– सेवा गतिविधियों के साथ सम्पन्न हुई लेडी लॉयन क्लब ओजस की रीजन व झोन चेयरमेन की आधिकारिक यात्रा
– निर्धन महिलाओं को आजीविका के लिए सिलाई मशीन और आटा, वस्त्र वितरित किया
जावरा। पीडि़त मानवता की सेवा के भाव को मन में रखकर सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर हैं जावरा का लेडी लायन क्लब जावरा ओजस, क्लब छोटा हैं लेकिन सेवा के क्षैत्र में बहुत आगे हैं, क्लब की सदस्याएं अपना अमूल्य समय निकालकर सेवा के कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं।
यह बात लायंस इंनटरनेशनल की डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 के रीजन 1 के रीजन चेयरमेन अरुण संघवी ने लायंस क्लब जावरा ओजस की रीजन और झोन चेयरमेन की आधिकारिक यात्रा और क्लब की पारिवारिक सभा तथा दीपावली मिलन समारोह के दौरान सम्बोधित करते हुए कहीं। आधिकारिक यात्रा पर जावरा पहुंचे झोन चेयरमेन आलोक गांधी ने कहा कि इस वर्ष क्लब ने डिस्ट्रिक्ट और इंटरनेशनल के ड्यूज समय पर जमा किए, जो कि अन्य क्लब के लिए भी प्रेरणा का माध्यम बनता हैं। आधिकारिक यात्रा के साथ ही द्वितीय झोन एडवाईजरों मीट का आयोजन भी लेडी लॉयन क्लब ने किया, इसके लिए साधुवाद, क्लब ऐसे ही सेवा के क्षैत्र में निरंतर काम करता रहे।
ध्वज वंदना के साथ शुरु हुई सभा –
रीजन झोन चेयरमेन की आधिकारिक यात्रा के दौरान स्वागत भाषण क्लब अध्यक्ष दीपिका सोनी ने दिया। सचिवीय प्रतिवेदन सचिव कविता चौहान ने रखा, आय व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष पुष्पा सोनी ने रखा। ध्वज वंदना यास्मीन खान ने की। स्वागत गीत रमा अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। क्लब के अधिकारियों का स्वागत सुशीला मंडवारिया, चंचल गादिया आदि ने किया। संचालन चार्टर अध्यक्ष रजनी अरोड़ा ने किया। आभार पुष्पा वरुण ने माना।
अधिकारियों के हाथों करवाई सेवा गतिविधियां –
रीजन और झोन चेयरमेन की आधिकारिक यात्रा के दौरान क्लब द्वारा विभिन्न सेवागतिविधियां सम्पादित की, जिसमें लायंस इंटरनेशनल तथा समाजसेवी अजीत जैन द्वारा प्रदत्त सिलाई मशीन दो निर्धन महिलाओं प्रदान की गई। निर्धन महिलाओं को संध्या बामनकर के सहयोग से 50 किलो आटा प्रदान किया साथ ही महिलाओं को क्लब द्वारा ऊनी वस्त्र और साड़ी भेंट की। पारिवारिक सभा में सदस्याओं के लिए आयोजित किए गए आकर्षक गेम्स और दीया सजाओ प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों द्वारा उपहार प्रदान किए गए। वहीं वेल लायन का अवार्ड भी प्रदान किया गया। यात्रा के दौरान लायंस क्लब स्फटिक अध्यक्ष संतोष राठौर, स्फटिक चार्टर अध्यक्ष सुरेश रांका, लायंस क्लब एक्टिव अध्यक्ष पारुल गर्ग के साथ बड़ी संख्या में क्लब सदस्य उपस्थित रहे।
– निर्धन महिलाओं को आजीविका के लिए सिलाई मशीन और आटा, वस्त्र वितरित किया
जावरा। पीडि़त मानवता की सेवा के भाव को मन में रखकर सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर हैं जावरा का लेडी लायन क्लब जावरा ओजस, क्लब छोटा हैं लेकिन सेवा के क्षैत्र में बहुत आगे हैं, क्लब की सदस्याएं अपना अमूल्य समय निकालकर सेवा के कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं।
यह बात लायंस इंनटरनेशनल की डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 के रीजन 1 के रीजन चेयरमेन अरुण संघवी ने लायंस क्लब जावरा ओजस की रीजन और झोन चेयरमेन की आधिकारिक यात्रा और क्लब की पारिवारिक सभा तथा दीपावली मिलन समारोह के दौरान सम्बोधित करते हुए कहीं। आधिकारिक यात्रा पर जावरा पहुंचे झोन चेयरमेन आलोक गांधी ने कहा कि इस वर्ष क्लब ने डिस्ट्रिक्ट और इंटरनेशनल के ड्यूज समय पर जमा किए, जो कि अन्य क्लब के लिए भी प्रेरणा का माध्यम बनता हैं। आधिकारिक यात्रा के साथ ही द्वितीय झोन एडवाईजरों मीट का आयोजन भी लेडी लॉयन क्लब ने किया, इसके लिए साधुवाद, क्लब ऐसे ही सेवा के क्षैत्र में निरंतर काम करता रहे।
ध्वज वंदना के साथ शुरु हुई सभा –रीजन झोन चेयरमेन की आधिकारिक यात्रा के दौरान स्वागत भाषण क्लब अध्यक्ष दीपिका सोनी ने दिया। सचिवीय प्रतिवेदन सचिव कविता चौहान ने रखा, आय व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष पुष्पा सोनी ने रखा। ध्वज वंदना यास्मीन खान ने की। स्वागत गीत रमा अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। क्लब के अधिकारियों का स्वागत सुशीला मंडवारिया, चंचल गादिया आदि ने किया। संचालन चार्टर अध्यक्ष रजनी अरोड़ा ने किया। आभार पुष्पा वरुण ने माना।