– व्यापारी बोले फोरलेन को एट लाईन से जोड़े
– विकास के नाम पर व्यापार का सर्वनाश ना करें
जावरा। सिहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को जोडऩे वाली प्रमुख मार्गो को फोरलेन और एट लेन से जोडऩे के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने कई प्रोजेक्ट प्रारंभ किए हैं, जिसमें जावरा-उज्जैन ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा हैं। इस फोरलने को दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे से भी जोड़ा जा रहा है ताकि उज्जैन सिंहस्थ में दिल्ली और मुबई के श्रृद्धालु भी शामिल हो सके। इस फोरलेन की लेबड़ नयागांव फोरलने से कनेक्टिीविटी बनाने के लिए मंदसौर फोरलेन से होटल ज़ोयो चौराहे से उज्जैन बायपास के ऊपर से फ्लाय ओव्हर निकाला जा रहा हैं, जिसका विरोध व्यापारियों द्वारा किया जा रहा हैं।
इसी कड़ी में मंगलवार को जन संघर्ष समिति ने फ्लाय ओव्हर का विरोध करते हुए एमपीआरडीसी का पुतला फुंका। व्यापारियों ने कहा कि होटल ज़ोयो चौराहे से ताल चाकड़ी तक किसी भी प्रकार का ओव्हरब्रिज ना बनाया जाए, फोरलेन को एट लेन तक ही जोड़ा जाए। शहरी क्षैत्र में विकास के नाम पर व्यापार का सर्वनाश नहीं किया जाए, यदि फिर भी सरकार अपने निर्णय पर अड़ी रहती हैं तो संघर्ष समिति अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेगी, फिर चाहे उन्है अपने परिवार के साथ आत्मदाह ही क्यों ना करना पड़े।

