– विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस छोड़ भाजपा की थी ज्वाइन
जावरा। रतलाम जिले के आलोट विधानसभा के पूर्व विधायक मनोज चावला को इंदौर की एमपी एमएलए कोर्ट ने आलोट के चर्चित खाद लूट कांड में बरी कर दिया है। आपको बतादे कि चावला ने विधान सभा चुनाव हारने के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी, जिसके बाद अब कोर्ट से पूर्व विधायक को राहत मिली है।
उल्लेखनीय है कि आलोट के पूर्व कांग्रेस विधायक मनोज चावला ने शटर उठाकर लुटवाई थी खाद, जिसके बाद यह मामला काफी सुर्खियो में रहा था। मामले में विधायक ने फरारी भी काटी थी। मामले में जमानत मिलने के बाद मामला न्यायालय में लंबित चल रहा था। इसी दौरान 2023 में आलोट विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और पराजय हुई। चुनाव में हार के बाद चावला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी, जिसे जनचर्चा में इसी मामले को लेकर जोडा जा रहा था। बहरहाल जो भी हो चावल को बरी किये जाने के बाद उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।

