Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा निर्मित होने वाले विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन
– संत महात्मा के सानिध्य में जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा निर्मित होने वाले विरूपाक्ष महादेव मंदिर, बिलपांक के मुख्य प्रवेश द्वार का भूमिपूजन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हुआ। प्रवेश द्वार का निर्माण करीब 35 लाख की लागत से होगा। श्री काश्यप ने कथावाचक जया किशोरी जी के श्रीमुख से आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में संकल्प लिया था। भूमिपूजन समारोह में अखंड ज्ञान आश्रम के स्वामी श्री देवस्वरूपानंदजी एवं घटवास के नीलकंठ धाम के संस्कार ऋषि श्री दिनेश व्यासजी का सानिध्य प्राप्त हुआ। ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, भाजपा जिला प्रभारी…
– विधायक डॉ पाण्डेय के प्रयास रंग लाये, अगले सफ्ताह शुरू होगा कार्य – मामला जावरा – सीतामऊ मार्ग पर अधुरे पड़े तीनों ब्रिज का जावरा। महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान् शिव ने जावरा विधानसभा क्षेत्र पर कृपा करते हुए लम्बे समय से एक दर्जन से अधिक ग्रामो के निवासियों द्वारा झेल रहे कठिनाई का निराकरण करते हुए बड़ी सौगात दी हैं। जावरा-सीतामऊ सडक मार्ग के तीन अधूरे ब्रिज निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल गई हैं। अधुरे पड़े इन तीनों ब्रीज के लिए शासन स्तर से करीब 10 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई हैं। आगामी एक सफ्ताह में ये…
दुकान की ओपनिंग में गए युवा नेता, वापस ही नही लौटे, अचानक आया हार्ट अटैक और हो गई मौ – उपरवाड़ा सरपंच के यहां अपने मित्रों के साथ पहुंचे थे राहुल पाटीदार जावरा। प्रदेश युवक कांग्रेस में पदाधिकारी रहे जावरा निवासी राहुल पाटीदार की बुधवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे उपरवाड़ा सरपंच की दुकान के उद्घाटन में शामिल होने अपने मित्र विवेक पोरवाल और सुनिल भावसार के साथ पहुंचे थे। लेकिन दुकान में पहुंचने से पहले ही उनकी तबियत बिगड़ी तो वहां मौजुद मंदसौर सिविल अस्प्ताल में कार्यरत रामगोपाल पाटीदार ने उन्है देखा और सीधे अस्पताल उपचार…
– पहाडिय़ा रोड़ स्थित केन्द्र पर मनाया 89 वीं शिव जयंति महोत्सव जावरा। भारत देश 33 करोड़ देवी-देवताओं का देश है, परंतु इन सभी देवताओं को बनाने वाला एक ही परमपिता परमात्मा शिव है। परमात्मा शिव अजन्मा हैं। परमात्मा शिव को सभी ग्रंथ पुराण और वेदों में भी सर्वोपरि ईश्वर माना गया है। जीवन की बुराइयां शिव पर अर्पण करना ही सच्चे अर्थों में शिवरात्रि मनाना है। परमात्मा शिव स्वयं धरती पर अवतरित होकर नई सतयुगी सृष्टि की स्थापना का दिव्य कार्य ब्रह्मा के द्वारा कराते हैं। इसलिए ब्रह्मा, विष्णु शंकर के भी रचयिता त्रिमूर्ति शिव को ही माना गया…
जावरा। भुतभावन भगवान भोलेनाथ की पावन भक्ति का पर्व महाशिवरात्रि बुधवार को शहर के साथ ही अंचलों में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। शिवरात्रि को लेकर शहर के सभी शिवालयों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई हैं, सभी शिवालय सज धज कर भक्तों के लिए तैयार हैं। बुधवार को सुबह ब्रह्म मुर्हूत से ही भगवान भोलेनाथ के अभिषेक प्रारंभ होंगे जो दोपहर तक चलेंगे, वहीं शाम को सभी शिवलयों पर भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार कर महाआरती और महाप्रसादी के आयोजन होंगे। शाम को जागनाथ महादेव से बाबा की शाही सवारी निकाली जाएगी। जिसका शहर में कई स्थानों पर स्वागत…
जावरा। परिवादी देवीलाल पिता नरसिंह बागरी निवासी ग्राम उपलाई तहसील जावरा से आरोपी भगवानसिंह पिता मांगुसिंह राजपुत निवासी ग्राम हरियाखेड़ा तहसील पिपलौदा जिला रतलाम म.प्र. द्वारा रूपयों की आवश्यकता होने पर दिनांक 14/12/2022 को रूपयें 1,00,000/- (एक लाख रूपयें) प्राप्त किये और आश्वस्त किया कि मांगनी करने पर रूपयाँ वापस कर देगा। जिस पर परिवादी देवीलाल द्वारा रूपयों के भुगतान हेतु मांगनी करने पर आरोपी ने दिनांक 07/01/2023 को अपनी बैंक, बंधन बैंक के खाते का एक चैक प्रदान कर भुगतान प्राप्त करने को कहा। परिवादी ने आरोपी द्वारा दिये गए चैक को अपनी बैंक में भुगतान हेतु प्रस्तुत किया…
बोर्ड परीक्षा में सरे आम उड़ रही नियमों की धज्जियां : मॉडल स्कूल में नियम विरूद्ध बेटी के रूम में लगाई मां की ड्यूटी
– कमला नेहरु केन्द्र पर इंट्री के बाद सीधे दो घंटे बाद बजाई बेल – ना डीईओ ध्यान दे रहे ना ही बीईओ जावरा। माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेण्डरी की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से प्रारंभ हुई, मंगलवार को हिन्दी माध्यम वाले बच्चों का हिन्दी भाषा का पर्चा हुआ तो अंग्रेजी माध्यम वाले बच्चों का अंग्रेजी भाषा का पहला पेपर हुआ। जावरा में हायर सेकेण्डरी परीक्षा को लेकर बनाए गए परीक्षा केन्द्रों पर पहले ही दिन लापरवाही देखने को मिली, परीक्षा केन्द्रों पर नियम विरूद्ध काम हुए, मॉडल स्कूल पर पहले तो पेपर बांटने में देरी हुई, वहीं इसी सेंटर…
जावरा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ एम.एस. सागर के मार्गदर्शन में एवं सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डा दीपक पालडिय़ा के निर्देशन में मंगलवार को सिविल हॉस्पिटल जावरा में दाउदी बोहरा समाज एवं स्वास्थ विभाग के सहयोग से 30 वर्ष से अधिक आयु के 265 महिलाओं एवम पुरुषों की स्क्रीनिंग की गई। निरोगी काया अभियान कार्यक्रम 20 फरवरी से 31 मार्च तक चलेगा, जिसके तहत मंगलवार को पहला स्क्रीनिंग कैम्प सभी समाज के लोगों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा, दाऊदी बोहरा समाज ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जागरूकता का परिचय देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं धर्मगुरु सैयदना…
घोर लापरवाही : एमपी बोर्ड का पहला पर्चा, मॉडल स्कूल में 20 मिनट देरी से बटा, नहीं दिया एक्सट्रा समय
– 9 बजकर 5 और 10 बजे मिली ओएमआर शीट – 9 बजकर 15 से 20 मिनीट पर मिले बच्चों को पेपर जावरा। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल की कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षा मंगलवार से प्रारंभ हुई। पहला पेपर हिन्दी भाषा का हुआ। लेकिन जावरा के मॉडल स्कूल में बनाए गए परीक्षा सेंटर पर बच्चों को देरी से ओएमआर शीट और पर्चा दिया गया। जिसके बच्चों को करीब 20 से 25 मिनीट का नुकसान हुआ। पर्चा समाप्त होने के बाद जिन बच्चों को देरी से पेपर मिले उन्होने आंसु बहाते हुए अपना दर्द बयां किया। देरी से पेपर…
जावरा। समाज सुधारक, स्वच्छता के जनक कुरीतियों को खत्म करने वाले महान संत शिरोमणी गाडगे बाबा का जन्मोत्सव धोबी (रजक) समाजजनों ने मनाया। बाबा कि जयंती के उपलक्ष्य में सभी समाजजनों बाबा के चित्र पर पूष्प अर्पित किए। साथ ही शहर की श्री गोपाल इफ्तेखार गौशाला और जीवदया सोसायटी गौशाला पर गौ सेवा की गई, बाबा की आरती भी उतारी गई। जिसमें अखिल भारतीय धोबी महासंघ, रजक महिला मण्डल एवं रजक युवा संगठन के सदस्य सम्मिलित हुए। आभार रजक महिला मंडल अध्यक्ष सीता मावर एवं रजक युवा संगठन अध्यक्ष हरीश बामनिया ने माना।
