Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
खाटू श्यामजी में हुई मल्टीपल -2 सरगम की सेकंड कैबिनेट बैठक, एमपी-1 कृष्णिका ने जीते 14 अवॉर्ड
– सालासर में हुई डिस्ट्रिक्ट की सेंकड केबिनेट बैठक, न्यूज़ बुलेटिन का विमोचन – डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस पुष्पा वरुण के नेतृत्व में सेवा गतिविधियों, संगठन विस्तार व आगामी योजनाओं पर मंथन जावरा। ऑल इंडिया लीनेस सर्विस ऑर्गेनाइजेशन, ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स मल्टीपल-2 सरगम की द्वितीय कैबिनेट बैठक खाटू श्यामजी में गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में मल्टीपल-2 के अंतर्गत विभिन्न डिस्ट्रिक्टों के पदाधिकारियों ने सहभागिता करते हुए सेवा गतिविधियों, संगठन के प्रशासनिक विषयों, सदस्यता विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही लीनेस फांउडर डे भी मनाया गया। बैठक में लीनेस डिस्ट्रिक्ट एमपी 1 कृष्णिका…
– रतलाम भाजपा जिला बैठक में डिजिटल लर्निंग पर फोकस रतलाम । जिले के सैलाना स्थित ओशीन परिसर में सोमवार को आयोजित भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार, डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा सौंपी गई हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का आह्वान किया। सैलाना स्थित ओशीन परिसर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य वक्ता भाजपा के संभाग प्रभारी सुरेश आर्य…
नागदी में सीमांकन विवाद : किसान पानी की टंकी पर चढ़ा, 2 घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा, दोबारा नप्ती के आश्वासन पर उतरा
– सीमांकन से नाराज किसान का अनोखा विरोध, पुलिस-राजस्व अधिकारियों और ग्रामीणों की समझाइश भी रही बेअसर – अब मंगलवार को सुबह फिर होगी नप्ती जावरा। जावरा के समीप स्थित ग्राम नागदी में सोमवार शाम सीमांकन (नप्ती) को लेकर बड़ा हंगामा देखने को मिला। सीमांकन से असंतुष्ट किसान मुकेश मालवीय विरोध स्वरूप गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस, राजस्व अधिकारी और ग्रामीण लगातार उसे समझाते रहे, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़ा रहा। आखिरकार दोबारा सीमांकन कराने के आश्वासन के बाद वह टंकी से नीचे उतरने को…
– सांसद सुधीर गुप्ता और क्षेत्रीय संगठन मंत्री अखिलेश मिश्रा की उपस्थिति में हुआ भूमिपूजन, अतिथियों का साफा व स्मृति चिन्ह से सम्मान जावरा। पहाडिय़ा रोड़ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वतीपुरम परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर नवीन शिशु वाटिका भवन का भूमिपूजन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंदसौर-जावरा सांसद सुधीर गुप्ता एवं विद्या भारती मध्य प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अखिलेश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन से हुआ। इस अवसर पर दोनों मुख्य अतिथियों का साफा बांधकर…
– गोदाम का ताला तोड़कर उड़ाए थे कूलर-आरओ और पंखे रतलाम। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने महू-नीमच रोड स्थित पेपर मिल कंपाउंड के एक गोदाम में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए 06 कूलर, 01 पंखा और 01 आरओ सहित करीब 60 हजार का मशरूका बरामद किया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस के अनुसार, वेदव्यास कॉलोनी निवासी शलभ अग्रवाल ने 11 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश कूलर, आरओ और…
– शिविर में चिकित्सकों, अस्पताल स्टाफ और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, मानव सेवा का दिया प्रेरक संदेश। – डॉ दीपक पालडिय़ाने मानव सेवा को समर्पित किया अपना जन्मदिन जावरा। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को सिविल हॉस्पिटल जावरा में सेवा और सामाजिक सरोकार का अनूठा संगम देखने को मिला। अस्पताल प्रभारी डॉ. दीपक पालडय़िा ने अपना जन्मदिन केक काटने के बजाय मानव सेवा को समर्पित करते हुए विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कराया। शिविर में 35 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ, वहीं विश्व जनसंख्या दिवस के तहत आयोजित नसबंदी शिविर में डॉ. पालडय़िा ने स्वयं 22 सफल नसबंदी…
समकित परिवार ने रचा सेवा का इतिहास, लगातार चौथे वर्ष 200 तक वर्षितप तपस्वियों के पारणे का लिया लाभ
– जावरा में धार्मिक सेवा का अनूठा उदाहरण, स्व. प्रकाशचंद विशाल चत्तर परिवार सहित कई दानदाताओं का मिला सहयोग जावरा। धर्म, सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए समकित परिवार, जावरा ने लगातार चौथे वर्ष वर्षितप तपस्वियों के पारणे कराने का पुण्य लाभ लेकर एक नया इतिहास रच दिया। लगभग 35 से 40 युवाओं का यह धार्मिक परिवार बिना किसी पदलिप्सा के केवल सेवा और धर्मभावना के साथ प्रतिवर्ष 125 से 200 वर्षितप करने वाले महिला-पुरुष, युवक-युवतियों के पारणे का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष के आयोजन में स्व. प्रकाशचंद विशाल चत्तर परिवार मुख्य लाभार्थी रहा, जिसने…
– डी.पी. धाकड़ के नेतृत्व में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, अवैध बाउंड्री हटाकर मार्ग और पानी निकासी बहाल करने की मांग। जावरा। जावरा से भूतेड़ा मार्ग पर स्थित सेजावता दशहरा मैदान से बरखेड़ी और उपलाई गांव को जोडऩे वाले वर्षों पुराने परंपरागत मार्ग को कथित रूप से बंद किए जाने का मामला अब प्रशासन तक पहुंच गया है। क्षेत्र के किसानों ने कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य डी.पी. धाकड़ के नेतृत्व में एसडीएम जावरा के नाम तहसीलदार सहदेव मोरे को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि कॉलोनाइजर ने अवैध रूप से बाउंड्री और निर्माण कर रास्ता बंद कर दिया…
जावरा : अघोषित बिजली कटौती, बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन
– विधानसभा अध्यक्ष सनी अखेडिय़ा के नेतृत्व में उठाई तीन प्रमुख मांगें, समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी जावरा। जावरा में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती, उपभोक्ताओं को मिल रहे अत्यधिक बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ते असंतोष के बीच युवक कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। विधानसभा अध्यक्ष सनी अखेडिय़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि समय रहते मांगें नहीं मानी गईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। विधानसभा युवक कांग्रेस जावरा…
– प्रदर्शन के बाद पुलिस ने गुड्डू पहलवान, पत्नी और बेटी पर दर्ज किया प्रकरण – ज्ञापन के बाद सीएसपी कार्यालय से थाने पहुंचे कार्यकर्ता – मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाने और पुजारी की सुरक्षा की भी मांग जावरा। शहर के हनुमान गंज स्थित काल भैरव मंदिर के पुजारी को कथित रूप से जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला शुक्रवार को गरमा गया। इस मामले को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सुबह सीएसपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पुजारी को सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा मंदिर परिसर के आसपास…
