Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
मध्यप्रदेश के रतलाम, पिथमपुर, देवास में हजारों एकड़ के इन्वेस्टमेंट झोन हो रहे डेवलप – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
इन्वेस्टर्स के लिए यहां बेहतर रिटर्न की अपार संभावनाएं रतलाम। भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से लगकर रतलाम में तैयार हो रहे विशेष निवेश क्षेत्र का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का जो इन्फ्रास्ट्रक्चर है, उसे मध्यप्रदेश सरकार आधुनिक पालिसी और स्पेशल इंडस्ट्रीयल इंफ्रास्ट्रक्चर से सपोर्ट कर रही है। एमपी में 300 से ज्यादा इंडस्ट्रियल झोन्स है। रतलाम, पिथमपुर और देवास में हजारों एकड़ के इन्वेस्टमेंट झोन भी डेवलप किए जा रहे है। यानि आप सभी इन्वेस्टर्स के लिए यहां बेहतर रिटर्न की अपार संभावनाएं है। प्रधानमंत्री…
– 346 स्कूलों से 5 वीं के 3793 व 8 वीं के 3846 विद्यार्थी पंजीकृत जावरा। शैक्षणिक सत्र 2024-25 की राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी समय सारणी अनुसार कक्षा 5 वीं एवम 8 वीं की बोर्ड परीक्षाओं का प्रारंभ सोमवार को विकासखंड में हुआ। इसमें विकासखंड के 346 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के विद्यार्थी सम्मिलित हुए। परीक्षा के पहले दिन प्रथम भाषा हिंदी एवं अंग्रेजी के प्रश्न पत्र के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम की परीक्षा का आयोजन हुआ। कक्षा 5 वी के लिए 3793 पंजीयन एवं कक्षा 8 वी के लिए 3846 विद्यार्थियों पंजीयन परीक्षा हेतु किया गया था। परीक्षा…
जावरा। रतलाम रोड़ स्थित 220 केवीए बिजली उपकेंद्र परिसर में श्री सिद्ध विनायक मन्दिर की वर्षगांठ के अवसर पर हवन, पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। प्रात: 9 बजे हवन हुआ, तत्पश्चात महाआरती की गई। इसके बाद भंडारा हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसादी ग्रहण की। वर्षगांठ के उपलक्ष्य में श्री सिद्ध विनायक मन्दिर को रंग-बिरंगे फूलों व गुब्बारों से सजाया गया। श्री गणेश की प्रतिमा को पुष्पहार पहनाए जाकर आसपास गुलाब के फूलों की सजावट की गई। इससे मन्दिर का दृश्य काफी मनमोहक दिखाई दे रहा था। रतलाम नाका के समीप बिजली उपकेंद्र प्रांगण…
जावरा। देश के ह्रदय स्थल मप्र में व्यापार-व्यवसाय के निवेश के लिए उद्योगपति दिल से रुचि ले रहे हैं। यहां उनको उचित अवसर के साथ ही सुरक्षित माहौल मिलने से म.प्र. निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा हैं। यही कारण है कि दुनियाभर के निवेशक म.प्र. की ओर आकर्षित हो रहे हैं। निश्चित ही आने वाले समय में मध्यप्रदेश विकास की नई इबारत लिखेगा और देश के दूसरे राज्यों के लिए नजीर पेश करेगा। यह बात जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने सोमवार को भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए कही। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अवसर पर डॉ.…
– रहवासियों ने किया विरोध, बोले मदरसा बंद हैं तो बच्चों को उनके घर भेजे – एसडीएम तक भी पहुंची शिकायत, अधिकारी पहुंचे तो स्कूल पर मिले ताले – बीईओ ने मामले में किया जांच दल हुआ गठित जावरा। शहर के मिनीपुरा स्थित काटजू माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 की प्रधानाध्यापिका द्वारा मदरसे के बच्चों से रात के समय स्कूल में रंग रोगन करवाने का मामला प्रकाश में आया हैं, स्कूल में रंग रोगन करवाने का विडियों भी वायरल हुआ हैं, जिसमें बच्चे रंगाई, पुताई करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं जब रहवासियों ने विरोध किया तो प्रधानाध्यापिका द्वारा रहवासियों…
श्मशान की भूमि पर अतिक्रमण : एसडीएम को ग्रामीणों की दो टुक, दो दिन में नहीं हटा, तो तीसरा दिन ग्रामीणों का
– श्मशान की भूमि से अतिक्रमण हटाने एसडीएम आफीस पर महिलाओं व ग्रामीणों ने दिया धरना – एसडीएम ने दो दिन में अतिक्रमण हटाने का दिया समय – ग्रामीण बोले यदि नहीं हटा तो तीसरा दिन उनका, फिर से देंगे धरना जावरा। ग्राम पचंायत हनुमंतिया के अन्तर्गत आने वाले गांव पिपलौदी में श्मशान घाट की भूमि पर तीन लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने और विरोध करने पर विवाद करने की शिकायत लेकर सोमवार को दोपहर में पिपलौदी गांव की महिलाएं और ग्रामीण बड़ी संख्या में अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचे और धरना दे दिया। ग्रामीणों ने जब तक अतिक्रमण नहीं हटाया…
आचार्य श्री के द्वितीय सूरी मंत्र आराधना की पूर्णाहुति 26 फरवरी को होगी, महा मांगलिक करेंगे प्रदान
– आराधना की पूर्णाहूति पर होगा समारोह जावरा। वर्तमान त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के नायक, गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय हितेशचंद्र सूरीश्वर जी म सा आचार्य पदवीं आरोहण के पश्चात निरन्तर सूरी मंत्र की आरधना कर रहे है। आचार्य पदवीं की 5 पीठिका में से द्वितीय पीठिका की 14 दिवसीय मोन आराधना पूज्य श्री द्वारा 13 फरवरी से श्री राजेन्द्र सूरी जैन दादावाड़ी ध्यान मंदिर में प्रारम्भ हुई। सुरिमंत्र आराधना की पूर्णाहुति 26 फरवरी 2025 को प्रात: होंगी। पूर्णाहुति के पावन अवसर पर प्रात: 9 बजे आचार्य श्री को समारोह पूर्वक साधना स्थल से जैन दादावाड़ी मांगिलक परिसर में सभा स्थल तक ले…
– अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश भोपाल। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने आज शाम इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय पहुँचकर ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। श्री काश्यप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए तैयार हो रहे डोम, मुख्य सभा भवन और वीथि संकुल अंतरंग संग्रहालय का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री के आने-जाने वाले मार्ग की जानकारी ली। इन्वेस्टर मीट के मुख्य समारोह में अतिथियों के प्रवेश और निर्गम की व्यवस्था देखी। श्री काश्यप जब निरीक्षण के लिये पहुँचे तब…
– सशिमं उपरवाड़ा में कक्षा अष्टम के विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह किया जावरा। सरस्वती शिशु मन्दिर उपरवाडा में कक्षा अष्टम के भैया बहिनों का दिक्षांत समारोह और वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अतिथि कांतिलाल भलावत समिति सदस्य एवं समाज सेवक, चम्पालाल मालवीय प्रधानाचार्य कुशलगढ़, मनोहर पाटीदार प्रधानाचार्य चौरासी बडायला, विजय वैष्णव प्रधानाचार्य बोरखेड़ा, गोविन्द ओहरी पूर्व आचार्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सरस्वती वंदना के पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य सोमेन्द्र सिंह सिसौदिया ने स्वागत भाषण दिया और अतिथि परिचय कराया। स्वागत ज्योति बैरागी और दिव्या कुंवर बेस ने…
शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
– सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक ने दिए वैधानिक कार्रवाई के निर्देश जावरा। शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना नांदलेटा के एक युवक को भारी पड़ गया। हवाई फायर का विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विडियों के आधार पर रतलाम एसपी अमित कुमार ने पिपलौदा थाना प्रभारी को उक्त युवक पर वैधानिक कार्रवाई करने के आदेश दिए। जिस पर पुलिस ने युवक पर प्रकरण दर्ज किया हैं। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया हैं, जिसमें एक व्यक्ति शादी समारोह में भीड़ में पिस्टल…
