Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस की कार्रवाई – 2.90 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स जब्त, सप्लायर भी गिरफ्तार जावरा। रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के तहत जावरा शहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 29.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 90 हजार रुपये है, जब्त की है। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…
Jaora Public School Investiture Ceremony 2026: मान्या कंवर बनीं हेड गर्ल, सार्थक सकलेचा बने हेड बॉय, छात्र परिषद ने ली नेतृत्व की शपथ
– सत्र 2026-27 की नवगठित छात्र परिषद को बैज पहनाकर सौंपी गई जिम्मेदारियां, विनोद मूणत बोले— नेतृत्व पद नहीं, जिम्मेदारी है जावरा। जावरा पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 की नवगठित छात्र परिषद (स्टूडेंट काउंसिल) के अलंकरण हेतु भव्य एवं गरिमामयी इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। अनुशासन, नेतृत्व, सेवा और समर्पण की भावना से ओत-प्रोत इस समारोह में नवचयनित छात्र-छात्राओं को बैज पहनाकर उनके दायित्वों का औपचारिक अलंकरण किया गया तथा विद्यालय की प्रतिष्ठा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के वरिष्ठ संचालक विनोद मूणत, संचालक कमल मूणत एवं संस्थान सदस्य ऋषिका मूणत रहे। अतिथियों…
सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल जावरा का शानदार प्रदर्शन, 3 विद्यार्थी संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित
– सानिध्य भट्ट, वैदिक जैन और रिद्धिमा भारतीय ने उत्कृष्ट खेल कौशल से दिलाया चयन, विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएँ जावरा। स्थानीय सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल, जावरा के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय के पाँच प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से तीन विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर नई उपलब्धि हासिल की। संभाग स्तर के लिए चयनित विद्यार्थियों में सानिध्य भट्ट, वैदिक जैन एवं रिद्धिमा भारतीय शामिल हैं। तीनों खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता के दौरान…
महावीर जैन नेशनल स्कूल जावरा के खिलाड़ियों ने शतरंज में लहराया परचम, 7 का संभाग स्तर के लिए चयन
– जिला स्तर पर 8 खिलाड़ी चयनित, 7 ने संभाग स्तर के लिए किया क्वालीफाई जावरा। महावीर जैन नेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। 15 जुलाई को रतलाम में आयोजित जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप में विद्यालय के कुल 8 विद्यार्थियों का चयन हुआ, जिनमें से 7 खिलाडिय़ों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल के दम पर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया। एक ही विद्यालय के इतने अधिक खिलाडिय़ों का चयन महावीर जैन नेशनल स्कूल की उत्कृष्ट खेल संस्कृति, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं विद्यार्थियों की प्रतिभा…
– 2018 में 6 गोवंशों को वध के लिए महाराष्ट्र ले जाते पकड़ा गया था आरोपी, न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर सुनाई सजा जावरा। जावरा न्यायालय ने गोवंश को अवैध रूप से वध के उद्देश्य से परिवहन करने के एक मामले में आरोपी को दोषी ठहराते हुए एक वर्ष के कठोर कारावास एवं 5 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह निर्णय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अरुण सिंह अलावा ने सुनाया। सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी सुनील सिंह खेर ने बताया कि घटना 14 मार्च 2018 की है। थाना जावरा शहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी…
जावरा में दिव्यांगों ने उठाई पेंशन बढ़ाने की मांग, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे को सौंपा ज्ञापन
– मध्य प्रदेश विकलांग मंच ने 600 की जगह 3,000 मासिक पेंशन करने की मांग – हर माह 1 से 10 तारीख के बीच भुगतान सुनिश्चित करने की उठाई मांग जावरा। क्षेत्र के दिव्यांग एवं विधवा पेंशन हितग्राहियों को पिछले चार महीनों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान नहीं होने से गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर मध्य प्रदेश विकलांग मंच (शाखा रतलाम, इकाई पिपलौदा) के बैनर तले बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं हितग्राही जावरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के कार्यालय पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से…
Jaora Public School में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, विद्यार्थियों ने भक्ति और संस्कृति का दिया संदेश
-जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा जावरा पब्लिक स्कूल, भक्ति और संस्कृति से सराबोर हुई रथयात्रा – नर्सरी से कक्षा 5 वीं तक के विद्यार्थियों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, डायरेक्टर व प्राचार्य ने खींचा रथ जावरा। जावरा पब्लिक स्कूल में भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। इस आध्यात्मिक आयोजन में नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे विद्यालय परिसर में जय जगन्नाथ के जयघोष, भजन और संकीर्तन से भक्तिमय वातावरण निर्मित हो गया। सुसज्जित रथ में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की…
– दिल्ली में आयोजित मासिक बैठक में नियुक्ति पत्र सौंपा, दिव्यांगजन एवं जनहित के कार्यों को मिलेगा नया विस्तार जावरा। राइट विजन हैंडीकैप वेलफेयर सोसाइटी (पंजीकृत) की दिल्ली में आयोजित मासिक बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से जावरा निवासी फारुक खान को मध्य प्रदेश कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उन्हें संस्था की ओर से औपचारिक नियुक्ति पत्र प्रदान कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के विस्तार एवं जनहित के कार्यों को गति देने पर चर्चा की गई। संस्था पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि फारुक खान के अनुभव,…
सेवानिवृत्त सह प्राध्यापकों को भी मिले प्रोफेसर पदोन्नति का आर्थिक लाभ, डॉ. गांगले ने उठाई मांग
– 300 कार्यरत सहायक प्राध्यापकों की पदोन्नति पर सरकार के निर्णय का किया स्वागत जावरा। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में 300 कार्यरत सह प्राध्यापकों को प्रोफेसर (प्राध्यापक) पदनाम दिए जाने के बाद अब सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी इसका आर्थिक लाभ देने की मांग तेज हो गई है। जावरा निवासी समाजसेवी एवं शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रतलाम से दिसंबर 2023 में सह प्राध्यापक (अर्थशास्त्र) पद से सेवानिवृत्त हुए डॉ. मदनलाल गांगले ने इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय, भोपाल से कार्रवाई की मांग की है। डॉ. गांगले ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सरकार…
₹1000 की नौकरी से डीएसपी तक पहुंचे किसान के दो बेटे, संघर्ष की मिसाल बने प्रकाश और सुरेंद्र गाडरिया
– जावरा औद्योगिक थाना प्रभारी प्रकाश गाडरिया और रावटी टीआई सुरेंद्र गाडरिया का डीएसपी पद पर चयन, अलीराजपुर के किसान परिवार ने रचा प्रेरक इतिहास। जावरा। अलीराजपुर जिले की जोबट तहसील के एक साधारण किसान परिवार के दो बेटों ने संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर सफलता की ऐसी मिसाल कायम की है, जो आज प्रदेशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। जावरा औद्योगिक थाना प्रभारी प्रकाश गाडरिया और रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र गाडरिया का उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर चयन हुआ है। दोनों भाइयों की इस उपलब्धि से परिवार, क्षेत्र और पुलिस महकमे में…
