Author: Editor

– बकाया वसुली करने निकले नपा के अधिकारी, तीन दिन का दिया समय – तीन दिन में नहीं जमा हुई राशि तो लगाएंगे ताले – अटल कॉम्पलेक्स के दुकानदारों को प्रीमियर राशि जमा करने दिया जारी किया नोटिस – प्रीमियम जमा ना होने पर निरस्त होगी दुकाने, फिर से निकलेगा नए टेंडर जावरा। नगर पालिका परिषद के स्वामित्व की कई दुकानों की लाखों रुपए की राशि बकाया हैं, बकाया राशि की वसुली को लेकर सोमवार को नपा सीएमओ अमले को लेकर वसुली करने निकली। वसुली करने निकले अमले ने दुकानदारों को तीन दिन का समय देकर राशि जमा करवाने के…

Read More

जावरा। विक्रम विद्यालय उज्जैन द्वारा वर्ष 2025 की बीकॉम फाइनल की परीक्षा का जो टाईम टेबल घोषित किया गया हैं, उसमे दिनांक 25 मार्च 2025 को गुड्स एन्ड सर्विस टैक्स एंड कस्टम ड्यूटी का प्रश्नपत्र हैं। लेकिन इसी दिन व इसी समय मे कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी)का जनरल मैनेजमेंट का प्रश्नपत्र भी हैं। जावरा महाविद्यालय के साथ साथ विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों के अनेक विद्यार्थी दोनो परीक्षा एक साथ दे रहे हैं। ऐसे में एक ही दिनांक व समय पर दोनो पेपर होने से विद्यार्थियों को दोनो में से किसी भी एक परीक्षा से…

Read More

– रतलाम कोर्ट चौराहे से निकाली अर्थी, मुर्दाबाद के लगाए नारे – ढाई माह से दे रहे धरना, विधायक से लेकर उप मुख्यमंत्री लगाई गुहार, लेकिन नहीं सुन रही सरकार जावरा। उज्जैन से जावरा तक प्रस्ताितव ग्रीन फील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड फोरलेन का विरोध कर रही जन संघर्ष समिति ने सोमवार को रतलाम पहुंचकर प्रदर्शन किया। समिति सदस्यों व प्रभावितों ने रतलाम के जिला पंचायत से कोर्ट चौराहे तक विरोध स्वरुप सिस्टल की अर्थी निकाली और बकायदा उसका दाह संस्कार भी किया। अर्थी के दौरान एमआरडीसी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए, अर्थी पर हार फुल चढ़ाकर शासन का ध्यान उनकी मांगों…

Read More

– दिशा समिति की बैठक में शामिल हुए जावरा मंदसौर सांसद गुप्ता व केबीनेट मंत्री काश्यप रतलाम। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा की बैठक रविवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए रतलाम मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिशा समिति बैठक में दिए गए निर्देशों को अत्यंत गंभीरता से लेवे, इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पालन प्रतिवेदन से समय सीमा में अवगत कराना सुनिश्चित करें। गुप्ता ने प्रधानमंत्री आवास योजना के जिले में क्रियान्वयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि जिले में…

Read More

– शिविर में रतलाम, मंदसौर, नीमच जिले के हरियाली कार्यकर्ताओं ने प्रतिभागिता की जावरा। सृष्टि सेवा संकल्प द्वारा एक दिवसीय हरियाली उत्सव शिविर का आयोजन सीताराम बाग पर आयोजित हुआ। शिविर का शुभारंभ मां भारती के वंदन और अर्थवेद पौथी पूजा अर्चना के साथ हुआ। शिविर में राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रशांत गुप्ता ने संगठन की आवश्यकता एवं कार्य को समझाया। इस विषय में विधि सत्र के अंतर्गत वृक्ष उत्सव मनाया गया। सभी शिविरर्थियों को दो दल बनाकर उन्हें एक-एक वृक्ष दिया गया जिसमें दोनों दलों ने जन सहभागिता के साथ वृक्ष महोत्सव को मनाया। एक टोली ने बसंत पर्व मनाया…

Read More

– पत्रिका लेखन कार्य हुआ सम्पन्न जावरा। जावरा पिपली बाजार स्थित चमत्कारी श्री मणिभद्र मंदिर की 16 वी वर्षगांठ दिनाँक 16 मार्च 2025 को बड़े हर्षोल्लास से मनाई जावेगी। आयोजन की पत्रिका का पिपली बाजार उपाश्रय में शुभ मुहूर्त में लेखन कार्य सम्पन्न हुआ। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कार्यक्रम के अंतर्गत विजयी मुहूर्त 12.39 को मंदिरजी मे मणिभद्र देव का अनुष्ठान प्रारम्भ होगा। अनुष्ठान विधि कारक श्री हेमंत जैन वेदमूथा मक्सी सम्पन्न करवाएंगे। भक्ति संगीत युवा गायक चिराग चोपड़ा व अभय चोपड़ा प्रस्तुत करेंगे। अनुष्ठान के अंतर्गत दोपहर 4 बजे 56 भोग एवं सुखडी गाजते बाजते श्री मणिभद्र देव को…

Read More

महावीर जयंती को लेकर सकल जैन श्री संघ एवं जैन सोशल ग्रुप के पदाधिकारीयो की हुई बैठक – बैठक में दानदाताओं का किया सम्मान जावरा। महावीर जयंती पर्व को लेकर सकल जैन श्रीसघ एवं जैन सोशल ग्रुप मेन के पदाधिकारीयों की एक बैठक जैन पंचायती नोहरा पिपली बाजार में आयोजित की गई। बैठक में 10 अप्रैल को महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जैन सोशल ग्रुप मेन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धरमचन्द्र चपड़ोद ने बताया कि इस वर्ष भी महावीर जन्म कल्याण महोत्सव पांच दिवसीय आयोजन के साथ मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत रेली, सांस्कृतिक…

Read More

– मुक्ति धाम विकास समिति चौपाटी शांतीवन की नवीन कार्यकारिणी घोषित जावरा। मुक्तिधाम विकास समिति चौपाटी शांतीवन की साधारण सभा की बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें संस्था के संरक्षक पद पर डॉ हमीरसिंह राठौर तथा कमल नाहटा को मनोनीत किया गया। वहीं अध्यक्ष पद पर किशोर शाकल्य, उपाध्यक्ष शिवेन्द्र माथुर, मुकेश प्रजापत, सचिव वीरेन्द्रसिंह चौहान, सह सचिव हेमंत ठक्कर, कोषाध्यक्ष अतुल मेहता, सह कोषाध्यक्ष कांतीलाल दलाल, व्यवस्थापक संदीप कर्नावट, सह व्यवस्थापक विश्वास शर्मा के साथ ही विधिक सलाहकार के रुप में अभिभाषक देवेन्द्र भटनागर को मनोनीत किया गया हैं। साधारण सभा में डॉ दिलीप शाकल्य, कांतीलाल…

Read More

– डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की सद्भावना यात्रा के दौरान हुआ पूर्वाध्यक्षों का सम्मान – दो महिलाओं को आजीविका चलाने दी सिलाई मशीन, नवीन मशीन का हुआ अनावरण जावरा। शब्दों की खूबसूरती देखिए इस दुर्लभ मानव जीवन में की भला का उल्टा लाभ होता है और दया का उल्टा याद होता हैं। भला करके देखो हमेशा लाभ में रहोगे, दया करके देखो हमेशा याद में रहोगे। यह पंक्तियां लांयस क्लब जावरा पर लागु होते हैं, की आज इस दोर में लांयस क्लब जावरा के माध्यम से लायंस नेत्र चिकित्सालय मे जो सेवा के अद्वितीय कार्य हो रहें हैं वह वंदनीय हैं। लांयस…

Read More

जिले की 1553 लोकेशंस पर गाइड लाइन दर में वृद्धि प्रस्तावित……. जिला मूल्यांकन समिति की बैठक विधायक डॉ. पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न  रतलाम । जिले की 2774 में से 1553 लोकेशंस में गाइड लाइन दर की वृद्धि प्रस्तावित की गई है। इनमें 368 लोकेशन ऐसी है जहां 1 से 10 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित की गई है, 732 लोकेशंस में 11 से 20 प्रतिशत तथा 287 लोकेशंस में 21 से 30 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित की गई है। उक्त जानकारी जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में दी गई। बैठक में…

Read More