Author: Editor

– पहले ही बरामद हो चुकी है पूरी 40 लाख की नकदी, कर्मचारी की भूमिका भी आई थी सामने रतलाम। शहर के चर्चित 40 लाख रुपए लूटकांड में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का लगभग पूरा खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी और ब्लिंकिट की ड्रेस भी जब्त की है। गौरतलब है कि स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के शहर सराय निवासी कारोबारी मनीष पटवा ने 30 जून को 40 लाख रुपए की लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि बैंक में…

Read More

– भाषण, कविता, नृत्य और पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, पौधों की देखभाल का भी लिया संकल्प जावरा। जावरा के सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल में वन महोत्सव सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। करीब 800 विद्यार्थियों ने पौधरोपण और बीज रोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया। आदित्य की तपिश को मनमोहक झोंकों में बदलने का सामर्थ्य केवल पेड़-पौधों में ही है और समाज को हरियाली का महत्व समझाने का सबसे प्रभावी माध्यम वन महोत्सव बन सकता…

Read More

– विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के प्रयासों, बोहरा समाज के सहयोग और चिकित्सकों की टीम ने रचा इतिहास, गरीब मरीज को मिला नया जीवन जावरा | विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के निरंतर प्रयासों से सिविल अस्पताल जावरा में पहली बार जटिल कूल्हा प्रत्यारोपण (Hip Replacement) सफलतापूर्वक किया गया। इस सफलता के बाद अस्पताल में चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बीच हर्ष का माहौल है। विधायक डॉ. पांडेय द्वारा क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे…

Read More

– Safe Click 2.0:  साइबर अपराधों से बचाव के लिए रतलाम पुलिस की पहल, साइबर जागरूकता क्विज में भाग लेने की अपील – ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर क्विज का करें अधिक से अधिक प्रचार, रतलाम पुलिस की अपील – पुलिस मुख्यालय भोपाल की पहल, साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए आमजन से जुडऩे का आह्वान। रतलाम। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता क्विज जारी की गई है। रतलाम पुलिस ने अपील की है कि वे इस साइबर क्विज का…

Read More

– 40 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण और वन सुरक्षा में सक्रिय योगदान की सराहना, ‘धरती के आंचल में सुरक्षित मानव जीवन’ पुस्तक भी की भेंट जावरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के वन विभाग द्वारा पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित पर्यावरण प्रेमी विवेक सिंह राठौर (पिपलोदा) का जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने उनके निवास पर पहुंचकर शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. पाण्डेय ने कहा कि विवेक सिंह राठौर पिछले लगभग 40 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और वन सुरक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनकी वर्षों की…

Read More

– खेत सीमांकन, रास्तों और राजस्व संबंधी मामलों की सुनवाई, कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण, बाकी का होगा समयबद्ध समाधान जावरा। किसानों और आम नागरिकों के खेतों की सीमाओं, रास्तों तथा अन्य राजस्व संबंधी विवादों का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस और राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त समाधान शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में आयोजित इस पहल का उद्देश्य भूमि विवादों को शुरुआती स्तर पर ही सुलझाकर अनावश्यक विवाद और न्यायालयीन प्रक्रियाओं को कम करना है।संयुक्त शिविर में मिले 75 आवेदन – इसी क्रम में जावरा के…

Read More

– नपा ने पठान टोली के एक खतरनाक भवन को गिराया गया – लेकिन शहर में 37 जर्जर भवन चिन्हित होने के बावजूद बाकी पर कार्रवाई का इंतजार – नागरिकों ने सभी खतरनाक भवनों को हटाने की मांग उठाई। जावरा। बरसात के मौसम में जर्जर मकानों से होने वाले संभावित हादसों को देखते हुए नगर पालिका परिषद जावरा ने आखिरकार एक खतरनाक भवन पर कार्रवाई करते हुए पठान टोली स्थित जीर्ण-शीर्ण मकान को ध्वस्त कर दिया। यह कदम निश्चित रूप से सराहनीय है, लेकिन सवाल यह है कि जब नगर पालिका स्वयं 37 जर्जर भवन चिन्हित कर चुकी है, तो…

Read More

– स्कूल बसों की फिटनेस, परमिट और सुरक्षा उपकरणों की जांच में मिली अनियमितताएं, जून में 107 वाहनों से ?8.08 लाख वसूले गए। रतलाम। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मिशा सिंह के निर्देश पर परिवहन विभाग ने जिलेभर में स्कूल बसों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान कई बसों में नियमों का उल्लंघन सामने आया, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चार वाहनों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं एक स्कूल बस में गंभीर तकनीकी…

Read More

– 18 वर्षों से सेवा दे रहे अतिथि शिक्षकों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे: आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ – पुराने अनुभवी अतिथि शिक्षकों को पुनर्नियुक्ति देने की अपील – मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर में रैली, धरना और भूख हड़ताल की चेतावनी जावरा। प्रदेश में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर जारी नए आदेश के विरोध में शुक्रवार को आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ, मध्यप्रदेश के नेतृत्व में जावरा में प्रदर्शन किया गया। संघ के रतलाम जिला अध्यक्ष के.के. सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय पहुंचे और लोक शिक्षण…

Read More

– जावरा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल, चौपाटी चौराहे पर भगवा ग्रुप का धरना – भ्रष्टाचार, अवैध कॉलोनियों और अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल जावरा। राजस्व विभाग में कथित भ्रष्टाचार, अवैध कॉलोनियों को संरक्षण, गोचर भूमि पर अतिक्रमण और आम नागरिकों के राजस्व संबंधी कार्यों में हो रही देरी के विरोध में गुरुवार को भगवा ग्रुप ने चौपाटी चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग में बिना लेन-देन के नामांतरण, सीमांकन और बंटवारे जैसे कार्य नहीं हो रहे हैं तथा जनता को महीनों तक…

Read More