– कॉलोनीवासियों ने किया सामुहिक दीवाली मिलन समारोह
जावरा। लेबड़ नयागांव फोरलेन पर जावरा के भगतसिंह शासकीय महाविद्यालय के सामने स्थित जावरा शहर की सबसे वीआईपी कॉलोनी पाश्र्वनाथ स्टेट (नाहटा कॉलोनी), जहां करीब 103 प्लाट हैं, लेकिन फिलहाल करीब 27 प्लाट पर 20 घर बने हैं, 2 नए भवन बन रहे हैं, ऐसे में 20 परिवारों की इस नाहटा कालोनी के सभी रहवासी एक परिवार की तरह रहते हैैं, और समय समय पर सामुहिक रुप से तीज त्यौहार मनाते हैं। कॉलोनी में हिन्दु धर्म के सभी त्यौहार जैसे श्रीकॄष्ण जन्माष्टमी, श्रीगणेश उत्सव, शरद पूर्णिमा, होली, नवरात्रि एवं दीपावली सामुहिक रूप से मिलजुल कर मनाते हैं। सभी त्यौहारों में सामुहिक मिलन समारोह आयोजित किया जाता हैं। जिसमें सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण रहती है, प्रत्येक घर से सभी हर उत्सव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं और सभी के सहयोग से हर कार्यक्रम पश्चात स्नेह भोज भी किया जाता है। वर्तमान में शहर के सभी प्रतिष्ठित परिवार इस कालोनी में निवासरत है। 

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

