Author: Editor

– लोकायुक्त उज्जैन में दर्ज हैं तीनों प्रकरण, सीमांकन रिपोर्ट से लेकर भूमि डायवर्जन तक रिश्वत मांगने के आरोप; अभियोजन स्वीकृति के बाद निलंबन रतलाम। रिश्वत मांगने के तीन अलग-अलग मामलों में कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। लोकायुक्त उज्जैन में दर्ज इन प्रकरणों में अभियोजन स्वीकृति जारी होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। आरोप सीमांकन रिपोर्ट, पंचनामा और भूमि डायवर्जन की प्रक्रिया के एवज में रिश्वत मांगने से जुड़े हैं। निलंबीत पटवारियों में रमेश बैरागी, प्रभुकुमार गरवाल और प्रवीण कुमार जैन शामिल हैं। तीनों के…

Read More

– खाचरौद नाका-जावरा खाचरौद रोड पर पुलिस की कार्रवाई, 03 पेटी प्लेन शराब, 01 पेटी मसाला शराब, 01 पेटी 8 पीएम अंग्रेजी शराब और 06 पेटी वियर्स शराब बरामद जावरा। अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ जावरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पेटी अवैध शराब से भरी अल्टो कार जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शराब और वाहन सहित करीब 1 लाख 98 हजार रुपये का माल बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा – पुलिस के अनुसार 7 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8…

Read More

– धामनोद में 5 हजार लीटर अवैध बायोडीजल जब्त, सुखेड़ा पंचायत के सरपंच-सचिव सुनवाई से रहे नदारद – जावरा के सोहेल को पांच जिलों की सीमा से एक वर्ष के लिए किया निष्कासित रतलाम। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अजय कटेसरिया द्वारा विभिन्न प्रकरणों में कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के तहत अवैध बायोडीजल भंडारण के मामले में लाखों रुपये का माल राजसात किया गया, न्यायालयीन सुनवाई से अनुपस्थित रहने पर सरपंच-सचिव के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया, वहीं एक व्यक्ति को एक वर्ष के…

Read More

– राष्ट्रीय मौखिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जावरा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जांच, उपचार और जागरूकता शिविर आयोजित जावरा। “स्वस्थ दांतों की आदत, स्वस्थ जीवन की सौगात” के संदेश के साथ भारत सरकार के राष्ट्रीय मौखिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल हॉस्पिटल जावरा की डेंटल ब्रांच द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जांच, उपचार एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में कुल 534 लोगों का ओरल हेल्थ परीक्षण किया गया तथा जांच के बाद आवश्यक उपचार एवं दवाइयां वितरित की गईं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडीवा के मार्गदर्शन तथा सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ.…

Read More

– नवरात्रि, दशहरा और दीपावली पर शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश – थाना प्रभारी ने बदमाशों को भी दी सख्त हिदायत जावरा/रिंगनोद। आगामी नवरात्रि, दशहरा एवं दीपावली को देखते हुए रिंगनोद पुलिस ने कानून-व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। थाना परिसर में नगर रक्षा समिति की बैठक आयोजित कर सदस्यों को त्योहारों के दौरान पुलिस के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में हुई बैठक…

Read More

– सफाई कर्मचारियों ने शहर में निकाली रैली, की जमकर नारेबाजी जावरा। प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के निराकरण को लेकर मंगलवार को जावरा में भी सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर आंदोलन का समर्थन किया। बड़ी संख्या में कर्मचारी घंटाघर चौराहे पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकालकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। 12 मांगों ने बढ़ाई नगर पालिका की मुश्किलें – नगर पालिका संयुक्त कर्मचारी संघ जावरा सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में 12 प्रमुख मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की गई है।…

Read More

– जावरा में खेत में हुआ प्रसव : सोयाबीन कटाई करने आई महिला ने 3.2 किलो की स्वस्थ बच्ची को दिया जन्म – प्रसव पीड़ा शुरू होते ही खेत में बैठ गई महिला, सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची; दाई ने खेत में ही कराया सुरक्षित प्रसव जावरा। कहते हैं “जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय…” यह कहावत उस समय चरितार्थ हुई, जब मजदूरी पर सोयाबीन कटाई करने आई एक गर्भवती महिला को खेत की ओर जाते समय अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। असहनीय दर्द के चलते महिला खेत में ही बैठ गई और देखते ही…

Read More

– कलेक्टर अजय कटेसरिया ने गौशालाओं के लिए 1 करोड़ 77 लाख 20 हजार 840 रुपये की राशि मंजूर की – पारदर्शी तरीके से उपयोग के दिए निर्देश रतलाम। जिले की गौशालाओं में रखे गए गोवंश के चारे-भूसे की व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने रतलाम जिले की 50 गौशालाओं में रखे 14 हजार 291 गोवंश के लिए चारे-भूसे की व्यवस्था हेतु कुल 1 करोड़ 77 लाख 20 हजार 840 रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की है। 50 गौशालाओं को मिलेगा अनुदान – स्वीकृत अनुदान राशि का उपयोग जिले की संबंधित गौशालाओं…

Read More

– जावरा के निजी नर्सिंग होम से गंभीर हालत में किया रतलाम रैफर – समर्थक पहुंचे सीटी थाने, दीपक के खिलाफ कार्रवाई की मांग जावरा। शहर के चर्चित होटल प्रेसिडेंट से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार सुबह मामले ने नया मोड़ ले लिया। आचार्य विजय ने फेसबुक लाइव आकर आत्महत्या करने की बात कही। लाइव के दौरान उन्होंने सल्फास की गोलियां खाने और तारपीन पीने का दावा किया। लाइव में उन्होंने जावरा सिटी पेज संचालक दीपक बोरीवाल का नाम भी लिया। फेसबुक लाइव की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आचार्य विजय को तलाशा और…

Read More

– कोच डिस्प्ले नहीं होने से बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और बीमार यात्री परेशान – 15 माह से मांग के बावजूद व्यवस्था जस की तस, प्रधानमंत्री और रेलमंत्री तक शिकायत – प्लेटफॉर्म-2 पर टिकट खिड़की और हटाए गए प्राचीन शिव मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग भी लंबित जावरा। मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी तहसील के रुप में पहचान रखने वाला जावरा शहर, यहां रेल सुविधा तो हैं लेकिन जावरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकडऩा यात्रियों के लिए कई बार किसी चुनौती से कम नहीं रहता। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही यात्रियों के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह होती है कि उनका…

Read More