जावरा। भगवान ने हमें क्या दिया हैं, कितना दिया हैं, पहले इसका ध्यान करो, भगवान ने हमें ट्रॉली भर कर गेहूं दिए, सोयाबीन दिए और भी बहुत कुछ दे रखा हैं। भगवान हमें जो कमाई दे रहा हैं, उसका दसवांश हमें भगवान के काम में जरुर अर्पित करना चाहिए।
यह बात फोरलेन स्थित श्री हिंगलाज माता मंदिर प्रांगण में जारी सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन भक्तों को सम्बोधित करते हुए संत कमलकिशोर नागर ने कहीं। कथा के छठे दिन गोपी प्रसंग और सुदामा प्रसंग सुनाते हुए संत श्री ने कहा कि साथ जाएगा तो केवल प्रभु का नाम, अपने आम का बगीचा लगाया, संतरे का बगीचा लगाया और वह आपके साथ नहीं जाएगा। अंत समय आपके साथ केवल आपके मुंह में रखा तुलसी पत्र ही साथ जाएगा।
माथे में बिंदी हमेशा लगाए महिलाए –
कथा के दौरान महिलाओं को संदेश देते हुए नागर जी ने कहा कि नारी को अपने माथे पर बिंदी हमेशा रखनी चाहिए और अपनी मांग में सिंदूर रखना चाहिए, नारी का चूड़ा, नारी का सुहाग होता हैं, पुरुष को अपने माथे पर तिलक लगाना चाहिए तिलक एक रोधक शक्ति हैं। घर में स्वास्तिक, दरवाजे पर त्रिशूल के साथ शुभ लाभ लिखा होना चाहिए, यह एक रोधक शक्ति। यह रोधी शक्ति जब लग जाती है तो कोई भी काल या समस्या आने वाली होती है तो इस रोहतक शक्ति को देखकर टल जाती हैं। 30 जनवरी को कथा का विराम होगा। छठे दिन आयोजक रामचन्द्र सरतलिया व पंकज सरतलिया ने पौथी पूजन व आरती की। उल्लेखनीय है कि कथा श्रवण करने हजारो की संख्या में भीड़ उमड़ रही हैं। कथा स्थल तक भक्तों को लाने और ले जाने के लिए बसों के साथ ही आसपास के ग्रामीणों ने नि:शुल्क ट्रेक्टर की सुविधा भी की हैं।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

