जावरा। शहर के ख्याति प्राप्त कवि एवम गीतकार मनोहरसिंह चौहान (मधुकर) का श्री राजा भोज जन कल्याण समिति रतलाम मालवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्रसिंह पंवार द्वारा सम्मान उनकी सुंदर और सहज रचना धर्मिता हेतु उपर्णा संग सम्मान पत्र एवम साहित्यिक कृतियां प्रदान कर श्री राजपूत बोर्डिंग रतलाम में विगत दिनों किया गया। इसके पूर्व भी इनका सम्मान निर्दलीय समाचार पत्र समूह भोपाल द्वारा विश्व साहित्य सम्मान गांधी हाल भोपाल में वार्षिक समारोह के अंतर्गत प्रदान कर सम्मानित किया गया है। अब तक इन्हें विभिन्न सस्थाओ ओर साहित्यिक पटलों द्वारा करीब 195 सम्मान पत्र प्राप्त हो चुके हैं साथ ही कविता लेखन में इन्हे ब्रिटिश वर्ल्ड रिकार्ड सम्मान भी प्राप्त हुआ है। मनोहर मधुकर के सम्मानित होने पर डा प्रकाश उपाध्याय, जगदीश भट्ट, अभय कोठारी, रमेश मनोहरा, राजेंद्र श्रोत्रिय, ओमप्रकाश शिकारी, हिम्मत परिहार, डा राधेश्याम व्यास, जगदीश महावर आदि ने बधाई दी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

