Author: Editor

– तीन वर्षों की गणवेश, पाठ्यपुस्तक एवं शुल्क की जानकारी 25 फरवरी तक हर हाल में देने के दिए निर्देश जावरा। नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26 के सुचारू संचालन के लिए अनुविभागीय अधिकारी जावरा त्रिलोचन गौड द्वारा जावरा एवं पिपलौदा विकासखंड के अशासकीय विद्यालय की संयुक्त बैठक का आयोजन पैरामाउंट एकेडमी जावरा पर शनिवार को किया। जिसमे जावरा के 69 एवं पिपलौदा के 38 विद्यालयों के संचालक/प्राचार्य उपस्थित रहे। बैठक में एसडीएम ने निजी स्कूल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अशासकीय विद्यालय को नवीन सत्र में विद्यायल का शुल्क वेबसाइट पर प्रदर्शित करने एवं पालक शिक्षक संघ की मीटिंग…

Read More

सशिमं के 22 विद्यार्थियों को मिली लेपटॉप की राशि जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर के 22 छात्र-छात्राओं को शुक्रवार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा वन क्लिक के माध्यम से 25 हजार रुपए की राशि प्रत्येक के खाते में पहुंचाई गई। खातों में राशि मिलने के बाद विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी छाई। उक्त राशि से विद्यार्थी लेपटॉप खरीद कर अपने ज्ञान को और आगे बढ़ाएंगे।

Read More

भोपाल। एमएसएमई मंत्री एवं भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने उद्योगपतियों से कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार निर्यात को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों को माल भाडे में 50 प्रतिशत से अधिक राशि का अनुदान दे रही है। यह बात केबीनेट मिनीस्टर काश्यप ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित उद्योगपतियों से परिचर्चा में संबोधन के दौरान कहीं। इस आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1100 से अधिक औद्योगिक इकाईयों को 450 करोड़ रूपये से अधिक की एमएसएमई प्रोत्साहन राशि डीबीटी से हस्तांतरित की।मंत्री काश्यप ने कहा कि मध्यप्रदेश के उत्पादों का अधिक से अधिक निर्यात हो, इसके…

Read More

फोरलेन स्थित होटल भरत पैलेस पर फुड पाईजनिंग, करीब 15 लोग हुए बीमार – कुछ लोग सिविल हास्पीटल पहुंचे तो कुछ ने नर्सिंग होम में करवाया उपचार जावरा। मंदसोर रोड़ स्थित होटल भारत पैलेस में बिती रात फुड पाईजनिंग का केस सामने आया। जिसमें कई लोग खाना खाने के बाद बीमार हो गए। कुछ को ऐम्बूलेंस से जावरा के सरकारी अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया तो कुछ ने नर्सिंग होम पहुंचकर उपचार लिया। हालाकि सभी बीमार उपचार लेकर अपने अपने घर को चले गए, फुड पाईजनिंग से किसी प्रकार की कोई अप्रीय घटना की सूचना नहीं हैं। फुड पाईजनिंग…

Read More

– 1 पर हुआ जमकर विवाद, ऑडिट रिपोर्ट पर चर्चा से बचे पार्षद – नामांतरण के कुछ मामले अगली परिषद में रखने का लिया निर्णय – क्लीन इंडिया एनजीओ के भुगतान को लेकर हुई गहमा गहमी जावरा। नगर पालिका परिषद का साधारण सम्मेलन शुक्रवार को दोपहर में नपाध्यक्ष अनम मोहम्मद यूसुफ कडपा की अध्यक्षता तथा सीएमओ दुर्गा बामनिया की उपस्थिति में हुआ। साधारण सम्मेलन में रखे 8 मुद्दों मे से 7 मुद्दे सर्वानुमति से पारित हो गए, तो एक मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई, वहीं वर्ष 2022-23 की जिस ऑडिट रिपोर्ट को लेकर शिकायत हुई…

Read More

– मामला भूतेड़ा से ज़ोयो तिराहे तक प्रस्तावित फ्लाय ओव्हर का जावरा। भुतेड़ा से जोयो तिराहे के बीच प्रस्तावित फ्लाई ओवर को लेकर आंदोलन कर रही जन संघर्ष समिति के साथ भारतीय जनता पार्टी है। जनहित में किसी भी समस्या का निराकरण करना भाजपा का दायित्व है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने शुक्रवार को अपने कार्यालय पर उपस्थित जन संघर्ष समिति के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कही। ज्ञात रहे कि उज्जैन से जावरा के मध्य बनने वाली फोरलेन सड़क के तहत भुतेड़ा से जोयो होटल तक प्रस्तावित ब्रिज के विरोध में आज जन संघर्ष समिति के सदस्यों…

Read More

– शहर पुलिस ने दो चोरियों का किया खुलासा जावरा। शहर के बस स्टेण्ड से लाल रंग की स्कूटी तथा ग्राम सेजावता से सिलवर कलर का एक ट्रेक्टर अज्ञात बदमाश 21 फरवरी 25 को चुरा कर ले गए थे, शहर पुलिस थाना पर दोनो फरियादियों ने चोरी की सूचना दी, शहर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनो चोरियों को 24 घंटे में टे्रस करते हुए चोरी गया ट्रेक्टर और स्कूटी बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने बताया कि हीरालाल पिता सालगराम जाति बलाई (51) निवासी गांव सेजावता ने 21 फरवरी…

Read More

एमपीआरडीसी के एमडी ने कहा, रोड निर्माण में किसी का नुकसान नहीं होने देंगे मामला जोयो तिराहे से भुतेड़ा तक के ब्रिज का जावरा । प्रस्तावित उज्जैन से जावरा के बीच फोरलेन सड़क के एटलेन से महू-नीमच मार्ग स्थित जोयो तिराहे के दरमियान बनने वाले फ्लाई ओवर के विरोध में आज जन संघर्ष समिति के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने एमपीआरडीसी के प्रबंध संचालक से भोपाल में मुलाकात की। इस दौरान भुतेड़ा से जोयो होटल तक सात किलोमीटर के दायरे में रोड़ कम्पनी द्वारा बनाए जाने वाले छह ब्रिज व एक इंटरचेंज से क्षेत्र के व्यापार-व्यवसाय पर विपरीत प्रभाव पड़ने की…

Read More

गलतफहमी में एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़े, सात के खिलाफ मामला दर् जावरा । शहर थानांतर्गत डूंगरपुर गेट पर आज शाम गलतफहमी के चलते एक ही समाज के दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर एक महिला सहित सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को डूंगरपुर गेट चौराहा पर साबिर खाँ व कल्लन खां आपस में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान साबिर चाचा के तीनों बेटे शाकिर, जावेद व…

Read More

जब्त मॉडिफाई साइलेंसर पर चला रोड रोल जावरा । ट्रैफिक पुलिस द्वारा पिछले दिनों बुलेट मोटर सायकिल से निकाले गए कानफोड़ू मॉडिफाई साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न पर आज पुलिस प्रशासन द्वारा रोड रोलर चलवाया जाकर उन्हें नष्ट किया गया। उल्लेखनीय है कि यातायात प्रभारी सोनु वाजपेयी ने अमले के साथ गत दिनों एसपी अमित कुमार के मार्गदर्शन में शहर में जगह-जगह अभियान चलाकर बुलेट बाइक में लगे कर्कश आवाज वाले साइलेंसर व हॉर्न जब्त कर चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की थी। इस दौरान उनसे शमनशुल्क भी वसूल किया गया था। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने करीबन 40 मॉडिफाई साइलेंसर…

Read More