Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– 05 आरोपियों से 75 लीटर जहरीली शराब, 40 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल, एक टवेरा वाहन जप्त जावरा। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मर से आईल चोरी करने वाली गैंग को बिलपांक पुलिस ने पकडऩे में सफलता हांसिल की हैं, पुलिस ने मामने में करीब 05 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 75 लीटर जहरीली शराब के साथ करीब 40 लीटर ट्रांसफार्मर आईल तथा एक टवेरा गाड़ी बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, एवं घटनाओं का पर्दाफाश कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी…
जावरा। मेहनत, संघर्ष और अथक प्रयास मंजिल को हमारे करीब ले ही आते है। स्थानीय सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल की विद्यार्थी नेहल खान ने विगत दिनों राज्य स्तरीय जूडो कराटे प्रतियोगिता में विद्यालय का परचम लहराते हुए अपना चयन राष्ट्रीय स्तर पर करवाया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को मात्र 13 मिनिट में ही पराजित कर दिया और अपना चयन करवाया।विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने बताया कि नेहल एक होनहार विद्यार्थी है। वह सदेव से ही कठिन परिश्रम और मेहनत करती है। आज उन्हें जो सफलता मिली है वह उनके संघर्ष और जीत के प्रति उमंग को दर्शाता है। उन्होंने उनकी…
अतिक्रमण हटाने चिलचिलाती धूप में नपा सीएमओ चेम्बर के बाहर बैठा वार्ड नंबर 1 का गरीब परिवा – करीब 2018 से अतिक्रमण को लेकर लगातार आवेदन देने के बाद भी नही हो रही कार्रवाई – भाजपा पार्षद के परिवारजनों पर पीड़ित परिवार ने लगाएअतिक्रमण के आरोप जावरा। शहर के वार्ड क्रमांक 1 के मालीपुरा में निवास करने वाला एक गरीब परिवार वार्ड के ही भाजपा पार्षद के परिवारजनों द्वारा अतिक्रमण किए जाने के आरोप लगाते हुवे अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर चिलचिलाती धूप में एक गरीब परिवार नगर पालिका जावरा मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैम्बर के बाहर नगर पालिका…
– 26 नवंबर को उत्तर प्रदेश के शामली से प्रारंभ होकर 30 नवंबर को पहुंचेगा दिल्ली जंतर मंतर – मार्च में जावरा के भी कई समाजजन होंगे शामिल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन जावरा। प्रसिद्ध समाज सुधारक, विचारक ज्योति बा फुले एवं देश की पहली महिला शिक्षक सावित्री देवी फुले को भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर सैनी, माली समाज संगठन द्वारा पद यात्रा निकाली जा रही है। समाज के राष्ट्रीय सचिव मोहन पटेल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के शामली से इसी माह 26 तारीख को प्रात: प्रारंभ होने वाली पद यात्रा में समाज के अनेक…
रतलाम मेडिकल कॉलेज से 120 विद्यार्थी एमबीबीएस की डिग्री लेकर बने डाक्टर, केबीनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के हाथों पाई उपाधि
– रतलाम मेडिकल कॉलेज का प्रथम दीक्षांत समारोह समपन्न रतलाम। शासकीय डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे मेडिकल कॉलेज का प्रथम दीक्षांत समारोह रविवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रथम बैच के 120 विद्यार्थी समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के हाथों अपनी एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त कर खुशी से झूम उठे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, मेडिकल कॉलेज के प्रथम डीन तथा वर्तमान में इंदौर शासकीय मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित, महापौर प्रहलाद पटेल, मनोहर पोरवाल, गोविंद काकानी, हेमंत राहोरी, रतलाम मेडिकल कॉलेज की…
सहारा इंडिया के भुगतान को लेकर सरकार के खिलाफ फिर होगा हल्ला बोल, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिखाए जाएंगे काले झंडे : वीरेन्द्रसिंह सोलंकी
– सोलंकी बोले पीडि़तों की लड़ाई अंत तक लड़ी जाएगी, चाहे सरकार हमें जेलों में ही क्यों ना ठुस दे – जावरा से लेकर रतलाम, लखनऊ और दिल्ली तक फिर होगी रैली, सभाएं जावरा। सहारा इंडिया कंपनी की ठगी से पीडि़त जनता की लड़ाई लड़ रहे जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा द्वारा सहारा इंडिया में फंसे करोड़ों गरीब परिवारों के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किए गए वादाखिलाफी के विरोध में फिर से जोर-शोर से सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लडऩे के लिए निर्णय किया है। आगामी दिनों में जगह जगह जनआंदोलन, रेली,विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और मध्य…
वक्फ बोर्ड की इंतेजामिया कमेटियों में पद पाने विधायक के आगे पीछे घुम रहे पद लोलुप्त, जावरा कि कई कमेटियो का समय हुआ पूरा
– पूर्व में पुलिस वेरिफिकेशन के आधार पर होता था चयन, लेकिन वक्फ बोर्ड में यह नियम हुआ शिथिल – पुरे प्रदेश की सभी वक्फ बोर्ड की सम्पत्तियों की इंतेजामियां कमेटी में विधायकों की अनुशंसा के बगैर नहीं हुआ मनोनयन जावरा। मध्यप्रदेश में वक्फ बोर्ड की सभी सम्पत्तियों की देख रेख के लिए वक्फ बोर्ड द्वारा इंतेजामिया कमेटी बनाई जाती हैं, पूर्व में कमेटी में मनोनयन के लिए पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य था, लेकिन वर्तमान में वक्फ बोर्ड का यह नियम शिथिल हो गया हैं, अब प्रदेश की सभी इंतेजामियां कमेटियों में पद पाने के लिए स्थानीय विधायक की अनुशंसा अनिवार्य…
मजदुर और मिस्त्रियों के भरोसे चल रहा पॉलेटेक्निक कॉलेज में ढाई करोड़ का निर्माण, साईट से लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार के इंजिनियर गायब
– इंजिनियर के अभाव में भरे हुए पिल्लर फिर से पड़ रहे तोडऩा, माल की क्वालिटी पर भी उठ रहे सवाल – शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रहा अतिरिक्त कक्ष और लेब का निर्माण – कॉलेज प्राचार्य ने भी इंजिनियर द्वारा विजीट नहीं किए जाने की शिकायत की थी – लोक निर्माण विभाग की पीआईयू कर रही निर्माण जावरा। दीया तले अंधेरा वाली कहावत जावरा के गोविंदराम तोंदी पोलिटेक्निक कॉलेज में चरितार्थ हो रही हैं, मध्यप्रदेश के कई नामचीन सिविल इंजिनियर को डिप्लोमा देने वाले इस कॉलेज में ही बगैर इंजिनियर की देखरेख के करीब ढाई करोड़ रुपए का…
अब एक ही छत के नीचे बच्चों और मरीजों को मिलेगा उपचार, विधायक डॉ पाण्डेय के प्रयास से मिली सौगात
– शनिवार को विधायक ने किया नवजात शिशु स्थिरीकरण इकाई एवं पोषण पुनर्वास केंद्र तथा फिजियोथेरेपी यूनिट का शुभारंभ जावरा। सिविल हॉस्पिटल जावरा में नये नवजात शिशु स्थिरीकरण इकाई एवं पोषण पुनर्वास केंद्र तथा फिजियोथेरेपी यूनिट का शुभारंभ क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय ने अनुविभागीय अधिकारी त्रिलोचन गौड़, पूर्व नपा अध्यक्ष यूसुफ कड़पा, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, समाजसेवी अनिल धारीवाल, तहसीलदार संदीप इवने, अस्पताल प्रभारी डा दीपक पालडय़िा, डा अजय सिंह राठौर, डा घनश्याम पाटीदार एवं विभागीय अधिकारियों, कर्मचारीयो की उपस्थिति में किया।अति गंभीर बच्चों को मिलेगी उपचार की सुविधा – इस अवसर पर डॉ राजेंद्र पाण्डेय ने…
सुविधा से पहले दुविधा से दो दो हाथ कर रहे रहवासी, मुरम डालने से रुका गंदे पानी का बहाव, घरों के सामने फैल रहा, विधायक द्वारा राशि देने के बाद भी नहीं हुआ नाली निर्माण
– मच्छर और बदबु से हाल हो रहा बैहाल, मैदान में जमा हो रहा गंदा पानी जावरा। शहर के सबसे व्यस्त चौपाटी चौराहे से लेकर प्याऊ के समीप से हरियाखेड़ा होकर बरगढ़ बायपास को जोडऩे के लिए विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय से मध्यप्रदेश शासन से रोड़ की स्वीृति प्रदान करवाते हुए सौगात दी हैं, लेकिन सौगात और सुविधा से पहले कॉलोनीवासियों को दुविधा से दो दो हाथ करना पड़ रहे हैं। प्रस्तावित रोड़ पर निर्माण कार्य तो अब तक प्रारंभ नहीं हुआ हैं, नपा ने इस रोड़ पर मुरम डालकर लेवल तो कर दिया गया हैं, मुरम से काटजु नगर,…
