• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नंदावता में जल अर्पण दिवस बना जन उत्सव, कलश यात्रा, पूजा और संकल्प के साथ जल संरक्षण का संदेश

February 13, 2026

न वेतन, न सुनवाई : अब हड़ताल ही अंतिम रास्ता, 13 फरवरी को शहर में नहीं उठेगा कचरा

February 12, 2026

मोबाईल एप से होगी जनगणना, 1 मई से घर घर गिनती शुरु

February 12, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, February 13
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा निर्मित होने वाले विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन
रतलाम

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा निर्मित होने वाले विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन

EditorBy EditorFebruary 27, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
– संत महात्मा के सानिध्य में जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम
रतलाम ।
 चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा निर्मित होने वाले विरूपाक्ष महादेव मंदिर, बिलपांक के मुख्य प्रवेश द्वार का भूमिपूजन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हुआ। प्रवेश द्वार का निर्माण करीब 35 लाख की लागत से होगा। श्री काश्यप ने कथावाचक जया किशोरी जी के श्रीमुख से आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में संकल्प लिया था। भूमिपूजन समारोह में अखंड ज्ञान आश्रम के स्वामी श्री देवस्वरूपानंदजी एवं घटवास के नीलकंठ धाम के संस्कार ऋषि श्री दिनेश व्यासजी का सानिध्य प्राप्त हुआ। ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडे, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल अतिथि रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, बजरंग पुरोहित, राजेंद्रसिंह लुनेरा, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला मंत्री राजेंद्र पाटीदार, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, जनपद सदस्य उर्मिला राव, सरपंच श्रवण पाटीदार, उपसरपंच अनीता जाट, अशोक पाटीदार, विक्रमादित्य पाटीदार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।
स्वामी श्री देवस्वरूपानंदजी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्यद्वार के निर्माण का बहुत अच्छा कार्य कर रहे है। वे धर्म से जुड़े कार्य समय-समय पर करते रहते है। यह कार्य वे स्वयं के फाउंडेशन के माध्यम से कराते है। इसके लिए वे साधुवात के पात्र है। संस्कार ऋषि श्री दिनेश व्यास ने कहा कि जब तक जीवन में विनम्रता और सादगी नहीं होती है, सेवा का भाव नहीं होता तब तक राष्ट्र बड़ा नहीं हो सकता है।भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडे ने कहा कि जो संकल्प लेकर काम करते हैं तो उसका परिणाम मिलता है और संकल्प शक्ति की जो भूमिका है, उसमें अगर मैं काश्यप जी का नाम लूं तो राजनीति से परे हटकर समाज के लिए निरंतर काम करने के लिए, धर्म और संस्कृति के लिए निरंतर परिश्रम करने का जो भाव है, वह ऐसे व्यक्तित्व में होता है। रतलाम जिले में वह ताकत है, वह सामर्थ्य है कि भगवान विरुपाक्ष का यह स्थान देश में पहचाना जाएगा।
ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से बिलपांक को कॉरिडोर के रूप में विकसित करने और इसकी राशि स्वीकृत कराने का आग्रह किया। उन्होने सिंहस्थ महाकुंभ से पूर्व यह पुनीत कार्य को जल्द से जल्द कराने की आवश्यकता जताते हुए विकास के कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ने का संकल्प भी व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भव्य द्वार का भूमि पूजन करवाकर पुनीत कार्य किया हैं। धर्म के प्रति उनकी निष्ठा और समपर्ण अनुकरणीय है।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री काश्यप जी के संकल्प से आज इस पुनीत कार्य की शुरुआत की है, जो जल्द ही पूर्ण होगा। विरुपाक्ष महादेव मंदिर कॉरिडोर बनाने के लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। क्षेत्र के अशोक पाटीदार ने इस मौके पर श्री काश्यप द्वारा विशेष निवेश क्षेत्र का विकास करने के कार्य को अभिनव बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए ढाई करोड से अधिक रुपए के प्लांट शुरू कराए थे। उनके द्वारा कुपोषण मुक्ति का पुनीत कार्य किया जा रहा है और शिक्षा एवं खेल को प्रोत्साहित करने में वे कोई कसर नहीं छोड़ते है। धर्म के क्षेत्र में उनकी सक्रियता हम सबके लिए प्रेरणादायी है।

Post Views: 125
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

मोबाईल एप से होगी जनगणना, 1 मई से घर घर गिनती शुरु

February 12, 2026

विधायक कार्यालय पर हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद

February 10, 2026

रतलाम के चांदनी चौक में मौत का धमाका, बंदूक दुकान में विस्फोट से फैली दहशत

January 26, 2026
Don't Miss
जावरा

नंदावता में जल अर्पण दिवस बना जन उत्सव, कलश यात्रा, पूजा और संकल्प के साथ जल संरक्षण का संदेश

By EditorFebruary 13, 2026

– पेयजल स्रोतों को बांधे रक्षा सूत्र • घर-घर नलजल की रक्षा का लिया संकल्प,…

न वेतन, न सुनवाई : अब हड़ताल ही अंतिम रास्ता, 13 फरवरी को शहर में नहीं उठेगा कचरा

February 12, 2026

मोबाईल एप से होगी जनगणना, 1 मई से घर घर गिनती शुरु

February 12, 2026

लाइन पर काम से पहले सुरक्षा का पाठ, बिजली कर्मचारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

February 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: [email protected]
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

नंदावता में जल अर्पण दिवस बना जन उत्सव, कलश यात्रा, पूजा और संकल्प के साथ जल संरक्षण का संदेश

February 13, 2026

न वेतन, न सुनवाई : अब हड़ताल ही अंतिम रास्ता, 13 फरवरी को शहर में नहीं उठेगा कचरा

February 12, 2026

मोबाईल एप से होगी जनगणना, 1 मई से घर घर गिनती शुरु

February 12, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.