रतलाम। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अपनी ज्वाईनिंग के साथ ही कई नवाचार अब तक किए हैं, एसपी ने अब अपने जिले के सभी पुलिसकर्मियों को उनके जन्मदिन पर अवकाश देने का नवाचार प्रारंभ किया हैं। ताकि पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मना सके। इतना ही नहीं प्रत्येक पुलिसकर्मी को एसपी निजी रुप से जन्मदिन की बधाई भी देंगे। इसी कड़ी में मंगलवार को डीआरपी लाईन के धरमपालसिंह रानावत और नामली थाने के महेश कुमार को उनके जन्मदिन पर एसपी ने व्यक्तिगत रुप से बधाई देकर उनका अवकाश स्वीकृत किया। एसपी के इस नवाचार से जिले के समस्त पुलिसकर्मियों ने हर्ष व्यक्त किया हैं। 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

