– अहिंसा, शांति और सद्भावना का दिया संदेश; स्थानकवासी जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साह से लिया भाग
जावरा। श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को जावरा में अहिंसा पदयात्रा एवं सामूहिक सामायिक का आयोजन किया गया। श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस युवा शाखा, नई दिल्ली, मध्यप्रदेश प्रांत जावरा शाखा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजनों ने सहभागिता कर अहिंसा, शांति, संयम और सद्भावना का संदेश दिया।
200 समाजजनों ने की सामूहिक सामायिक –
कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 श्रावक-श्राविकाओं ने सामूहिक सामायिक में सहभागिता की। समाजजनों ने सामूहिक रूप से धर्माराधना करते हुए आत्मसंयम, आध्यात्मिक जागृति एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
अहिंसा पदयात्रा में भी उमड़ा समाज –
सामूहिक सामायिक के पश्चात अहिंसा पदयात्रा निकाली गई, जिसमें लगभग 200 श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पदयात्रा के माध्यम से समाज में अहिंसा, शांति और सद्भावना का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित –
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राकेश मेहता, बसंतीलाल चपड़ोद, सुभाष टुकडिय़ा, नितिन कोलन, राकेश कोचट्टा, ऋषभ मेहता, आयुष चौरडिय़ा, निकुंज भटेवरा, रवि चत्तर, विशाल चत्तर, यश मेहता, राकेश श्रीश्रीमाल, संदीप जैन, आकाश जैन, अजय चपड़ोद, पुखराजमल कोचट्टा, फतेहलाल बुरड़, दिलीप चत्तर, सुशील चपड़ोद, आशीष चत्तर, अनिल चत्तर, श्रीपाल कोचट्टा, पारस गादिया, पवन डांगी, संदीप मेहता, अनिल चपड़ोद, अमित मेहता, विपिन रांका, सारंग रांका, नीलेश टुकडय़िा, रवि चौरडय़िा, प्रितेश कोचट्टा, अशोक झामर, शिखर ओस्तवाल, सुभाष ओस्तवाल, अशोक रांका, आनंद रांका, अंकित जैन, राजेश सियार सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।
‘अहिंसा परमो धर्म:’ का दिया संदेश –
कार्यक्रम के माध्यम से ‘अहिंसा परमो धर्म:’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज में धार्मिक जागृति, आत्मसंयम एवं सद्भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में समाजजनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन जैन कॉन्फ्रेंस मध्यप्रदेश के पूर्व संगठन मंत्री सुभाष टुकडिय़ा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नितिन कोलन ने किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

