– जावरा पत्रकार संघ ने एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान को सौंपा ज्ञापन, की पत्रकार सुरक्षा की मांग
जावरा। रतलाम जिले के बड़ावदा कस्बे में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा पत्रकार रविराज कुमावत के साथ मारपीट, दुर्रव्यवहार और अभद्रता तथा गाली गलोच के मामले ने पुरे जिले में तुल पकड़ लिया हैं। सत्ता के नशे में चुर नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके परिवारजनों ने पुलिस थाने के अंदर भी अभद्रता की और दादागिरी दिखाई, मारपीट के दुसरे दिन जावरा अनुविभाग के विभिन्न थानाक्षेत्रों में पत्रकारों द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका भरे बाजार जुलूस निकालने और पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग को लेकर जावरा के साथ ही बड़ावदा, पिपलौदा और कालूखेड़ा में पत्रकारों ने ज्ञापन सौंपे।
पत्रकार संघ जावरा ने एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन –
पत्रकार संघ जावरा ने एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान को उनके कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि समाज में लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रुप में पत्रकारों को स्थान दिया गया हैं, लेकिन एक जनप्रतिनिधि द्वारा पत्रकारों के साथ अभद्रता और मारपीट अशोभनीय हैं। जिसकी पत्रकार संघ निंदा करता हैं और मारपीट करने वाले बड़ावदा के नगर पंचायत अध्यक्ष, उनके प्रतिनिधि और साथियों पर पत्रकार रविराज की रिपोर्ट पर सख्त से सख्त धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्है गिर$फतार करने की मांग के साथ ही पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की हैं। ज्ञापन का वाचन पत्रकार संघ जावरा के उपाध्यक्ष शैलेन्द्रसिंह चौहान ने किया। ज्ञापन के दौरान संघ के मार्गदर्शक कृष्ण गोपाल झंवर, सचिव डी एन झुरिया, कोषाध्यक्ष बद्रीलाल चौहान, सह सचिव मोईन खान के साथ राहुल बैरागी, आशीष शर्मा, घनु शर्मा, राघवेन्द्र सिंह डोडिया, अर्जुन दायम, सुनिल असावरे आदि मौजुद रहे। पत्रकार के साथ मारपीट पर पत्रकार संघ जावरा के संरक्षक मदनलाल धारीवाल, वीरेन्द्र कांठेड, परामर्शदाता अशोक सेठिया, पारस छाजेड़, मार्गदर्शक वर्धमान बोहरा, अभय कोठारी, अध्यक्ष पवन शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक चौपड़ा तथा संजय दासोत, निलेश धारीवाल, कन्हैयालाल सोनावा, देवेन्द्र भार्गव, अंकित शर्मा, नरेन्द्र राव आदि ने भी रोष व्यक्त करते हुए आरोपियों को गिरफतार करने की मांग की हैं।
होगी कड़ी कार्रवाई –
पत्रकार संघ जावरा के ज्ञापन के बाद एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान ने पत्रकारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी, फिर चाहे कोई भी हो। फिलहाल मामले में पत्रकार के साथ मारपीट करने वालों पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया हैं।

