– कृष्णा फाउंडेशन के तीन दिवसीय स्कूल प्रीमियर लिग का शुभारंभ
जावरा। कृष्णा फाउंडेशन जावरा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय स्कूल प्रीमियर लिग का शुभारंभ बुधवार को हुआ। अतिथि भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, समाजसेवी व युवा व्यवसायी महेंद्रसिंह सोलंकी (बामनखेड़ी), नगर महामंत्री अनिल धारीवाल, अभिभाषक संघ अध्यक्ष दिनेश चौहान, सचिव जयंत व्यास के साथ त्रिमूर्ति कान्वेंट स्कूल के संचालक संदीप सक्सेना रहे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर लिंग का शुभारंभ किया। जिसके बाद स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट निकाला गया, जिसकी सलामी अतिथियों द्वारा ली गई।
इन स्कूलों की टीमे करेगी सहभागिता –
संस्था के रवि शर्मा ने बताया कि कृष्णा फांउडेशन के स्कूल प्रीमियर लीग में जावरा के फिनिक्स इंटरनेशनल स्कूल, श्रीसांई अकादमी, त्रिमूर्ति कॉन्वेंट स्कूल, सेंट पॉल स्कूल, सेंट पीटर स्कूल और महावीर जैन नेशनल स्कूल के खिलाडी अपनी खेल प्रतिभा का परिचय देगें। अतिथियों द्वारा उद्बोधन में सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाओं के साथ खेल को खेल भावना के साथ खेलने व देश को खेल के माध्यम से एक उच्च शिखर तक ले जाने की शपथ दिलाई। स्वागत भाषण संस्था के संचालक रूपेंद्रसिंह चौहान ने किया। स्वागत भाषण अजय वर्मा ने दिया। स्वागत अभिषेक शर्मा, जितेंद्र धनोतिया, अजय वर्मा व रवि शर्मा ने किया। संचालन दीपशी ठक्कर ने किया।

