पिपलोदा। जिले की नई जिला शिक्षा अधिकारी अनिता सागर का स्वागत पिपलौदा विकासखंड के अधिकारियों ने रतलाम पहुंचकर किया। सम्मान के दैरान शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक संचालक अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (समग्र शिक्षा) अशोक कुमार लोढा, डाइट के वरिष्ठ व्याख्याता डॉ नरेंद्र कुमार गुप्ता आदि ने किया। कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व डीईओ कार्यालय के कर्मचारी, कई कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, प्राचार्य एवं शिक्षा विभाग के कई कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे। सम्मान के प्रति उत्तर में अनीता सागर ने कहा कि जिले के स्कूलों में बेहतर शिक्षा एव पढ़ाई के प्रति माहौल मिले तथा रतलाम जिला शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहे। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने की अपेक्षा की। इस अवसर डाइट के वरिष्ठ व्याख्याता राजेंद्रराव भोगलेकर, पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण सिंह मईडा, जिला दिव्यांग छात्रावास के वार्डन एवं जिला समन्वयक (समावेशी शिक्षा) अंबाराम बोस, अधीक्षक कुणाल वर्मा, प्राचार्य कैलाश चंद्र पग्गी, प्रधान अध्यापक हरिराम ओहरी के द्वारा भी पुष्पगुच्छ देकर स्वागत सम्मान किया गया। 

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

