• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में 11 पेटी अवैध शराब जब्त: अल्टो कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 1.98 लाख रुपये का माल बरामद

October 8, 2026

रतलाम कलेक्टर की कार्रवाई : अवैध बायोडीजल का 3.70 लाख का माल राजसात, सरपंच-सचिव के खिलाफ जमानती वारंट, एक साल का जिला बदर

October 7, 2026

534 लोगों के दांतों की जांच, 12 बच्चों में फ्लोरोसिस की समस्या मिली

October 7, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, October 8
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»900 विद्यार्थियों की ‘ट्रैफिक पाठशाला’, सही जवाब देने वाले छात्र को मिला हेलमेट
रतलाम

900 विद्यार्थियों की ‘ट्रैफिक पाठशाला’, सही जवाब देने वाले छात्र को मिला हेलमेट

EditorBy EditorSeptember 29, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– रतलाम पुलिस के 10 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम
रतलाम। सड़क सुरक्षा को लेकर रतलाम पुलिस का 10 दिवसीय विशेष अभियान जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल, रतलाम में ‘ट्रैफिक पाठशालाÓ आयोजित की गई, जिसमें करीब 900 विद्यार्थियों ने यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के जरूरी पाठ सीखे।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेककुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश पान्द्रो के मार्गदर्शन तथा डीएसपी ट्रैफिक आनंद सोनी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है।
हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों पर जागरूकता –
28 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों, प्रमुख चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
नाबालिग वाहन चालकों और लर्निंग लाइसेंस पर विद्यार्थियों की जिज्ञासा –
ट्रैफिक पाठशाला के दौरान विद्यार्थियों ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा लर्निंग लाइसेंस के दौरान वाहन चलाने के नियमों को लेकर कई सवाल पूछे। डीएसपी ट्रैफिक आनंद सोनी ने नियमों के अनुरूप वाहन चलाने, अभिभावकों की जिम्मेदारी और सड़क पर स्वयं के साथ दूसरों की सुरक्षा के महत्व को समझाया।राहवीर योजना और हिट एंड रन पीड़ितों की सहायता की जानकारी –
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दुर्घटना के बाद पीडि़तों की सहायता से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। राहवीर योजना, हिट एंड रन पीडि़त प्रतिकर योजना और पीएम राहत कैशलेस स्कीम के संबंध में जानकारी साझा की गई।
ट्रैफिक साइन बोर्ड की क्विज, सही जवाब पर पुरस्कार –
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रैफिक साइन बोर्ड और यातायात संकेतों की जानकारी दी गई। इसके बाद क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों की समझ को परखा गया। बेहतर जवाब देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया, जबकि सबसे अच्छा जवाब देने वाले विद्यार्थी को हेलमेट उपहार में दिया गया।
रतलाम पुलिस की अपील –
रतलाम पुलिस ने नागरिकों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए करें।

Post Views: 20
#Ratlam news today #trafick
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

रतलाम कलेक्टर की कार्रवाई : अवैध बायोडीजल का 3.70 लाख का माल राजसात, सरपंच-सचिव के खिलाफ जमानती वारंट, एक साल का जिला बदर

October 7, 2026

रतलाम जिले की 50 गौशालाओं को 1.77 करोड़ रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत, 14,291 गोवंश के चारे-भूसे की होगी व्यवस्था

October 6, 2026

सरवन में शासकीय जमीन पर गांजे की खेती पकड़ी, 2,948 पौधे जब्त; आरोपियों की तलाश शुरू

October 1, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में 11 पेटी अवैध शराब जब्त: अल्टो कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 1.98 लाख रुपये का माल बरामद

By EditorOctober 8, 2026

– खाचरौद नाका-जावरा खाचरौद रोड पर पुलिस की कार्रवाई, 03 पेटी प्लेन शराब, 01 पेटी…

रतलाम कलेक्टर की कार्रवाई : अवैध बायोडीजल का 3.70 लाख का माल राजसात, सरपंच-सचिव के खिलाफ जमानती वारंट, एक साल का जिला बदर

October 7, 2026

534 लोगों के दांतों की जांच, 12 बच्चों में फ्लोरोसिस की समस्या मिली

October 7, 2026

त्योहारों से पहले रिंगनोद पुलिस का सख्त एक्शन : नगर रक्षा समिति की बैठक में सुरक्षा के निर्देश, गुंडे-बदमाशों की ली परेड

October 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में 11 पेटी अवैध शराब जब्त: अल्टो कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 1.98 लाख रुपये का माल बरामद

October 8, 2026

रतलाम कलेक्टर की कार्रवाई : अवैध बायोडीजल का 3.70 लाख का माल राजसात, सरपंच-सचिव के खिलाफ जमानती वारंट, एक साल का जिला बदर

October 7, 2026

534 लोगों के दांतों की जांच, 12 बच्चों में फ्लोरोसिस की समस्या मिली

October 7, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.