Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
अफीम खेती के लिए पट्टा पाने नारकोटिक्स कार्यालय पर लगी कास्तकारों की भीड़, 2 हजार से अधिक पात्र किसानों को मिलेगे पट्टे
– जावरा प्रथम और द्वितीय खण्ड में 2 हजार से अधिक पात्र किसानों को मिलेगे पट्टे – मंगलवार से शुरु हुआ पट्टा वितरण काम, 23 नवंबर तक चलेगा जावरा। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा इस वर्ष नई अफीम नीति के तहत किसानों को पट्टा वितरण किए जाने का कार्य अनवरत किया जा रहा है.इस वर्ष जिले के दो खंडों जावरा प्रथम और द्वितीय में करीब 2000 पट्टे दिए जाएंगे। केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग द्वारा इस वर्ष अफीम खेती के लिए मंगलवार से पट्टे वितरण करने का कार्य जावरा स्थित नारकोटिक्स कार्यालय पर प्रारंभ हो चुका हैं, जो कि 23 नवंबर तक चलेगा।…
बिजली कनेक्शन जोडने की बात को लेकर मारपीट करने वाले आरोपी को एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं जुर्माना
जावरा। बिजली कनेक्शन जोडऩे की बात को लेकर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दीपक कनेरिया ने एक साल के सश्रम कारावास और अर्थदण्ड से दण्डित किया हैं। जिला अभियोजन अधिकारी भूपेन्द्रकुमार सांगते ने बताया कि फरियादीया पूजा ने थाना बडावदा की चौकी हाटपिपलिया पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि फरियादीया के पिता एवं फरियादीया के बड़े पिताजी कचरूलाल के बीच फरियादीया के घर के पास खडे बिजली के पोल से कनेक्शन जोडऩे की बात पर बोलचाल हो गई थी। उस बात को लेकर अगले दिन सुबह करीब 10:00 बजे फरियादीया के बडे पिताजी कचरूलाल व उसका…
पत्रकार के साथ मारपीट : सुबे में हलचल तेज, आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने और उनका भरे बाजार जुलूस निकालने की मांग, कई पुलिस अधिकारियों व थानाधिकारियों को पत्रकारों ने सौंपे ज्ञापन
– जावरा पत्रकार संघ ने एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान को सौंपा ज्ञापन, की पत्रकार सुरक्षा की मांग जावरा। रतलाम जिले के बड़ावदा कस्बे में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा पत्रकार रविराज कुमावत के साथ मारपीट, दुर्रव्यवहार और अभद्रता तथा गाली गलोच के मामले ने पुरे जिले में तुल पकड़ लिया हैं। सत्ता के नशे में चुर नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके परिवारजनों ने पुलिस थाने के अंदर भी अभद्रता की और दादागिरी दिखाई, मारपीट के दुसरे दिन जावरा अनुविभाग के विभिन्न थानाक्षेत्रों में पत्रकारों द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका भरे बाजार जुलूस निकालने और…
सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल के उज्जवल सिंह तंवर का संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन और राज्य स्तर पर चयन
जावरा। महान सफलताओं के लिए भागीरथी प्रयास करना होते है। इसी प्रकार की उक्तियों को सार्थक किया उज्जवल ने। स्थानीय सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थी उज्जवल सिंह तंवर ने दिनांक 18 नवंबर 2024 को संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। उनके साथ ही शौर्य वैष्णव का भी चयन हुआ था, परन्तु शारीरिक अस्वस्थता के कारण वे संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाए। मंदसौर में उज्ज्वल ने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। बल्लेबाजी करते हुए 45 रन केवल 13 गेंदों को खेलते हुए बनाए और गेंदबाजी में भी दो खिलाडिय़ों…
ज़ोयो चौराहे से ताल चौकड़ी फ्लाय ओव्हर का विरोध, जन संघर्ष समिति ने फुंका एमपीआरडीसी का पुतला
– व्यापारी बोले फोरलेन को एट लाईन से जोड़े – विकास के नाम पर व्यापार का सर्वनाश ना करें जावरा। सिहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को जोडऩे वाली प्रमुख मार्गो को फोरलेन और एट लेन से जोडऩे के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने कई प्रोजेक्ट प्रारंभ किए हैं, जिसमें जावरा-उज्जैन ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा हैं। इस फोरलने को दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे से भी जोड़ा जा रहा है ताकि उज्जैन सिंहस्थ में दिल्ली और मुबई के श्रृद्धालु भी शामिल हो सके। इस फोरलेन की लेबड़ नयागांव फोरलने से कनेक्टिीविटी बनाने के लिए मंदसौर फोरलेन से होटल…
कोर्ट के अंदर अव्यस्थित पार्किंग, बाहर दिनभर लगता जाम, जिन्हें व्यवस्था में लगाया वे करते है दिनभर आराम
कोर्ट के अंदर अव्यस्थित पार्किंग, बाहर दिनभर लगता जाम, जिन्हें व्यवस्था में लगाया वे करते है दिनभर आरा – न्यायाधीशों के आने और जाने के समय दिखते मुस्तेद – बाकी समय मे बंद पड़े उप कोषालय के गार्ड रूम फरमाते आराम जावरा। शहर के मध्य स्थित कोर्ट परिसर में करीब 9 से अधिक न्यायालय, नगर पालिका, तहसील कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, उप पंजीयक के साथ ही आधार सेंटर और पोस्ट आफिस जैसे शासकीय कार्यालय संचालित होते है, ऐसे में दिनभर में हजारों पक्षकार, वकील के साथ आम जन अपने जरूरी काम निपटाने कोर्ट परिसर के इन कार्यालयों में आते है।…
क्या ठेलों और अतिक्रमण से मुक्त होगा चौपाटी चौराहा… ? ना नगर पालिका ध्यान दे रही, ना ही यातायात अमला, राजस्व विभाग तो देख ही नहीं रहा समस्या
– रविवार को निरीक्षण के दौरान दिए सीएमओ के आदेश भी हुए हवा – चौपाटी चौराहे पर ट्रेफिक सिग्नल के पास लगे ठेले अब तक नहीं हटे – शाम होते ही चौपाटी चौराहे से लेकर ब्रिज तक की आधी सड़क घेर लेते हैं ठेले वाले – आईल मिल से लेकर चौपाटी चौराहा और पिपलौदा रोड़ चौराहे पर रेंगते हुए निकालने पड़ते वाहन जावरा। शहर का प्रमुख और सबसे व्यस्त चौराहा, चौपाटी चौराहा इन दिनों हाथ ठेलों और अतिक्रमण से पटा हुआ हैं, लेकिन क्या यह चौराहा कभी हाथ ठेलों और अतिक्रमण से मुक्त होगा … ? फोरलेन पर बना यह…
जावरा। शहर के ख्याति प्राप्त कवि एवम गीतकार मनोहरसिंह चौहान (मधुकर) का श्री राजा भोज जन कल्याण समिति रतलाम मालवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्रसिंह पंवार द्वारा सम्मान उनकी सुंदर और सहज रचना धर्मिता हेतु उपर्णा संग सम्मान पत्र एवम साहित्यिक कृतियां प्रदान कर श्री राजपूत बोर्डिंग रतलाम में विगत दिनों किया गया। इसके पूर्व भी इनका सम्मान निर्दलीय समाचार पत्र समूह भोपाल द्वारा विश्व साहित्य सम्मान गांधी हाल भोपाल में वार्षिक समारोह के अंतर्गत प्रदान कर सम्मानित किया गया है। अब तक इन्हें विभिन्न सस्थाओ ओर साहित्यिक पटलों द्वारा करीब 195 सम्मान पत्र प्राप्त हो चुके हैं साथ ही कविता…
– पीताम्बरेश्वर महादेव मंदिर और रामधुन समिति ने किया आयोजन जावरा। सत्संग जागरण की पाठशाला है सत्संग स्मृति स्थल हैं, सत्संग विद्यालय को देवालय बनाने की प्रक्रिया हैं, सत्संग से संदेह दूर होता है दुख दूर होता है और भय दूर होता हैं, सत्संग नेत्र शिविर है जहां गुरु कृपा से ज्ञान और वैराग्य के दो नयन प्राप्त होते हैं। इसलिए जगत में सत्संग की बहुत जरूरत है और बहुत लोग म न और तन से बीमार है इसलिए सत्संग आध्यात्मिक चिकित्सालय भी हैं। यह विचार 17 नवंबर 24 को पीतांबेश्वर महादेव मंदिर खंडेलवाल कॉलोनी जावरा मे आयोजित एकदिवसीय अमृतवाणी…
– विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस छोड़ भाजपा की थी ज्वाइन जावरा। रतलाम जिले के आलोट विधानसभा के पूर्व विधायक मनोज चावला को इंदौर की एमपी एमएलए कोर्ट ने आलोट के चर्चित खाद लूट कांड में बरी कर दिया है। आपको बतादे कि चावला ने विधान सभा चुनाव हारने के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी, जिसके बाद अब कोर्ट से पूर्व विधायक को राहत मिली है। उल्लेखनीय है कि आलोट के पूर्व कांग्रेस विधायक मनोज चावला ने शटर उठाकर लुटवाई थी खाद, जिसके बाद यह मामला काफी सुर्खियो में रहा था। मामले में विधायक ने फरारी…
