Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेज, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने मैदान का किया निरीक्षण
– 20 अक्टूबर को निकलेगी भगवान श्रीराम की सवारी, शाम 7.15 बजे होगा रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन जावरा। शहर में दशहरा पर्व को भव्य और व्यवस्थित रूप से मनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दशहरा उत्सव की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मंगलवार, 13 अक्टूबर को दशहरा उत्सव समिति एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने दशहरा मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान समिति के परामर्शदाता एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने पर जोर…
– जावरा के औद्योगिक क्षेत्र थाना परिसर के पास सनसनीखेज वारदात, – आरोपी पति पुलिस हिरासत में, पत्नी घायल अवस्था में रतलाम रैफर जावरा। पति से परेशान होकर प्रेमी के साथ गई पत्नी मंगलवार को जब सामाजिक दबाव के चलते औद्योगिक क्षेत्र थाना जावरा पहुंची, तो मामला अचानक हिंसक हो गया। पत्नी को घर ले जाने की जिद पर अड़े बहादुरपुर निवासी पति जीवनसिंह ने कथित तौर पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पहले उसे जावरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रतलाम…
नेताओं को उद्घाटन की फुर्सत नहीं, जनता ने खुद चालू कर दिया खामियों से भरा जावरा का रेलवे अंडरब्रिज!
– फाटक क्षेत्र के परेशान दुकानदारों और रहवासियों ने सोमवार शाम शुरू किया उपयोग, अरनियापीथा मंडी की घटना भी आई याद। जावरा। शहर के बहुप्रतीक्षित रेलवे अंडरब्रिज के निर्माण का काम पूरा होने के बाद भी इसके विधिवत उद्घाटन का इंतजार जारी था। लेकिन लंबे समय से परेशानी झेल रहे फाटक क्षेत्र के दुकानदारों और रहवासियों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। सोमवार शाम लोगों ने खुद ही नवनिर्मित अंडरब्रिज का उपयोग करना शुरू कर दिया। इसी के साथ जावरा के इस बहुप्रतीक्षित अंडरब्रिज से आवागमन शुरू हो गया। लेकिन यह अण्डरब्रिज कई खामयिों से परिपूर्ण हैं। जिसमें आने वाले…
रतलाम में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 55 लाख की साइबर ठगी, हैदराबाद और कर्नाटक से 3 आरोपी गिरफ्तार
– पुलिस अधिकारी बनकर व्यवसायी को धमकाया, फर्जी स्नढ्ढक्र और सुप्रीम कोर्ट के दस्तावेज भेजकर क्रञ्जत्रस् से ट्रांसफर करवाए ?55 लाख – हैदराबाद से 2 और कर्नाटक से 1 आरोपी गिरफ्तार, करीब ?20 लाख की राशि होल्ड करवाई रतलाम। डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर एक व्यवसायी से 55 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में रतलाम पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर व्यवसायी को डराया और फर्जी स्नढ्ढक्र व सुप्रीम कोर्ट के कथित दस्तावेज भेजकर जांच के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में क्रञ्जत्रस् के जरिए लाखों रुपये ट्रांसफर करवा…
– वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह भाटी के निधन से संगठन में शोक की लहर जावरा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा द्वारा स्वर्गीय श्री अजय सिंह जी भाटी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व, सेवाभाव एवं संगठन के प्रति समर्पण को याद किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। स्वर्गीय श्री अजय सिंह भाटी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। वे वर्तमान में नगर पालिका परिषद में विधायक प्रतिनिधि एवं एल्डरमेन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन…
5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई
– रिंगनोद थाने के चोरी के दो मामलों में चल रहा था फरार, नीमच का निवासी आरोपी मंदसौर में रह रहा था; अन्य चोरी के मामलों में पूछताछ जारी। रिंगनोद/जावरा। रतलाम जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत रिंगनोद पुलिस ने पांच साल से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी आरोपी आमीन उर्फ मामू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध रिंगनोद थाने में नकबजनी और चोरी के दो प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। चोरी के दो…
जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे
– कमानी गेट स्थित देव श्री नमकीन एवं मिठाई की दुकान पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, मावा मिठाई और लौंग सेव के नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे जावरा। शहर के कमानी गेट स्थित एक मिठाई की दुकान से खरीदी गई मिठाई खाने के बाद तीन साल के मासूम बच्चे की मौत और उसके माता-पिता की तबीयत बिगडऩे के मामले ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। शनिवार दोपहर घटना की जानकारी सामने आने के बाद संबंधित दुकान के बाहर आक्रोशित लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग, राजस्व विभाग और…
जावरा। नगर के चौपाटी स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर समिति द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी भव्य शारदीय नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 11 अक्टूबर 2026 से 19 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। महोत्सव के दौरान मां दुर्गा की आराधना, विशेष धार्मिक कार्यक्रम, महाआरती एवं प्रसादी वितरण सहित विभिन्न आयोजन होंगे। 11 अक्टूबर को घटस्थापना और ध्वजारोहण – नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ रविवार, 11 अक्टूबर को होगा। आयोजन के पहले दिन प्रात: 9 बजे घटस्थापना की जाएगी, जिसके लाभार्थी भरत पोरवाल (भारत पैलेस, जावरा) हैं। इसके पश्चात प्रात: 9.30 बजे ध्वजारोहण किया…
– शिवगढ़ पुलिस ने ग्राम जाम्बुकुड़ी में दी दबिश, 17.025 किलो गांजे के हरे पौधे बरामद रतलाम। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिवगढ़ थाना पुलिस ने ग्राम जाम्बुकुड़ी में गांजे की अवैध खेती का मामला पकड़ा है। पुलिस ने खेत से गांजे के 127 हरे पौधे जब्त किए हैं, जिनका कुल वजन 17.025 किलोग्राम बताया गया है। जब्त पौधों की अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कपास और मक्का की फसल के बीच उगाए जा रहे थे…
– खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खिड़की दरवाजा स्थित फर्म का किया निरीक्षण – भोपाल की प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई जावरा/रतलाम। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने जावरा में कार्रवाई करते हुए मैगी 2 मिनट्स नूडल्स का नमूना जांच के लिए लिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल एवं खाद्य औषधि प्रशासन रतलाम की टीम ने खिड़की दरवाजा स्थित फर्म नाकोड़ा ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लिया नमूना – निरीक्षण के दौरान फर्म का संचालन संयम पिता राजेश ओहरा द्वारा किया जाना पाया गया। खाद्य…
