Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
– महू-नीमच हाईवे पर चेकिंग के दौरान पीछा कर पकड़ी गई बिना नंबर की थार – 25 लाख रुपए का मशरूका जब्त, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज जावरा। रतलाम जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस को देखकर तस्कर वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों की ओर फरार हो गया। पुलिस ने करीब 25 लाख कीमत का मशरूका जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला…
अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर जावरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
– राहुल ओस्तवाल और विभाग संगठन मंत्री विनोद सिरोही ने किया सम्मानित, शिक्षा के साथ राष्ट्रसेवा का दिया संदेश जावरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास का संदेश देते हुए युवाओं से समाज के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की जावरा नगर इकाई द्वारा शिक्षा, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले…
15 साल का भरोसा टूटा! मंदिर निर्माण के नाम पर 3.20 लाख की ऑनलाइन ठगी का आरोप, महंत पहुंचे CSP के पास
– मंदिर की जमीन खरीदने और विकास कार्य का सपना दिखाकर अलग-अलग बैंक खातों में कराए ऑनलाइन ट्रांसफर – रकम मांगने पर मोबाइल बंद… आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की मांग। जावरा। आस्था, विश्वास और 15 वर्षों की पहचान… लेकिन जब भरोसा टूटा तो कीमत 3 लाख 20 हजार रुपये निकली। जावरा तहसील के ग्राम बोरदा स्थित श्री जय सिद्ध वीर हनुमान मंदिर के महंत ने एक व्यक्ति पर मंदिर निर्माण और विकास कार्य के नाम पर लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने का गंभीर आरोप लगाया है। महंत का कहना है कि आरोपी ने वर्षों तक…
शिकायत पहुंचते ही बदली तस्वीर! विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के निर्देश पर इंदिरा कॉलोनी में शुरू हुआ सड़क सुधार
– भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष और वार्ड पार्षद ने उठाई थी समस्या, नगर पालिका ने तत्काल शुरू कराया गड्ढों और कीचड़ से राहत दिलाने का कार्य जावरा। जनप्रतिनिधियों तक पहुंची आम नागरिकों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई का एक और उदाहरण इंदिरा कॉलोनी में देखने को मिला। लंबे समय से कीचड़ और गड्ढों की समस्या से जूझ रहे रहवासियों की परेशानी जब क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के संज्ञान में लाई गई, तो उन्होंने बिना देरी किए नगर पालिका अधिकारियों को सड़क सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद नगर पालिका ने मौके पर पहुंचकर मोहरम गिट्टी डालने सहित सड़क दुरुस्ती…
– स्टेशन रोड थाना पुलिस की कार्रवाई, पहले भी 3.60 लाख के जेवर जब्त हो चुके हैं, तीन आरोपी अब भी फरार रतलाम। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1 लाख 80 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इससे पहले इसी मामले में गिरफ्तार आरोपी से 3 लाख 60 हजार रुपये के आभूषण जब्त किए जा चुके हैं। पुलिस अब भी फरार तीन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घर में घुसकर लाखों के…
हुसेन टेकरी चेहल्लुम 2026 : 25 जुलाई से शुरू होगा आयोजन, एसडीएम रचना शर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा
– लाखों जायरीनों के आगमन को देखते हुए प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा, पेयजल, बिजली, सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस जावरा। विश्वप्रसिद्ध हुसेन टेकरी पर 25 जुलाई से 4 अगस्त तक आयोजित होने वाले चेहल्लुम को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। देश-विदेश से आने वाले लाखों जायरीनों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसडीएम रचना शर्मा ने बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार सहदेव मोरे, नायब तहसीलदार वैभव जैन , विद्युत विभाग के एम् यु खान , नगर…
रतलाम में बुजुर्ग महिला से ठगी का खुलासा : उत्तरप्रदेश से अंतरराज्यीय गिरोह का आरोपी गिरफ्तार, 3.10 लाख का सोना बरामद
– सीसीटीवी फुटेज और अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय से मिली बड़ी सफलता – ठगी के गहने गलाने वाला सुनार भी गिरफ्तार, एक आरोपी अब भी फरार रतलाम। रतलाम की स्टेशन रोड थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला को झांसा देकर सोने के आभूषण ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उत्तरप्रदेश के श्रावस्ती जिले से गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि ठगी के आभूषण खरीदकर उन्हें गलाने वाले सुनार को भी दबोच लिया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 3.10 लाख रुपए की कीमत का गला हुआ सोना बरामद किया गया…
जावरा महावीर कॉलोनी विवाद : बगीचे की जमीन पर कब्जे का आरोप, रहवासियों ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, एफआईआर और निर्माण रोकने की मांग
– रहवासियों ने खोला मोर्चा; गुंडागर्दी, धमकी और अवैध निर्माण के आरोपों से मचा हड़कंप जावरा। महावीर कॉलोनी में बगीचे की जमीन को लेकर अब विवाद खुलकर सड़क पर आ गया है। कॉलोनीवासियों ने एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कलेक्टर के नाम मुख्य नगर पालिका अधिकारी चन्द्रशेखर सोनिस को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कॉलोनी के लिए आरक्षित सार्वजनिक बगीचे की भूमि पर कथित रूप से कब्जा कर प्लॉट बेचे जा रहे हैं, निर्माण कराया जा रहा है और विरोध करने वालों को धमकाया जा रहा है। रहवासियों ने साफ चेतावनी दी…
जावरा-उज्जैन फोरलेन पर दो फाड़ : एक ने बताया ‘जनविरोधी’, दूसरी ने कहा ‘जनहितकारी’, धारा-4 की बैठक में जमकर टकराए पक्ष
– नगर पालिका सभागृह में एमपीआरडीसी, एसडीएम और प्रभावितों के बीच लंबी चर्चा – किसी ने एलाइनमेंट बदलने की मांग उठाई तो किसी ने वर्तमान मार्ग के समर्थन में सौंपा ज्ञापन जावरा। जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना को लेकर मंगलवार को नगर पालिका सभागृह में आयोजित धारा-4 की सामाजिक समाघात (सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट) बैठक बहस और विरोध का केंद्र बन गई। फोरलेन के प्रस्तावित एलाइनमेंट को लेकर शहर दो हिस्सों में बंटा नजर आया। एक ओर जन संघर्ष समिति ने वर्तमान एलाइनमेंट को पूरी तरह जनविरोधी बताते हुए बैठक की वैधता पर सवाल खड़े किए और इसे तत्काल निरस्त करने की…
– विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय बोले- उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता – पिपलौदा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती एवं शहीद सुंदरलाल मोगरा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई पिपलौदा/जावरा। भारतीय जनता पार्टी मंडल पिपलौदा द्वारा सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती एवं शहीद सुंदरलाल मोगरा की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मोगरा पार्क स्थित शहीद सुंदरलाल मोगरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके राष्ट्र एवं समाज के लिए दिए गए योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय…
