्मदिन पर पानी टेंकर देने की घोषणा की एवं भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बाउण्ड्रीवाल के लिए 51 हजार रूपये देने की घोषणा की। 


