Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा। प्रदेश के पूर्व गृह एवं उद्योग मंत्री कुंवर भारतसिंह के नृसिंहपुरा स्थित गढ़ी पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जावरा प्रवास के दौरान पहुंचे। पटवारी ने पूर्व गृहमंत्री के निवास पर पहुंचकर दिवंगत कांग्रेस नेता के चित्र पर श्रृद्धासुमन अर्पित किए और पूत्र नीतिराजसिंह और उनकी धर्मपत्नी से चर्चा की। पटवारी ने इस दौरान पूर्व गृह मंत्री का निधन परिवार ही नहीं वरन समूचे कांग्रेस परिवार के लिए अपूर्णनीय क्षति बताते हुए ईश्वर से परिवार पर हुए वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करने व दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की।…
आम जनता की समस्या पर पार्टी पॉलिटिक्स नहीं, हम सभी एक हैं, जावरा विधायक से बोले जीतू पटवारी
– जीतू पटवारी पहुंचे ज़ोयो तिराहे पर, धरने को समर्थन देकर विधायक डॉ पाण्डेय से फोन पर की चर्चा – विधायक से बोले पटवारी जनता की समस्या पर आप और हम सभी एक साथ हैं – विधायक ने भी पटवारी को क्षैत्र में आने पर किया स्वागत, बोले मुख्यमंत्री से हम सभी मिलकर करेंंगे चर्चा जावरा। उज्जैन से जावरा तक बन रहे ग्रीन फील्ड एक्सेस वे के तहत भूतेड़ा से जावरा तक बनने वाले सात फ्लाय ओव्हर के विरोध में ज़ोयो तिराहे पर धरना दे रही जन संघर्ष समिति के धरना स्थल पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी…
जावरा। खाली पड़े प्लाट पर पतरे निकलने की बात को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में मारपीट करने वाले आरोपी नारायण पिता रणछौड़ रैदास (45) निवासी ग्राम बड़ायला माताजी को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ऋ चा द्विवेदी भुजंग ने भादवि की धारा 323, 294, 506 तथा 325 के तहत दोषी पाते हुए एक वर्ष के सश्रम कारावास और अर्थदण्ड से दण्डित किया हैं। https://youtube.com/shorts/3NfvcVYC8-I?si=5-vsM0s8CHjaCfBF सहायक जिला अभियोजन अधिकारी भुपेन्द्रकुमार सांगते ने बताया कि 03 अगस्त 2021 को फरियादी भोलाराम पित्ता मांगीलाल ने थाना पिपलौदा पर उपस्थित होकर बताया कि फरियादी का गांव में पुराना कच्चा मकान था जो काफी…
– जिला कलेक्टर ने शीत लहर के चलते नर्सरी से आठवी तक के बच्चों के स्कूल और आंगनवाड़ी का दो दिन का अवकाश घोषित किया – बच्चों की तो छुट्टी रहेगी, लेकिन स्कूल स्टॉफ और आंगनवाड़ी स्टॉफ को आना अनिवार्य जावरा। प्रदेश में शीत लहर के चलते जिला कलेक्टर राजेश बाथम ने जिले के सभी स्कूलों में अध्ययनरत् कक्षा नर्सरी से आठवी तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिन का अवकाश घोषित किया हैं, साथ ही जिले की समस्त आंगनवाडिय़ों में भी बच्चों के लिए अवकाश की घोषणा के आदेश 16 जनवरी की शाम को जारी किए थे। लेकिन इन…
जावरा l ग्राम रियावन मैं स्वामित्व योजना में हुए ड्रोन सर्वे में हुए घोटाले को लेकर सोमवार को जनपद के दल ने रियावन ग्राम पंचायत मैं दस्तावेज़ की छानबीन कर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट बनाई थी उसी क्रम में पंचायत सचिव द्वारा भी बुधवार को जनपद कार्यालय मैं एक प्रतिवेदन जमा करवाया गया है जिसमें भूखण्ड क्रमांक 377/1,377/2 व 377/3 किस आधार पर भवन पंजी में दर्ज हुए और किस आधार पर उक्त भूखण्ड का नामांतरण किया गया उसके बारे मैं जानकारी दी गई उक्त जानकारी में आपको बता दें कि ग्राम पंचायत में ना ही भूखण्ड पंजी है और ना…
– हादसे के बाद चौपाटी चौराहे पर लगे यातायात के जवान – चौराहे पर नहीं हैं कोई सुरक्षा इंतजाम, न तो सिग्रल चालु हैं, ना ही तैनात रहता हैं एक भी जवान जावरा। शहर का सबसे मुख्य चौराहा चौपाटी चौराहा जो कि अब मौत का चौराहा बन गया हैं। बढ़ते ट्रेफिक और अनियंत्रित गति से गुजरते वाहन कब किस का काल बन जाए यह कहा नहीं जा सकता हैं। इस चौराहे पर सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम भी नहीं हैं। यहां पर सुरक्षा को लेकर ट्रेफिक सिग्नल तो लगे है, लेकिन लगने के बाद से ही बंद पड़े हैं। चौराहे…
जावरा। जीवन बीमा अभिकर्ता का राष्ट्रीय संगठन लियाफी 2924/2000 शाखा जावरा का वार्षिक अधिवेशन श्री हनुमान मंदिर भीमाखेड़ी पर आयोजित किया गया। अधिवेशन के अतिथिद्वय वीरेंद्र सुराणा (इन्दौर) झोनल सचिव व इंदौर डिविजनल काउंसिल के अध्यक्ष, शरद चतुर्वेदी रतलाम (उपाध्यक्ष इंदौर डिविजनल काउंसिल), पी.एन.राय महु (कोषाध्यक्ष इंदौर डिविजनल काउंसिल) विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों व जावरा शाखा के वरिष्ठ साथियों ने अपने उद्बोधन में बीमाधारको व अभिकर्ताओं के हित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया वह साथ ही बीमाधारको के हित संरक्षण हेतु उचित मांगों से अपने राष्ट्रीय नेतृत्वकर्ता को अवगत कराया जाएगा। लियाफी संगठन द्वारा अभिकर्ताओं के…
– कृष्णा फाउंडेशन के तीन दिवसीय स्कूल प्रीमियर लिग का शुभारंभ जावरा। कृष्णा फाउंडेशन जावरा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय स्कूल प्रीमियर लिग का शुभारंभ बुधवार को हुआ। अतिथि भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, समाजसेवी व युवा व्यवसायी महेंद्रसिंह सोलंकी (बामनखेड़ी), नगर महामंत्री अनिल धारीवाल, अभिभाषक संघ अध्यक्ष दिनेश चौहान, सचिव जयंत व्यास के साथ त्रिमूर्ति कान्वेंट स्कूल के संचालक संदीप सक्सेना रहे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर लिंग का शुभारंभ किया। जिसके बाद स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट निकाला गया, जिसकी सलामी अतिथियों द्वारा ली गई। https://youtube.com/shorts/3NfvcVYC8-I?si=odlg31Y_sJdRJZbg इन स्कूलों की टीमे करेगी सहभागिता – संस्था के रवि…
– पिता और पूत्र को गंभीर हालत में किया रतलाम रैफर – पुलिया पर बैठकर टेम्पो का कर रहे थे इंतजार जावरा। शहर के बहादुरपुर चौराहे पर स्थित पुलिया पर टेम्पों का इंतजार कर रहे नामली के परिवारजनों पर मटर से भरी पिकअप अचानक से पलटी खा गई, जिससे पति, पत्नी और उनका बेटा गंभीर रुप से घायल हो गए। पति और पूत्र को गंभीर हालत में रतलाम रैफर किया गया है, जबकि घायल महिला का उपचार जावरा में जारी हेैं, इधर हादसे के बाद से पिकअप चालक मौके से फरार हैं, पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया हैं।…
– 24 से 30 जनवरी तक होगी सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव – बुधवार को ध्वज पूजन के साथ हुआ ध्वजारोहण जावरा। मालवा माटी में 200 से अधिक गौशालाओं का संचालन करने वाले संतश्री कमलकिशोर नागर की श्रीमद् भागवत कथा जावरा की धरती पर 21 सालों के बाद होने जा रही हैं। फोरलेन स्थित श्री हिंगलाज माता मंदिर के समीप कथा का आयोजन जावरा के रामचन्द्र सरतलिया, पंकज सरतलिया द्वारा किया जा रहा हैं। सात दिवसीय आगामी 24 जनवरी से प्रारंभ होकर 30 जनवरी को समाप्त होगी। कथा शुभारंभ से पहले बुधवार को ध्वज पूजन के साथ ध्वजारोहण…
